Wednesday, February 4
Shadow

Breaking News

मुख्यमंत्री ने शहीद भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज प्राप्त करने के लिए ब्रिटेन के कानूनविदों से सहयोग मांगा

मुख्यमंत्री ने शहीद भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज प्राप्त करने के लिए ब्रिटेन के कानूनविदों से सहयोग मांगा

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज प्राप्त करने में राज्य सरकार की सहायता के लिए ब्रिटेन के कानूनविदों से समर्थन की अपील की। अपने सरकारी निवास पर इंग्लैंड और वेल्स की बार काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में इस महान शहीद की कोई भी वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार स्कॉटलैंड यार्ड के पास भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज, विशेष रूप से उनकी गिरफ्तारी और मुकदमे की सुनवाई से संबंधित वीडियो, मौजूद हो सकती हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये वीडियो पूरे भारतवासियों के लिए, विशेष रूप से पंजाबियों के लिए, अत्यंत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भगत सिंह सभी के दिलों में अपार सम्मान रखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही इन वीडियो फुटेज को प्राप्त करने ...
पंजाब सरकार का जनसेवा मॉडल,₹510 करोड़ की मेडिकल क्रांति;होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने दी लाखों को नई जिंदगी

पंजाब सरकार का जनसेवा मॉडल,₹510 करोड़ की मेडिकल क्रांति;होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने दी लाखों को नई जिंदगी

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 16 अक्टूबर : पंजाब सरकार ने कैंसर जैसे गंभीर रोग के इलाज के लिए जो बड़ा कदम उठाया है, वह पूरे देश के लिए एक मिसाल बन गया है। राज्य ने संगरूर और न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में दो आधुनिक अस्पताल बनाकर हजारों लोगों को राहत दी है। इन अस्पतालों की वजह से अब कैंसर के मरीजों को दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ता। यह बदलाव पंजाब सरकार की सोच, मेहनत और दूरदर्शिता का नतीजा है। न्यू चंडीगढ़ में बना होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर एक बहुत ही आधुनिक अस्पताल है, जिसमें 300 बेड, कैंसर की जांच और इलाज की सभी सुविधाएं हैं। इस अस्पताल के लिए 50 एकड़ ज़मीन पंजाब सरकार ने मुफ्त दी। इसके अलावा, नई इमारतें, ऑपरेशन थिएटर, स्कैनिंग मशीनें, बिजली, पानी, और मरीजों के ठहरने की जगह जैसी सुविधाओं के लिए ₹510 करोड़ से अधिक का मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया। यह सरकार की बड़ी सो...
पंजाब में औद्योगिक क्रांति की उड़ान! ₹438 करोड़ का ‘मेक इन पंजाब’ निवेश, 1,250+ युवाओं के सपनों को नई दिशा

पंजाब में औद्योगिक क्रांति की उड़ान! ₹438 करोड़ का ‘मेक इन पंजाब’ निवेश, 1,250+ युवाओं के सपनों को नई दिशा

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 14 अक्टूबर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों ने राज्य को तरक्की की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। पंजाब सरकार ने उत्साह के साथ पहले बताया था कि लुधियाना की मशहूर कंपनी हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड (HFL) ने ऑटो और वाहन पुर्जों के लिए ₹438 करोड़ का बड़ा ग्रीनफील्ड निवेश करने का फैसला किया है। यह नया कारखाना लुधियाना में बन रहा है और 1,250 युवाओं को नौकरियाँ देगा। यह निवेश पंजाब की ताकत को दिखाता है कि वह बड़े घरेलू निवेश को आकर्षित कर सकता है, ढेर सारी नौकरियाँ पैदा कर सकता है और ऑटो पार्ट्स के कारोबार को मजबूत कर सकता है। हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड (HFL) की शुरुआत 1979 में परितोष कुमार गर्ग ने की थी। पहले यह साइकिल के पैडल बनाती थी, लेकिन अब यह भारत की चौथी सबसे बड़ी फोर्जिंग कंपनी है। इसका मुख्यालय लुधियाना के कांगनवाल रोड पर है, जहाँ यह फोर...
पंजाब सरकार ने निभाया वादा, सिर्फ़ 30 दिनों में सबसे ज़्यादा मुआवजा देकर रचा इतिहास

पंजाब सरकार ने निभाया वादा, सिर्फ़ 30 दिनों में सबसे ज़्यादा मुआवजा देकर रचा इतिहास

