Wednesday, February 4
Shadow

Breaking News

कर्नल अमनप्रीत सिंह गिल – एक अद्वितीय व्यक्तित्व

कर्नल अमनप्रीत सिंह गिल – एक अद्वितीय व्यक्तित्व

Breaking News, Uncategorized
पंजाब का शूरवीर खिलाड़ी सिपाहीपंजाब की मिट्टी ने हमेशा ही शूरवीर और योद्धा पैदा किए हैं, लेकिन जब कोई सिपाही युद्ध के मैदान से खेल के मैदान तक अपनी काबिलियत का लोहा मनवाए, तो उसका व्यक्तित्व अद्वितीय बन जाता है। मोगा जिले के मद्दोके गांव से निकला कर्नल अमनप्रीत सिंह गिल आज सिर्फ अपने परिवार या फौज का ही नहीं, बल्कि सारे पंजाब का गर्व है।अनोखा जोश और समर्पण46 साल की उम्र में भी कर्नल गिल का जोश और हौसला नौजवानों को मात दे देता है। हाल ही में ड्रैगन बोट रेसिंग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता गया सिल्वर मेडल इस बात का प्रमाण है कि सच्चा खिलाड़ी कभी रिटायर नहीं होता। आर्टिलरी रेजिमेंट के इस सिपाही ने अपने करियर में न सिर्फ मिशन ओलंपिक की अगुवाई की, बल्कि भारतीय फौज में पहली बार महिला खिलाड़ियों की भर्ती भी करवाई।नारी शक्ति का प्रबल समर्थककर्नल गिल की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उन्होंने जसमीन ...
पंजाब ने 12वीं राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप में किया दबदबा; लड़कियों और लड़कों की टीमों ने जीते ओवरऑल खिताब

पंजाब ने 12वीं राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप में किया दबदबा; लड़कियों और लड़कों की टीमों ने जीते ओवरऑल खिताब

Breaking News
नई दिल्ली, 14 जून : नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एन जी ए आई ) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 12वीं राष्ट्रीय गतका (पुरुष और महिला) चैम्पियनशिप आज तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में संपन्न हुई, जिसमें चौदह राज्यों की पुरुष और महिला गतका टीमों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) तलवंत सिंह, दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, और विशिष्ट अतिथि बीबी रणजीत कौर, सदस्य,दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी , ने विजेताओं को पदक और ट्राफियां प्रदान कीं।अपने संबोधन में, न्यायमूर्ति तलवंत सिंह ने गतका खिलाड़ियों से इस पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट की सांस्कृतिक और मार्शल विरासत को बनाए रखते हुए खुद को पेशेवर गतकेबाज़ के रूप में तैयार करने का आग्रह किया। उन्होंने इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करने और इस ऐतिहासिक खेल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय...
गतका खेल को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करना एक बड़ी सफलता – हरजीत सिंह ग्रेवाल

गतका खेल को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करना एक बड़ी सफलता – हरजीत सिंह ग्रेवाल

Breaking News
नई दिल्ली, 12 जून : नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय 12वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप का उद्घाटन आज एशियाई गतका फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. तेजिंदरपाल सिंह नलवा, वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनजीएआई) के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल व कार्यवाहक अध्यक्ष सुखचैन सिंह कलसानी की मौजूदगी में किया।इस अवसर पर बोलते हुए एनजीएआई के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि गतका खेल को राष्ट्रीय खेलों, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, राष्ट्रीय स्कूल खेलों और अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय खेलों में शामिल करना एक बड़ी सफलता है जिसके कारण गतका खेल अब भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय खेलों का भी हिस्सा बन जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख खेलों में शामिल होने तथा आत्मरक्षा का खेल होने के कारण गतका का भविष्य बहुत उज्ज्वल...
आप विधायकों ने काम करके दिखाया, आपका भी काम हो इसलिए संजीव अरोड़ा को वोट दें : केजरीवाल

आप विधायकों ने काम करके दिखाया, आपका भी काम हो इसलिए संजीव अरोड़ा को वोट दें : केजरीवाल

Breaking News
लुधियाना, 11 जून : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना पश्चिम में आप उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। दोनों नेताओं ने वार्ड नंबर- 57 के पिंड सुनेत में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और लोगों से अपने उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताने की अपील की। कार्यक्रम में पार्टी समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई, जो पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी के विजन में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। जनसभा के दौरान आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के अलावा पार्टी के कई पदाधिकारी मंच पर मौजूद थे।विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लोगों के भारी समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। केजरीवाल ने आप विधायक की जीत के महत्व पर जोर देते हुए कहा, "यदि आप अपने और अपने इलाके के सभी काम करवाना चाहते हैं, तो केवल आप विधायक ही यह सुनिश...
देश ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11सालों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

देश ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11सालों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

Breaking News
चंडीगढ़, 10 जून : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि देश ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11सालों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है और इन 11 सालों में हमारी जीडीपी जापान को पछाड़ते हुए चौथे नंबर पर आ गई है। श्री विज ने कहा कि देश में पिछले 11सालों से लगातार सर्वांगीण विकास की रफ्तार जारी है और देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। श्री विज ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने हाल ही में जापान को जीडीपी के क्षेत्र में पछाड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है और जल्द ही हमारा देश अर्थव्यवस्था में तीसरे नंबर पर होगा, लेकिन राहुल गांधी को ये नजर नहीं आता है।11 साल पहले हम डिफेंस का सामान विदेशों से आयात करते थे लेकिन अब हमारा देश रक्षा क्षेत्र में निर्यात कर रहा हैं - विजकांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि भाजपा की 11 साल में कोई उपलब्धि...
“फ़ास्ट ट्रैक पोर्टल पंजाब में लाएगा उद्योग क्रांति: अब ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ वादा नहीं गारंटी – अरविंद केजरीवाल

