केजरीवाल और सीएम मान का युवाओं को तोहफा: ‘पंजाब स्टार्टअप ऐप’ से हर छात्र बनेगा उद्यमी, पढ़ाई के साथ होगी कमाई
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर : पंजाब के युवाओं के लिए रोज़गार की नई सुबह लेकर आई है आम आदमी पार्टी सरकार। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में एक भव्य समारोह में ‘पंजाब स्टार्टअप ऐप’ और ‘एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट कोर्स’ का शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक पहल के साथ पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है जहां उच्च शिक्षा में उद्यमिता को अनिवार्य विषय बनाया गया है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और सभी ने इसे युवाओं के भविष्य को बदलने वाला कदम बताया।
पंजाब स्टार्टअप ऐप की खासियत यह है कि इससे प्रदेश के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, पॉलिटेक्निक और आईटीआई में पढ़ने वाले आठ लाख से अधिक विद्यार्थी सीधे जुड़ सकेंगे। इस ऐप के माध्यम से छात्र अपने खुद के स्टार्टअप आइडिया पर काम करेंगे और हर सेमेस्टर में दो क्रेडिट अर्जित करने...








