मुख्यमंत्री ने नव-चयनित 26 यू पी एस सी अधिकारियों को देशभर में पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत के दूत बनने के लिए प्रेरित किया
चंडीगढ़, 5 जून: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संघ लोक सेवा आयोग (यू पी एस सी) द्वारा चयनित राज्य के 26 उम्मीदवारों को देशभर में पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत के "ब्रांड एंबेसडर" के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। आज यहां अपने सरकारी निवास पर नव-चयनित 26 अधिकारियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि इसका श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन को जाता है। उन्होंने कहा कि अब जब ये उम्मीदवार चयनित हो चुके हैं, तो इन्हें योग्यता के आधार पर कैडर आवंटित किया जाएगा और मेरिट के अनुसार नियुक्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि चाहे इनकी तैनाती देश के किसी भी हिस्से में हो, वे अपने काम से पंजाब की खुशबू ज़रूर फैलाएं। उन्होंने कहा कि पंजाबी अपने परिश्रम, अनुकूलनशीलता और नवीन दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारि...