Breaking News, News of Punjab
अजनाला (अमृतसर), 13 अक्टूबर :  सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा वितरित करने के लिए अपनी निर्धारित 45 दिनों की समय सीमा के बावजूद 30 दिनों के भीतर इस सबसे अधिक प्रभावित जिले के 631 लाभार्थियों को 5.70 करोड़ रुपए के चेक वितरित किए। बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा वितरित करने के लिए आयोजित समारोह में सभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 सितंबर को उन्होंने घोषणा की थी कि विशेष गिरदावरी करवाने के बाद 45 दिनों के भीतर मुआवजा वितरण शुरू कर दिया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हालांकि 45 दिनों की यह समय सीमा 28 अक्टूबर को समाप्त हो रही है, लेकिन राज्य सरकार ने अपनी अथक कोशिशों के माध्यम से समय से पहले ही मुआवजा वितरण शुरू कर दिया है। उन्होंने इस कार्य के लिए मेहनत करने वाले राजस्व विभाग के अधि...
केजरीवाल और सीएम मान का युवाओं को तोहफा: ‘पंजाब स्टार्टअप ऐप’ से हर छात्र बनेगा उद्यमी, पढ़ाई के साथ होगी कमाई

केजरीवाल और सीएम मान का युवाओं को तोहफा: ‘पंजाब स्टार्टअप ऐप’ से हर छात्र बनेगा उद्यमी, पढ़ाई के साथ होगी कमाई

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर : पंजाब के युवाओं के लिए रोज़गार की नई सुबह लेकर आई है आम आदमी पार्टी सरकार। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में एक भव्य समारोह में ‘पंजाब स्टार्टअप ऐप’ और ‘एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट कोर्स’ का शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक पहल के साथ पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है जहां उच्च शिक्षा में उद्यमिता को अनिवार्य विषय बनाया गया है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और सभी ने इसे युवाओं के भविष्य को बदलने वाला कदम बताया। पंजाब स्टार्टअप ऐप की खासियत यह है कि इससे प्रदेश के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, पॉलिटेक्निक और आईटीआई में पढ़ने वाले आठ लाख से अधिक विद्यार्थी सीधे जुड़ सकेंगे। इस ऐप के माध्यम से छात्र अपने खुद के स्टार्टअप आइडिया पर काम करेंगे और हर सेमेस्टर में दो क्रेडिट अर्जित करने...
LPU के ‘वन इंडिया फेस्ट’ में अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान ने की शिरकत, भारतीय सांस्कृतिक एकता का हुआ भव्य प्रदर्शन

LPU के ‘वन इंडिया फेस्ट’ में अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान ने की शिरकत, भारतीय सांस्कृतिक एकता का हुआ भव्य प्रदर्शन

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 10 अक्तूबर : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में आयोजित भव्य ‘वन इंडिया फेस्ट’ में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर श्री केजरीवाल ने इस आयोजन को “भारत की एकता का शानदार उत्सव” करार देते हुए कहा कि पंजाब अब सिर्फ शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामूहिक विकास का प्रतीक भी बनता जा रहा है। दोनों नेताओं ने इस कार्यक्रम की भव्यता और संदेश की सराहना करते हुए युवाओं को देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में हज़ारों छात्रों ने ‘मिनी इंडिया’ थीम के तहत भारत की विविधता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। देशभर के विभिन्न राज्यों—कश्मीर से कन्याकुमारी तक और गुजरात से असम तक—के लोक नृत्य, संगीत, पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों के माध्यम से छात्रों ने ...
55 साल के इंतजार के बाद तख़्त श्री केशगढ़ साहिब के सामने बनेगा विरासती मार्ग – भगवंत मान सरकार ने पूरा किया वादा

55 साल के इंतजार के बाद तख़्त श्री केशगढ़ साहिब के सामने बनेगा विरासती मार्ग – भगवंत मान सरकार ने पूरा किया वादा

