जीएसटी प्रवर्तन की मज़बूती के लिए पंजाब विशेष धोखाधड़ी खोज यूनिट स्थापित करेगा: हरपाल सिंह चीमा
चंडीगढ़, 4 अगस्तः कर प्रवर्तन को संस्थागत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज एक राज्य स्तरीय विशेष धोखाधड़ी खोज यूनिट (स्पेशल फ्रॉड डिटैकशन यूनिट) स्थापित करने के प्रस्ताव का ऐलान किया जिसका हैडक्वाटर पटियाला में होगा। उन्होंने कहा कि यह समर्पित यूनिट वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) उल्लंघनाओं से सम्बन्धित जटिल मामलों की जांच में एकरूपता लायेगा और जांच को सुचारू बनाऐगा।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि स्पेशल फ्रॉड डिटैकशन यूनिट (एस.एफ.डी.यू.) को बड़े स्तर की जी. एस. टी धोखाधड़ियों का पर्दाफाश और जांच करने का काम सौंपा जायेगा, जिसमें ख़ास तौर पर सर्कुलर ट्रेडिंग ओपरेशनों को रोकने, बेनामी लेन-देन का पर्दाफाश करने और जाली इनवॉइसिंग की कार्यवाहियों को ख़त्म करने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इ...








