किसी भी मरीज़ को ज़रूरी दवाओं से इन्कार नहीं किया जाना चाहिए; सरकार के पास 368 दवाओं का अपेक्षित स्टाक उपलब्ध: डा. बलबीर सिंह
चंडीगढ़, 29 जुलाईः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच अनुसार पंजाब के स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाते हुये स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने आज राज्य की सभी सरकारी स्वास्थ्य सहूलतों में आई.सी.यू., आपरेशन थियेटर (ओ. टी.) और एमरजैंसी वार्डों समेत सभी महत्वपूर्ण देखभाल यूनिटों में निर्विघ्न आक्सीजन स्पलाई और बिजली बैकअप को यकीनी बनाने के लिए सख़्त निर्देश जारी किये हैं।
सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ उच्च- स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये डा. बलबीर सिंह ने जीवन रक्षक डाक्टरी सेवाओं में किसी भी रुकावट को रोकने के लिए दिन-रात आक्सीजन की उपलब्धता, कार्यशील यूपीएस प्रणालियों और मुकम्मल तौर पर कार्यशील जनरेटर सैट्टों की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।
स्वास्थ्य मंत्री ने दवाओं की स्पलाई सम्बन्धी सख़्त हिदायतें जारी करते हुये सिवल सर्जनों को सभी 368 क...








