युद्ध नशों विरुद्ध: लोगों से मिली जानकारी के आधार पर नशा विरोधी हेल्पलाइन ‘सेफ़ पंजाब’ पर 1 मार्च से अब तक दर्ज हुईं 5,562 एफआईआर
चंडीगढ़, 24 अगस्त: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत, पंजाब की ‘सेफ़ पंजाब’ व्हाट्सएप चैटबॉट पोर्टल – 9779100200 – पर जनता से प्राप्त जानकारी के आधार पर 1 मार्च, 2025 से अब तक 5,562 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
यह उल्लेखनीय है कि ‘सेफ़ पंजाब’ नशा विरोधी हेल्पलाइन 97791-00200, पंजाब सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य नशों से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को आसान पहुँच और उचित सहायता प्रदान करना है।
विशेष महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि ‘सेफ़ पंजाब’ चैटबॉट ने एक नए दौर की शुरुआत की है क्योंकि इसमें लोगों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। इसी विशेषता के कारण इसे जनता का व्यापक समर्थन मिला है। लोग अब स्वयं आगे बढ़कर तस्करों की रिपोर्ट करने और सुझाव देने लगे हैं। उन्होंने लोगों को भविष्य में...








