हिट हिंदी फिल्मों का रिकॉर्ड बनाने वाले धर्मेंद्र को कोई पुरस्कार नहीं मिला
चंडीगढ़: बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र के पास सबसे अधिक हिट फिल्मों का रिकॉर्ड है। आई.एम.डी.बी. की रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र के नाम 98 हिट फिल्मों देने का रिकॉर्ड है।1960 से 1980 के दशक तक कई सुपरहिट फिल्मों और महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अभिनय करने के बाद भी धर्मेंद्र को एक भी पुरस्कार न मिलना आश्चर्यजनक है। 'आई मिलन की बेला', 'फूल और पत्थर', 'यादों की बारात', 'मेरा गाँव मेरा देश' और 'रेशम की डोरी' जैसी फिल्मों के लिए उन्हें नामांकित तो किया गया परंतु वह पुरस्कार जीतने से वंचित रहे।आखिरकार 1997 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उसी साल 2012 में उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के तीसरे सबसे बड़े सम्मान 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया।मीना कुमारी की एक शर्त से मिली स्टारडमपहली ही फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' की सफलता के बाद उन्होंने 'सूर...








