Wednesday, February 4
Shadow

Author: News Editor

पंजाब सरकार ने सहकारी समितियों के पंजीकरण शुल्क में कमी की घोषणा की

पंजाब सरकार ने सहकारी समितियों के पंजीकरण शुल्क में कमी की घोषणा की

Breaking News
चंडीगढ़, 19 दिसंबर : पंजाब सरकार ने प्रदेश में कृषि और मत्स्य पालन तथा डेयरी के व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए सहकारी समितियों की पंजीकरण फीस में कटौती करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार द्वारा पंजाब के किसानों को समृद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए आज सरकार ने सहकारी समिति की पंजीकरण के लिए पहले लागू 10 हजार रुपये की फीस को घटाकर एक हजार रुपये कर दिया है। इससे अब पंजाब के किसान सहकारी समितियां पंजीकृत करवाकर खेती के व्यवसाय को और सुचारू ढंग से चला सकेंगे।...
मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने पैतृक गांव सतोज पहुंचे

मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने पैतृक गांव सतोज पहुंचे

Breaking News
सतौज (संगरूर), 19 दिसंबर : आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने पैतृक गाँव सतौज का दौरा किया और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। इस अवसर पर उन्होंने अपने पैतृक गाँव के निवासियों को संबोधित भी किया। इस अवसर पर संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि गाँव वासियों के लिए तो वे अभी भी बच्चा ही हैं। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग दौलत और शोहरत कमाने के बाद अपने पैतृक गाँव को भूल जाते हैं। परन्तु वे मुख्यमंत्री बनकर अपने गाँव को नहीं भूले। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी भी वही गाँव की गलियाँ और खेत याद हैं, जहाँ उनका बचपन बीता है। उन्होंने गाँव के लोगों को विश्वास दिलाया कि वे जब चाहें अपनी कोई भी मुश्किल लेकर उनके पास आ सकते हैं। इस अवसर पर गाँव वासियों ने भी भगवंत मान का भरपूर स्वागत किया।...