Wednesday, February 4
Shadow

Breaking News

हमारी सेना कह चुकी है कि भारत-पाकिस्तान के युद्ध विराम में किसी की मध्यस्थता नहीं हुई : विज

हमारी सेना कह चुकी है कि भारत-पाकिस्तान के युद्ध विराम में किसी की मध्यस्थता नहीं हुई : विज

Breaking News, News of Haryana
पंचकूला, 29 जुलाई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने लोकसभा में आपरेशन सिंदूर को लेकर चल रही बहस के संबंध में कहा कि "विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर में भारत की उपलब्धियां और भारत की जीत से खुश नहीं है इसलिए यह लोकसभा में अपना दुखड़ा रो रहे हैं"।  श्री विज आज यहां पंचकूला में मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उल्लेखनीय है श्री विज आज पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में अपनी आंख की जांच करवाने के लिए आए थे। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह सारा देश देख रहा है कि लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर 20-20 का मैच हो रहा है इसमें भारत की तरफ से भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल बैटिंग कर रहे हैं और पाकिस्तान की तरफ से कांग्रेस और सहयोगी दल है।  *हम...
नशे के खिलाफ जंग में नया अध्याय: पंजाब नशा निवारण पाठ्यक्रम लागू करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा

नशे के खिलाफ जंग में नया अध्याय: पंजाब नशा निवारण पाठ्यक्रम लागू करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 28 जुलाईः पंजाब की नशे के खिलाफ जंग एक अहम मोड़ पर पहुंच गई है क्योंकि राज्य सरकार ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तीसरे चरण के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक अनूठा नशा निवारण पाठ्यक्रम शुरू करने जा रही है। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार शाम पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान 1 अगस्त को फाजिल्का जिले के अरनीवाला में इस राज्यव्यापी नशा निवारण पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह अनूठा कार्यक्रम नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अभिजीत बनर्जी के नेतृत्व वाले संगठन जे-पॉल साउथ एशिया के सहयोग से तैयार किया गया है। प्रमुख व्यवहार वैज्ञानिकों की मदद से ...
मुख्यमंत्री की ओर से पंजाब वासियों से नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में साथ देने और शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने का आह्वान

मुख्यमंत्री की ओर से पंजाब वासियों से नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में साथ देने और शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने का आह्वान

Breaking News, News of Punjab
खटकड़ कलां (शहीद भगत सिंह नगर), 28 जुलाई : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को नशे और भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए प्रदेशवासियों से सरकार के साथ मजबूती से खड़े होने का आह्वान करते हुए कहा कि यह प्रयास शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  आज यहां शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह विरासत परिसर का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ी है और इन अपराधों में शामिल बड़े मगरमच्छों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस जंग ने पारंपरिक पार्टियों के दोहरे चेहरों को भी बेनकाब किया है, जो प्रदेश को लूटने और नशे के जरिए युवाओं की नस्लकुशी के लिए आपस में मिली हुई थी और इसके लिए बराबर जिम्मेदार हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ यह जंग तभी सफल हो सकती है, जब प्रद...
मुख्य मंत्री ने पेड़ों की छांव में बैठकर पंजाब के लोगों से की बातचीत

मुख्य मंत्री ने पेड़ों की छांव में बैठकर पंजाब के लोगों से की बातचीत

Breaking News, News of Punjab
लुधियाना, 27 जुलाई : पिछली सरकारों की लोगों से दूरी बनाए रखने की सोच के विपरीत, मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गांवों के लोगों के साथ पेड़ों की छांव में बैठकर बातचीत की और 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए उनके महत्वपूर्ण सुझाव लिए, साथ ही उन्हें अपनी सरकार की प्रमुख पहलों के बारे में जानकारी दी। लोगों के साथ ये मुलाकातें सभी सरकारी प्रोटोकॉल से हटकर आत्मीयता की भावना से भरी थी। इस दौरान मुख्य मंत्री ने लोगों के बीच जाकर उनसे बातचीत की और सरकार के कामकाज के बारे में उनकी राय ली। लोगों ने भी मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के साथ खुलकर बात की और अपने विचार साझा किए। मुख्य मंत्री और लोगों के बीच बातचीत के इन पलों में दोस्ती और सद्भावना चरम पर दिखाई दी, क्योंकि मुख्य मंत्री ने राज्य के राजनीतिक, सामाजिक और अन्य मुद्दों पर लोगों के साथ भावनात्मक तालमेल बनाया। मुख्य मंत्री ने कहा कि जब उन्होंने प...
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 26 जुलाई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान सेना के जांबाज़ योद्धाओं की महान शहादत हमारे युवाओं को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेगी। शहीदों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने यहाँ बोगनविलिया गार्डन स्थित युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले पंजाब के बहादुर जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। साल 1999 के कारगिल युद्ध को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस युद्ध के दौरान समूचे देश ने देशभक्ति के जज़्बे के साथ एकजुटता का परिचय दिया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत की सशस्त्र सेनाओं की...
अब सेवा केंद्रों और डोर स्टेप डिलीवरी के ज़रिए मिल रही हैं आर.सी., ड्राइविंग लाइसेंस और राजस्व विभाग की सेवाएं

अब सेवा केंद्रों और डोर स्टेप डिलीवरी के ज़रिए मिल रही हैं आर.सी., ड्राइविंग लाइसेंस और राजस्व विभाग की सेवाएं