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए तख़्त श्री केसगढ़ साहिब गुरुद्वारे के सामने विरासती मार्ग बनाने की घोषणा की है। यह वही सड़क परियोजना है जिसकी नींव 1970 में रखी गई थी, लेकिन पिछले 55 सालों में किसी भी सरकार ने इसे पूरा करने की कोशिश नहीं की। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने अब इस लंबित परियोजना को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। तख़्त श्री केशगढ़ साहिब सिख धर्म के पांच प्रमुख तख्तों में से एक है और यहीं पर 1699 में गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह स्थान सिख समुदाय के लिए अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण है। इस पवित्र स्थान के सामने से गुजरने वाली सड़क की परियोजना दशकों से अधूरी पड़ी थी, जो अब साकार होने जा रही है। 1970 में जब इस परियोजना का शिलान्यास हुआ था, तब यह उम्मीद की गई थी कि जल्द ही यह सड़क तैयार हो जाएगी। लेकिन ...
श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी दिवस: हरजोत सिंह बैंस की अगुवाई में मंत्रियों की टीम करेगी नगर कीर्तन के मार्गों का निरीक्षण

श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी दिवस: हरजोत सिंह बैंस की अगुवाई में मंत्रियों की टीम करेगी नगर कीर्तन के मार्गों का निरीक्षण

Breaking News
चंडीगढ़, 6 अक्तूबर: पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में राज्यभर में भव्य तैयारियाँ चल रही हैं। इन तैयारियों की समीक्षा के लिए उनकी अगुवाई में गठित मंत्रियों की टीम — जिसमें हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और तरुनप्रीत सिंह सौंद शामिल हैं — 8 नवंबर से शुरू होकर राज्यभर में निकाले जा रहे चार प्रमुख नगर कीर्तनों के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण करेगी। स हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “हम विकास परियोजनाओं, सड़कों के कार्यों और लॉजिस्टिकल प्रबंधों सहित सभी इंतजामों की बारीकी से समीक्षा करेंगे। इसके लिए उपायुक्तों, स्थानीय विधायकों और संत महापुरुषों के सहयोग से बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी तैयारियाँ सुचारू रूप से पूरी की जा सकें।” उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में धार्मिक प...
मुख्यमंत्री द्वारा पंजाबियों को त्योहारों का तोहफ़ा, 4150 करोड़ रुपये की लागत से 19,491 किलोमीटर लिंक सड़कों के निर्माण की शुरुआत

मुख्यमंत्री द्वारा पंजाबियों को त्योहारों का तोहफ़ा, 4150 करोड़ रुपये की लागत से 19,491 किलोमीटर लिंक सड़कों के निर्माण की शुरुआत

Breaking News, News of Punjab
झबाल (तरनतारल), 3 अक्टूबर : त्योहारों के सीज़न में प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफ़ा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 4,150.42 करोड़ रुपये की लागत से राज्य में 19,491.56 किलोमीटर ग्रामीण लिंक सड़कों की मरम्मत और उन्नयन के लिए विशाल प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इक्ट्ठ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने तरनतारन की पवित्र धरती को नमन किया, जिसे पाँचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी, नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी और बाबा बुढ़ा जी के चरण स्पर्श प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, विशेषकर पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए क्योंकि आज से ग्रामीण लिंक सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य आरंभ किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत अब इन लिंक सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ अगले पाँच वर्षों तक ठेकेदारों द्वारा उनकी देख...
भगवंत मान सरकार की ग्रामीण हुनर और महिला सशक्तिकरण की लिए नई पहल;’पहिल मार्ट’ से गाँव की महिलाएँ बनेंगी आत्मनिर्भर

भगवंत मान सरकार की ग्रामीण हुनर और महिला सशक्तिकरण की लिए नई पहल;’पहिल मार्ट’ से गाँव की महिलाएँ बनेंगी आत्मनिर्भर

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 3 अक्टूबर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जो प्रदेश के हर वर्ग के विकास और सशक्तिकरण की मिसाल बन रहे हैं। इसी कड़ी में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंंद ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में "पहिल मार्ट" का शुभारंभ किया। यह पहल पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (PSRLM) द्वारा ग्रामीण प्रतिभा को पहचान दिलाने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। "पहिल मार्ट" केवल एक बाज़ार नहीं बल्कि पंजाब की समृद्ध विरासत और ग्रामीण महिला उद्यमियों की मेहनत व रचनात्मकता का प्रतीक है। यहाँ स्वयं-सहायता समूहों (SHGs) की महिलाएँ अपने हाथों से बनाए गए उत्पाद—फुलकारी, पंजाबी जूतियाँ, हस्तनिर्मित सूट, शहद, अचार, स्क्वैश, तेल, मसाले, पापड़, साबुन, मुरब्बे और मोमबत्तियाँ—सीधे ग्राहकों तक पहुँचा रही है...