Wednesday, February 4
Shadow

Breaking News

पंजाब देश का अगला व्यापारिक केंद्र बनेगा: मुख्यमंत्री

पंजाब देश का अगला व्यापारिक केंद्र बनेगा: मुख्यमंत्री

Breaking News, News of Punjab
राजपुरा, 1 अक्टूबर : पंजाब के मुख्यमंत्री ने आज उम्मीद जताई कि अपने औद्योगिक और व्यवसायिक अनुकूल माहौल के कारण राज्य देश का अगला व्यापारिक केंद्र बनकर उभरेगा। नीदरलैंड आधारित बहुराष्ट्रीय कंपनी डी ह्यूज के पशु फ़ीड प्लांट का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने औद्योगिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए व्यापार में सरलता के कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा से मेहनती, उद्यमी और समृद्ध विरासत वाली भूमि रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को भारत का अन्न भंडार होने पर गर्व है क्योंकि देश के अन्न भंडार में राज्य का सबसे अधिक योगदान है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पंजाब के औद्योगिक सफर में उल्लेखनीय बदलाव आया है, जिससे इस क्षेत्र में तेज़ गति देखने को मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पंजाब औद्योगिक पावरहाउस बन गया है और फ़ूड प्रोसेसिंग, टेक्...
डिजिटल युग में पंजाब सबसे आगे! मान सरकार ने स्कूलों में AI क्रांति का किया आगाज़! 89.1% स्मार्ट क्लासरूम और 10,000 शिक्षक तैयार; 6वीं–12वीं के बच्चों के लिए AI पाठ्यक्रम लागू!

डिजिटल युग में पंजाब सबसे आगे! मान सरकार ने स्कूलों में AI क्रांति का किया आगाज़! 89.1% स्मार्ट क्लासरूम और 10,000 शिक्षक तैयार; 6वीं–12वीं के बच्चों के लिए AI पाठ्यक्रम लागू!

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 30 सितंबर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, पंजाब स्मार्ट गवर्नेंस और डिजिटल ताकत के नए युग में कदम रख रहा है। राज्य अब नई सोच और ईमानदारी में पूरे देश में आगे बढ़ रहा है। राज्य ने मजबूत डिजिटल सिस्टम का इस्तेमाल करके सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को पढ़ाई में शामिल करने की ऐतिहासिक पहल शुरू की है। यह सिर्फ कक्षाओं को आधुनिक बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया के लिए तैयार करने और उन्हें सिर्फ नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि नौकरी बनाने वाले बनाने का मिशन है। AI को पढ़ाई में शामिल करने का मकसद यह है कि पुराने तरीके और दुनिया के आधुनिक तरीके के बीच का फर्क खत्म किया जा सके। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पूरे राज्य के छात्रों और शिक्षकों के लिए एक पूरा AI सिस्टम बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। कक्षा VI से XII तक के लिए ...
पंजाबी भाषा ओलंपियाड के जरिए मान सरकार ने युवा पीढ़ी में जगाया ‘पंजाबीयत’ का जज्बा

पंजाबी भाषा ओलंपियाड के जरिए मान सरकार ने युवा पीढ़ी में जगाया ‘पंजाबीयत’ का जज्बा

Breaking News
चंडीगढ़, 29 सितम्बर : पंजाब की मिट्टी में रची-बसी, गुरुओं की बानी और साहित्य की भाषा, पंजाबी अब केवल पंजाब की सीमा तक सीमित नहीं है। दुनिया भर में फैले पंजाबियों के लिए यह उनकी पहचान का प्रतीक है। लेकिन, बदलते वक्त के साथ जब विदेशों में बसी नई पीढ़ी अपनी जड़ों से दूर होती जा रही थी, तब इस भाषा के अस्तित्व को लेकर एक चिंता गहराने लगी थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इस चिंता को समझा और एक ऐसी पहल की, जिसने हर पंजाबी के दिल को छू लिया। अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड की शुरुआत इसी भावनात्मक सोच का परिणाम है। यह ओलंपियाड सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अपनी मातृभाषा के प्रति प्रेम और सम्मान का एक भावनात्मक उत्सव है। यह उन लाखों पंजाबी बच्चों को अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़ने का मौका देता है, जो विदेशों में पले-बढ़े हैं और शायद अपनी भाषा से पूरी तरह परिचित नहीं ह...
फिर खड़ा होगा पंजाब!’मिशन चढ़दीकला’ के जरिए पंजाब सरकार ने दुनिया को दिया संदेश