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 26 जुलाई : पंजाब के सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि नागरिक-केन्द्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने पंजीकरण प्रमाणपत्र (आर.सी.) और ड्राइविंग लाइसेंस (डी.एल.) समेत परिवहन विभाग की 30 सेवाएं सेवा केंद्रों और डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध करवा दी हैं, जिससे अब लोगों को यह सेवाएं प्राप्त करने के लिए आर.टी.ओ. कार्यालय जाने या एजेंटों पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं है। श्री अमन अरोड़ा ने यहां मैगसीपा से वरिष्ठ अधिकारियों और सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए सेवा केंद्रों और डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से हाल ही में शुरू की गई राजस्व और परिवहन विभाग की सेवाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि राजस्व विभाग की छह सेवाएं, जिनमें डीड पंजीकरण, वंशानुगत अधिकार के आधार पर इं...
शिक्षा विभाग में क्रांतिकारी बदलाव की ओर बढ़ाए कदम – हरजोत सिंह बैंस

शिक्षा विभाग में क्रांतिकारी बदलाव की ओर बढ़ाए कदम – हरजोत सिंह बैंस

Breaking News, News of Punjab
पटियाला, 26 जुलाई: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने आज पटियाला जिले के सरकारी स्कूलों के प्रमुखों और शिक्षकों से सीधा संवाद कर शिक्षा विभाग में आ रहे सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की। उन्होंने घोषणा की कि प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से जोड़ने के लिए जल्द ही तीसरा बैच फिनलैंड भेजा जाएगा। संवाद की शुरुआत में सभी उपस्थित लोगों ने राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से हुई 7 मासूम बच्चों की मौत पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। श्री बैंस ने कहा कि पिछली सरकारों की गलत नीतियों ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया था। पूर्ववर्ती सरकारें केवल 'ट्रांसफर' और 'टेंडर' जैसे मुद्दों में उलझी रहीं, जबकि मौजूदा सरकार ने 'टीचर्स' और 'स्टूडेंट्स' की बेहतरी और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण को अपनी प्राथमिकता बनाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में ...
गुजरात में भाजपा की विदाई तय, अबकी बार जनता करेगी बाय-बाय- केजरीवाल

गुजरात में भाजपा की विदाई तय, अबकी बार जनता करेगी बाय-बाय- केजरीवाल

Breaking News, Hindi News
गुजरात, 24 जुलाई : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को गुजरात के डेडियापाड़ा विधानसभा में विशाल जनसभा की। ‘‘आप’’ विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित जनसभा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में भाजपा का समय चक्र पूरा हो चुका है। अब गुजरात से भाजपा की विदाई तय है। इस बार जनता ने भाजपा को बाय-बाय करने का मन बना लिया है। उन्होंने भाजपा सरकार के दमन और शोषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आदिवासी नेता चैतर वसावा ने भ्रष्टाचार की पोल खोली तो डरकर भाजपा ने झूठे केस में उनको जेल में डाल दिया। उन्होंने एलान किया कि आगामी तालुका-पंचायत चुनाव में ‘‘आप’’ आम लोगों को टिकट देगी। अब गुजरात में ‘‘आप’’ एक मजबूत विपक्ष है, जो इस बार जनता के साथ मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। भाजपा सरकार के शोषण और...
प्रसिद्ध उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पूजा सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल

प्रसिद्ध उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पूजा सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 24 जुलाई : पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को आज एक बड़ी मजबूती मिली है। प्रसिद्ध उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पूजा सिंह वीरवार को आधिकारिक रूप से 'आप' में शामिल हो गईं। कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए जानी जाने वाली डॉ. पूजा सिंह का आम आदमी पार्टी में प्रवेश पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। डॉ. पूजा सिंह, जो 2004 से सौंदर्य और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रही हैं। वह कई राज्यों में 70 से अधिक प्रशिक्षण संस्थान चलाती हैं। उनके संस्थानों ने रोज़गार-उन्मुख प्रशिक्षण और करियर निर्माण के अवसर प्रदान करके हज़ारों महिलाओं, विशेष रूप से वंचित पृष्ठभूमि की महिलाओं के जीवन को बदलने में मदद की है। उनके नेतृत्व में 25,000 से ज़्यादा योग्य छात्राओं को छात्रवृत्तियां भी मिली हैं, जिनमें से कई अब सफल पेशेवर और उद्यमी हैं। चंडीगढ़ ...
सिस्टम में पारदर्शिता के कारण बच्चांें को उनकी योग्यता, प्रतिभा और प्रतियोगिता में सफलता पाने पर ही सरकारी नौकरियां मिल रही है- अनिल विज

सिस्टम में पारदर्शिता के कारण बच्चांें को उनकी योग्यता, प्रतिभा और प्रतियोगिता में सफलता पाने पर ही सरकारी नौकरियां मिल रही है- अनिल विज

Breaking News, News of Haryana
चंडीगढ़,  24, जुलाई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम श्री अनिल विज ने आज कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने हरियाणा के इतिहास को बदलने का काम किया है और इसी दिशा में वर्तमान राज्य की भाजपा सरकार में बिना खर्ची-पर्ची के युवाओं को नौकरी मिल रही है जिस कारण होनहार बच्चे इस क्षेत्र में आ रहे है जबकि पूर्व की सरकारों में सरकारी नौकरियों की दुकानें सजती थी। श्री विज ने कहा कि सिस्टम में पारदर्शिता के कारण बच्चांें को उनकी योग्यता, प्रतिभा और प्रतियोगिता में सफलता पाने पर ही सरकारी नौकरियां मिल रही है और जो काबिल और प्रतियोगिता में सफल होगा, उसे ही नौकरी मिलेगी। श्री विज आज हरियाणा सरकार द्वारा अधिनियमित सेवा सुरक्षा कानून, 2024 के अंतर्गत नगर परिषद, अंबाला सदर के 47 कर्मचारियों को रोजगार गांरटी प्रमाण-पत्र वितरण करने के दौरान उपस्थिजनों को संबोधित कर रहे थे। रोजगार गांरटी प्रमाण पत्र पाने ...