Wednesday, February 4
Shadow

Hindi News

मान सरकार ने बढ़ाया ‘आम आदमी क्लीनिक’ का दायरा,अब जेलों में भी मिलेगी मुफ्त दवा-टेस्ट की सुविधा

मान सरकार ने बढ़ाया ‘आम आदमी क्लीनिक’ का दायरा,अब जेलों में भी मिलेगी मुफ्त दवा-टेस्ट की सुविधा

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब की 'आम आदमी क्लीनिक' (AACs) योजना ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक नई क्रांति ला दी है, और अब यह ऐतिहासिक पहल जेलों की ऊंची दीवारों के पार भी पहुँचने वाली है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में 4.20 करोड़ से अधिक मरीजों के सफल इलाज और प्रतिदिन 73,000 लोगों को मुफ्त सेवा प्रदान करके, मान सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि उनकी नीयत और नीति, आम लोगों के कल्याण के लिए समर्पित है। मान सरकार का यह निर्णायक कदम अब राज्य की सभी 10 केंद्रीय जेलों में 'आम आदमी क्लीनिक' स्थापित करने की दिशा में बढ़ रहा है। यह पहल केवल स्वास्थ्य सुधार का कदम नहीं है, बल्कि 'सेवक' सरकार के उस दर्शन का प्रतीक है, जहाँ हर नागरिक, चाहे वह समाज का हो या जेल के भीतर, मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा का हकदार है। जेलों में AACs स्थापित करने का यह प...
पंजाब को मिला देश का नया Industrial Capital का दर्जा, मान सरकार की नीतियों से पंजाब बनेगा अब भारत का नया Manufacturing Destination

पंजाब को मिला देश का नया Industrial Capital का दर्जा, मान सरकार की नीतियों से पंजाब बनेगा अब भारत का नया Manufacturing Destination

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर : पंजाब, जो सदियों से अपनी उपजाऊ ज़मीन और किसानी के लिए जाना जाता है, आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी के नेतृत्व में एक नया इतिहास लिख रहा है। यह सिर्फ फैक्ट्रियां लगाने की बात नहीं है, यह पंजाबियत के  साहस को फिर से जगाने की बात है जो मुश्किलों में भी मुस्कुराना जानता है। मान सरकार का उद्देश्य है कि पंजाब को सिर्फ एक सेक्टर (खेती) पर निर्भर न रखकर, इसे 'मल्टी-सेक्टर ग्रोथ' का एक मज़बूत मॉडल बनाना है। आँकड़े बताते हैं कि मार्च 2022 से अब तक राज्य को ₹1.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं! यह सिर्फ संख्याएँ नहीं हैं, ये 4.7 लाख से अधिक युवाओं के परिवारों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान का सपना है। जब IOL केमिकल्स जैसी बड़ी कंपनियाँ बरनाला में ₹1133 करोड़ का मेगा-निवेश करती हैं, तो यह केवल एक प्लांट नहीं बनता, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत की नींव को पंजाब की ...
पंजाब की ग्रामीण सड़कों पर मान सरकार की सख्ती: CM फ्लाइंग स्क्वाड करेगा गुणवत्ता की निगरानी, 19,491 किमी सड़कों में हो रहा सुधार

पंजाब की ग्रामीण सड़कों पर मान सरकार की सख्ती: CM फ्लाइंग स्क्वाड करेगा गुणवत्ता की निगरानी, 19,491 किमी सड़कों में हो रहा सुधार

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 26 अक्तूबर : पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य के गांवों को जोड़ने वाली लिंक सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष सीएम फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया है। यह अनूठी पहल पंजाब के ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इस स्क्वाड में पंजाब मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल है, जो निर्माणाधीन और मरम्मत के दौरान सड़कों का सक्रिय निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी सोच और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता इस योजना में साफ झलकती है, जो यह सुनिश्चित करती है कि हर रुपया जनता की भलाई में सही तरीके से खर्च हो। सीएम फ्लाइंग स्क्वाड में दोनों विभागों के अधीक्षण इंजीनियर शामिल हैं और इसका प्राथमिक उद्देश्य मालवा, माझा और दोआबा सहित सभी क्षेत्रों में ग्रामीण लिं...
डॉ. तरुणजीत सिंह बुतालिया को ग्लोबल इंटरफेथ कॉन्फ्रेंस से मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

डॉ. तरुणजीत सिंह बुतालिया को ग्लोबल इंटरफेथ कॉन्फ्रेंस से मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