“फ़ास्ट ट्रैक पोर्टल पंजाब में लाएगा उद्योग क्रांति: अब ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ वादा नहीं गारंटी – अरविंद केजरीवाल

Breaking News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली), 10 जून : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब को देश के औद्योगिक केंद्र के रूप में उभारने के लिए उद्योगपतियों को फास्टट्रैक पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल निवेशकों को 45 दिनों के भीतर सभी मंजूरियां प्रदान करना सुनिश्चित करेगा और यह औद्योगिक मॉडल शासन की रीढ़ है। उन्होंने दोहराया कि यह सुधारों की श्रृंखला में एक नई लहर की शुरुआत है, जहां कारोबार के लिए अनुकूल माहौल अब एक नारा नहीं, बल्कि यहां का संस्कृति बन गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब हमेशा साहसी और उद्योमियों लोगों की धरती रहा है और अब यह उसी भावना के साथ भारत के औद्योगिक पुनर्जनन का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है।मुख्य मंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार ने समाज के हर...
लुधियाना वेस्ट में आम आदमी पार्टी का जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा, रोज सैकड़ों लोग हो रहे पार्टी में शामिल

लुधियाना वेस्ट में आम आदमी पार्टी का जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा, रोज सैकड़ों लोग हो रहे पार्टी में शामिल

Breaking News
लुधियाना, 10 जून : लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी का जनसमर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। रोज सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल होकर स्थानीय स्तर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं और आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत की संभावना को और मजबूत कर रहे हैं। मंगलवार को लुधियाना शहर के प्रमुख खिलौना व्यवसायी सरदार जी टॉयज (जसविंदर पाल सिंह) अपने परिवार समेत करीब 150 समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उनका शहर में कई जगहों पर सलूजा स्टोर के नाम से खिलौनों व बच्चों से मनोरंजन से जुड़ी अन्य चीजों की बड़ी दुकानें हैं। उनके साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य कमलजीत कौर सलूजा, जसपाल सिंह सलूजा, जसविंदर पाल सिंह बग्गा और गुरमीत सिंह बग्गा भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। सरदार जी का परिवार गुरुकृपा नाम से एक एनजीओ भी चलाता है, जिसका संचालन कमलजीत कौर सलूजा करती हैं। यह संस्था शहर के गरीब, अनाथ व ...
67.84 करोड़ रुपये की राहत महज़ माफ़ी नहीं बल्कि अनुसूचित जाति भाईचारे के परिवारों के संघर्ष के प्रति सम्मान का प्रकटीकरण – मुख्यमंत्री

67.84 करोड़ रुपये की राहत महज़ माफ़ी नहीं बल्कि अनुसूचित जाति भाईचारे के परिवारों के संघर्ष के प्रति सम्मान का प्रकटीकरण – मुख्यमंत्री

Breaking News
अमृतसर, 8 जून : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब सरकार राज्य के कमज़ोर और पिछड़े वर्गों की भलाई के लिए ईमानदारी से जुटी हुई है और इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। आज यहां लाभार्थियों को कर्ज़ माफ़ी के प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आयोजित समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम आदमी को और अधिक सक्षम बनाने के लिए मिशनरी भावना से लोगों की सेवा कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार अपनी कलम का उपयोग समाज के ज़रूरतमंद और पिछड़े वर्गों की मदद के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की अधिक से अधिक भलाई सुनिश्चित कर रही है ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा अमीर लोगों के कर्ज़ माफ़ किए जाते थे जबकि गरीब लोगों की भलाई की कोई परवाह नहीं की जाती थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प...
मान की ललकार, लुधियाना तैयार: मुख्यमंत्री मान की रैली में उमड़ा जनसैलाब ने विपक्ष को दिखाया आईना

मान की ललकार, लुधियाना तैयार: मुख्यमंत्री मान की रैली में उमड़ा जनसैलाब ने विपक्ष को दिखाया आईना

Breaking News, Hindi News
लुधियाना, 5 जून : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के हैबोवाल और गोपाल नगर इलाकों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया। इस अभियानों में मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक गुरप्रीत सिंह बनवाली और मदन लाल बग्गा, लुधियाना के मेयर, पार्षदों सहित कई प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही। विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने स्वच्छ राजनीति और जन-केंद्रित शासन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मतदाताओं से विकास पहलों को जारी रखने के लिए लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को चुनने की अपील की। सीएम मान ने अपने भाषण में युवाओं, महिलाओं और आम परिवारों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। मान ने महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी की प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने महिलाओं से राजनीति...
आप ने उपचुनाव के लिए केजरीवाल, मान, सिसोदिया समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी

आप ने उपचुनाव के लिए केजरीवाल, मान, सिसोदिया समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी

Breaking News, Hindi News
चंडीगढ़, 5 जून : आम आदमी पार्टी ने वीरवार को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में केजरीवाल और मान के अलावा मनीष सिसोदिया, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, सुनीता केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, राखी बिड़ला, आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी के नाम लिस्ट में शामिल है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डॉ संदीप पाठक, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, बलबीर सिंह सीचेवाल और अशोक मित्तल के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं। वहीं लोकसभा सांसद गुरुमीत सिंह मीत हेयर, डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और मलविंदर सिंह कंग को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है।वहीं पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक, बलजीत कौर, डॉ बलबी...