फिर खड़ा होगा पंजाब!’मिशन चढ़दीकला’ के जरिए पंजाब सरकार ने दुनिया को दिया संदेश

Breaking News, News of Punjab
गुरुओं की धरती पंजाब, जो हमेशा 'चढ़दीकला' की भावना से भरी रहती है, बाढ़ से हुए नुकसान के बाद भी डटी हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में 'मिशन चढ़दीकला' की शुरुआत हो चुकी है, जिसका लक्ष्य पंजाब को सिर्फ संकट से बाहर निकालना नहीं, बल्कि उसे फिर से खुशहाली और तरक्की के शिखर पर ले जाना है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि 'मिशन चढ़दीकला' की शुरुआत राहत और पुनर्वास से आगे बढ़कर, पंजाब के भविष्य को संवारने के लिए की गई है। उन्होंने कहा, "हमारे किसानों को फिर से खेती करनी है, बच्चों को दोबारा स्कूल जाना है और बाढ़ से प्रभावित परिवारों को अपने घर फिर से बसाने हैं।" यह मिशन पंजाबियों की आपसी एकता और भाईचारे की भावना पर आधारित है। देश-विदेश में बसे पंजाबी इस मुहिम का हिस्सा बनकर खुले दिल से सहयोग दे रहे हैं, जिससे यह साबित होता है कि मुश्किल समय में भी पंजाब के लोग एक साथ खड़े...
मान सरकार कल से शुरू करेगी ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’, हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज

मान सरकार कल से शुरू करेगी ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’, हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़ , 22 सितंबर –पंजाब सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य का हर परिवार अब 10 लाख रुपये तक के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का उद्देश्य जनता को न केवल बुनियादी सुविधाएँ देना है बल्कि उनकी सेहत की जिम्मेदारी भी पूरी तरह से उठाना है। इस घोषणा ने पंजाब को देशभर में एक अलग पहचान दिलाई है और यह योजना पूरे भारत के लिए एक नई मिसाल बनेगी। 23 सितंबर से यह योजना सबसे पहले तਰनतारन और बरनाला जिलों में शुरू की जा रही है। इन दोनों जिलों में 128 विशेष कैंप लगाए गए हैं, जहाँ पर लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। सरकार ने बताया कि कैंपों के दौरान अगर कोई कमी या दिक्कत आती है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा। पंजीकरण पूरा होते ही ल...
CM मान का आम आदमी को बड़ा तोहफ़ा,पंजाब सरकार ने घटाए रोज़मर्रा के डेयरी उत्पादों के दाम

CM मान का आम आदमी को बड़ा तोहफ़ा,पंजाब सरकार ने घटाए रोज़मर्रा के डेयरी उत्पादों के दाम

Breaking News, News of Punjab
पंजाब सरकार ने एक बार फिर साबित किया है कि उसकी प्राथमिकता आम आदमी का हित और रोज़मर्रा की ज़िंदगी को आसान बनाना है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वेरका के दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बड़ी कटौती का जो निर्णय लिया है, वह न केवल उपभोक्ताओं को राहत देता है बल्कि राज्य की सहकारी व्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान करता है। यह कदम पंजाब के हर घर की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर उठाया गया है। वेरका, जो पंजाब की किसान सहकारी संस्था मिल्कफेड का एक भरोसेमंद ब्रांड है, अब और भी अधिक सुलभ होगा। दूध, घी, मक्खन, पनीर और आइसक्रीम जैसे रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले उत्पादों की कीमतों में की गई कमी सीधे उपभोक्ताओं को लाभ पहुँचाएगी। उदाहरण के लिए, घी 30-35 रुपये प्रति लीटर/किलोग्राम सस्ता हो जाएगा, पनीर की कीमत 15 रुपये प्रति किलोग्राम कम होगी, और टेबल बटर व अनसाल्टेड बटर की कीमतें भी घटा दी गई हैं। इ...
मान सरकार की एम्बुलेंस सेवा – हर हाल में जनता की जान बचाने के लिए तत्पर

मान सरकार की एम्बुलेंस सेवा – हर हाल में जनता की जान बचाने के लिए तत्पर

Breaking News, News of Punjab
पंजाब में भगवंत मान सरकार ने एक बार फिर साबित किया है कि जनहित से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है। आपात स्थिति हो या आपदा, पंजाब की एम्बुलेंस सेवा हर समय लोगों की जिंदगी बचाने के लिए तैयार है।पिछले वर्ष से अब तक सरकार ने राज्य में बड़ी संख्या में आधुनिक, जीपीएस युक्त एम्बुलेंसों को सेवा में उतारा है। जुलाई 2024 में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 58 नई हाई-टेक एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाई थी और इसी वर्ष जून 2025 में 46 और बेहद अत्याधुनिक एम्बुलेंस राज्य के बेड़े में जोड़ी गई। इससे पंजाब में कुल 371 सरकारी एम्बुलेंसें हर ज़िले और कस्बे में मरीज़ों को तुरंत मदद पहुंचा रही है। सरकार ने तय समय सीमा भी सख्ती से लागू की है—शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट के भीतर एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। केवल जनवरी से जुलाई 2024 के बीच ही एक लाख से अधिक मरीज़ों को सुरक्षित अस्पता...
आपकी पाई-पाई का पूरा हिसाब! ‘मिशन चढ़दीकला’ के साथ मान सरकार ने रखी पारदर्शिता की नई नींव,सिर्फ 24 घंटों में 1000 से ज्यादा लोगों ने किया दान

