जोगा सिंह की गिरफ्तारी से 2015 के ड्रग रैकेट में अन्य आरोपियों का पर्दाफाश होने की उम्मीद : हरपाल सिंह चीमा
चंडीगढ़, 9 अगस्त : पंजाब के वित्त मंत्री एवं ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष, एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज घोषणा की कि विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के पूर्व सुरक्षा अधिकारी जोगा सिंह की गिरफ्तारी, 2015 के गुरदेव सिंह देबी ड्रग रैकेट के पीड़ितों के लिए न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि इस मामले में दशकभर से चली आ रही देरी, आरोपियों के शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस नेतृत्व से राजनीतिक संबंधों के कारण हुई है।
यहाँ पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जोगा सिंह की गिरफ्तारी से जुड़े घटनाक्रम का विवरण दिया। 28 सितंबर 2023 को आरोपी नामित होने के बाद से ही जोगा सिंह फरार था। अक्टूबर 2023 में फाजिल्का की सेशन अदालत और जनवरी 2024 में हाई कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पुलिस के कई छापों के...






