मिशन चढ़दी कला बना बाढ़ पीड़ितों का सहारा: कईं गांवों में घरों, पशुओं, फसलों आदि सहित हर प्रकार के नुकसान के लिए पहुंचा मुआवज़ा
चंडीगढ़, 18 नवंबर : पंजाब में बाढ़ से तबाह हुए लोगों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने ‘मिशन चर्दीकला’ शुरू किया है। यह सिर्फ एक राहत योजना नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों के जीवन में नई रोशनी लेकर आई है। अब तक 1,143 गांवों में राहत पहुंचाई जा चुकी है और 35 करोड़ रुपये से ज्यादा सीधे लोगों के खातों में भेजे गए है - बिना किसी बिचौलिए के, बिना किसी देरी के।
तीसरे चरण के सिर्फ दो दिनों में 35 करोड़ रुपये की राशि बांटी गई, जबकि चौथे दिन अकेले 17 करोड़ रुपये और वितरित किए गए। अमृतसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, मानसा, संगरूर और एस.बी.एस. नगर में लगभग 70 स्थानों पर राहत वितरण कार्यक्रम हुए। यह वही सरकार है जो ‘आम आदमी’ के नाम पर चली और अब उनके दुख-दर्द को समझकर काम भी कर रही है।
फिरोजपुर जिले में विधायकों रणबीर सिंह भुल्ल...