आपकी पाई-पाई का पूरा हिसाब! ‘मिशन चढ़दीकला’ के साथ मान सरकार ने रखी पारदर्शिता की नई नींव,सिर्फ 24 घंटों में 1000 से ज्यादा लोगों ने किया दान

Breaking News, News of Punjab
पंजाब, जो हमेशा से पूरे देश का पेट भरता रहा है, इस बार भयंकर बाढ़ की कठिनाइयों का सामना कर रहा है। इस मुश्किल समय में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने ‘मिशन चढ़दीकला’ शुरू किया है। यह अभियान सिर्फ राहत पहुँचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बाढ़ प्रभावित इलाकों के पुनर्वास, पुनर्निर्माण और विकास को तेज गति से आगे बढ़ाने का एक मिशन है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों और विदेश में बसे पंजाबी समुदाय (एनआरआई) को एकजुट करना है ताकि वे अपने योगदान से पंजाब को फिर से मज़बूत, सुरक्षित और खुशहाल बना सकें। इस मिशन के तहत जो भी योगदान मिलता है, वह ‘रंगला पंजाब विकास फंड’ में जमा किया जाता है। पंजाब सरकार ने किसी भी आपातकाल या संकट से निपटने के लिए रंगला पंजाब सोसाइटी की स्थापना की है। यह फंड पूरी तरह स्वैच्छिक योगदानों पर आधारित होगा और इसे सरकारी बजट सहायता नहीं मिलेगी। पारदर्शि...
भगवंत मान सरकार ने बाढ़ प्रभावितों को राहत देने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया

भगवंत मान सरकार ने बाढ़ प्रभावितों को राहत देने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 18 सितम्बर : एक अहम फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य में बाढ़ प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए 26 से 29 सितम्बर, 2025 तक पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय किया है। आज यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विशेष सत्र हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान से संबंधित नियमों में कई जनहितकारी संशोधन प्रस्तुत करने पर केंद्रित होगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावितों के मुआवज़े संबंधी नए कानून भी सदन में पेश किए जाएंगे और मंजूरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ से हुई भारी तबाही का ज़िक्र करते हुए कहा कि इससे 2,300 से अधिक गांव डूब गए, 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए और पाँच लाख एकड़ ज़मीन पर खड़ी फसलें तबाह हो गईं। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि इस आपदा में 56 लोगों की जान चली गई और लगभग सात लाख लोग बेघर...
मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब बना दूसरे राज्यों के लिए मिसाल राज्य के लगभग 3,658 सरकारी स्कूलों मे नशा विरोधी पाठ्यक्रम की शुरुआत 6,500 से अधिक शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब बना दूसरे राज्यों के लिए मिसाल राज्य के लगभग 3,658 सरकारी स्कूलों मे नशा विरोधी पाठ्यक्रम की शुरुआत 6,500 से अधिक शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

Breaking News, News of Punjab
पंजाब, जो लंबे समय से नशे की समस्या से जूझ रहा है, इस समस्या ने अनगिनत घर तबाह किए है,लेकिन अब वो दौर पीछे छूट रहा है अब पंजाब में सिर्फ कार्यवाही नहीं, असली बदलाव हो रहा है। इस बदलाव की अगवाई मान सरकार कर रही है। अब नशे से लड़ाई थानों से नहीं, स्कूल की कक्षा से लड़ी जाएगी। सरकार ने एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला लिया है जो आने वाले वक्त में पूरे देश के लिए एक मॉडल बनेगा। मान सरकार ने राज्य भर के सभी सरकारी स्कूलों में वैज्ञानिक रूप से डिज़ाइन किया गया नशा-विरोधी पाठ्यक्रम शुरू करने की एक अभूतपूर्व पहल शुरू की है , 1 अगस्त से पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को नशे से बचाव का एक वैज्ञानिक पाठ्यक्रम पढ़ाने की शुरुआत हो चुकी है ।यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के 'युद्ध नशियां दे विरुद्ध' अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसका उद्देश्य लगभग 8 लाख छा...