विदेशी पढ़ाई का सपना होगा साकार—पंजाब सरकार देगी फीस, वीज़ा, टिकट और ₹13.17 लाख वार्षिक भत्ता
चंडीगढ़, 18 सितम्बर: पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है।पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग की प्रमुख पहलों के बारे में जानकारी साझा की।पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम – 35% की ऐतिहासिक वृद्धिडॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम को वर्षों से चले आ रहे विवादों और अनियमितताओं से बाहर निकाला है। फंडों की हेराफेरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और अब एक-एक रुपया सीधे जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा पर खर्च हो रहा है।
2022 में 1,76,842 विद्यार्थियों ने इस योजना का लाभ लिया था।...








