मुख्यमंत्री मान ने कैप्टन को करवाया याद; गुटका साहिब की सौगंध उठाने के बाद भी आप नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई से हिचकते रहे
चंडीगढ़, 26 जुलाई : पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि भाजपा नेता पवित्र गुटका साहिब की सौगंध उठाने के बावजूद नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में असफल रहे।
मुख्यमंत्री ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की नशा तस्करों के मानवाधिकारों प्रति स्पष्ट चिंता पर सवाल उठाते हुए पूछा कि उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए ऐसी चिंता क्यों नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि जब कैप्टन और उनके भतीजे के राज के दौरान आम लोगों के बेटे नशे के कारण दर्दनाक मौतें मर रहे थे, तब शाही ठाठ-बाट वाला महाराजा शानदार पार्टियों में व्यस्त रहा।
भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि ऐसे नेताओं ने अपनी लापरवाही और मिलीभगत के ज़रिये पीढ़ी दर पीढ़ी नरसंहार को संभव बनाकर पंजाब को तबाह कर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने शासन को 'उत्तर काटो मैं ...








