बाढ़ से तबाह किसानों के कंधे से कंधा मिला खड़े है CM मान : 1.85 लाख क्विंटल गेहूं के बीज पहुंचाए किसानों तक, लगभग 74 करोड़ किए खर्च
चंडीगढ़, 28 अक्तूबर : पंजाब के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने खुद ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर किसानों तक मदद पहुंचाने की शुरुआत की। रविवार को अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सात ट्रक गेहूं के बीजों से भरवाकर बाढ़ प्रभावित ज़िलों की ओर रवाना किए। ये ट्रक सिर्फ बीज नहीं, बल्कि लाखों किसानों के लिए उम्मीद और नई जिंदगी लेकर जा रहे है। दो लाख क्विंटल गेहूं के बीज जो 74 करोड़ रुपये की कीमत के हैं, पूरी तरह से मुफ्त दिए जा रहे है।
बाढ़ ने जब पंजाब को तबाह किया था, तब किसानों की आंखों में सिर्फ आंसू थे। पांच लाख एकड़ में खड़ी फसल पानी में डूब गई। महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। कर्जे में डूबे किसानों के सामने आत्महत्या तक के ख्याल आने लगे थे। लेकिन सरकार ने समय रहते फैसला लिया और अब रबी की बुवाई से पहले ही किसानों के हाथों में बीज पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। ये ...