Global News (World News), Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 26 अक्टूबर : रिलिजंस फॉर पीस अमेरिका के कार्यकारी निदेशक डॉ. तरुणजीत सिंह बुतालिया को लाहौर स्थित मिन्हाज विश्वविद्यालय में अंतरधार्मिक सद्भाव और सिख विरासत के संरक्षण के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार विश्व धर्मों पर आयोजित आठवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया, जहाँ मिन्हाज विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. हुसैन कादरी और कुलपति डॉ. एस.एम. शहजाद ने डॉ. बुटालिया को सम्मानित किया। इसी समारोह में क्रिश्चियन स्टडी सेंटर, रावलपिंडी के निदेशक बिशप सैमुअल रॉबर्ट अजारिया को भी राष्ट्रीय लाइफटाइम अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस वैश्विक सम्मेलन में "लचीले समाजों का निर्माण: कट्टरपंथ को उसकी जड़ों से रोकना" विषय पर प्रमुख धार्मिक विद्वानों और वैश्विक धार्मिक हस्तियों ने भाग लिया। दो दिवसीय चर्चा का मुख्य विषय बढ़ते ध्...
बाढ़ से सुरक्षा के लिए किफायती और प्रभावी मॉडल्स का अध्ययन करेगी विशेष कमेटी: बरिंदर कुमार गोयल

बाढ़ से सुरक्षा के लिए किफायती और प्रभावी मॉडल्स का अध्ययन करेगी विशेष कमेटी: बरिंदर कुमार गोयल

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 24 अक्तूबर: पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक विशेष कमेटी गठित की जाए, जो अन्य राज्यों का दौरा करके वहां की किफायती और अभिनव बाढ़ प्रबंधन तकनीकों का अध्ययन करे, ताकि उन तकनीकों को पंजाब की भौगोलिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों के अनुरूप अपनाया जा सके। सिंचाई भवन के कमेटी रूम में उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए जल संसाधन मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के तुलनात्मक अध्ययन से राज्य के बाढ़ प्रबंधन ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए व्यावहारिक और लाभदायक तरीकों को अपनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आगामी मानसून सत्र से पहले सभी बाढ़ सुरक्षा और डी-सिल्टिंग) से संबंधित कार्य समय पर पूरे किए जाएं। बैठक के दौरान मंत्री ने पूरे राज्य में चल रहे और प्रस्तावित बाढ़ रोकथाम एवं जल प्रबंधन उपायों की भी समी...
कोटकपूरा में गुरबाणी कीर्तन के दौरान संधवां ने रागियों, ग्रंथियों और पाठियों का किया सम्मान

कोटकपूरा में गुरबाणी कीर्तन के दौरान संधवां ने रागियों, ग्रंथियों और पाठियों का किया सम्मान

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 24 अक्टूबर: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने शुक्रवार को ज़िला फरीदकोट के गांव संधवां स्थित अपने पैतृक निवास पर एक आध्यात्मिक गुरबाणी शब्द कीर्तन का आयोजन किया, जहां उन्होंने पूरे श्रद्धाभाव से रागी सिंहों, ग्रंथियों और पाठियों का सम्मान किया। इस पवित्र अवसर पर उन्होंने सिख पंथ और समाज के प्रति उनकी आध्यात्मिक सेवा के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सिरोपा भेंट किए। इस दौरान विशेष अतिथियों में तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो से आए ‘पंज प्यारों’ में से एक भाई अमनदीप सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला द्वारा हाल ही में पुनः प्रकाशित “महान कोश” में हुई त्रुटियों के सुधार के लिए स्पीकर संधवां के महत्वपूर्ण प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्पीकर द्वारा उठाए गए सुधारात्मक कदम सिख विरासत और विद्वतापूर्ण प्रामाणिकता के प्रति उनके गहरे स...
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा गोवा के मुख्यमंत्री को श्री गुरु तेग़ बहादर साहिब जी के 350वें शहादत दिवस समारोहों के लिए आमंत्रण

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा गोवा के मुख्यमंत्री को श्री गुरु तेग़ बहादर साहिब जी के 350वें शहादत दिवस समारोहों के लिए आमंत्रण

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 23 अक्टूबर : उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री श्री संजीव अरोड़ा तथा कृषि और पशुपालन मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत से भेंट की और श्री गुरु तेग़ बहादर साहिब जी के 350वें शहादत दिवस के अवसर पर होने वाले आगामी समारोहों के लिए औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया। इस बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्रियों ने नौवें सिख गुरु, श्री गुरु तेग़ बहादर साहिब जी, जिनकी धर्म की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए निःस्वार्थ बलिदान की वजह से ‘हिंद की चादर’ के रूप में जाना जाता है, के प्रति अपनी गहरी श्रद्धांजलि और सम्मान व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्रियों संजीव अरोड़ा और गुरमीत सिंह खुड्डियां ने गोवा के मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र सौंपा, जिसमें पंजाब सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे व्यापक स्मृति सम...
अमृतसर में सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश; 5 किलो हेरोइन सहित ड्रग सरगना काबू

अमृतसर में सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश; 5 किलो हेरोइन सहित ड्रग सरगना काबू

Hindi News, News of Punjab
अमृतसर, 23 अक्टूबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू की गई ‘ युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम’ के दौरान, गुप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक ड्रग सरगना को 5.025 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया और सीमा पार नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। यह जानकारी आज पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजपाल सिंह (25) के रूप में हुई, जो  छेहरटा, अमृतसर में मजीद बिल्डिंग का निवासी है। आरोपी का आपराधिक पिछोकड़ है और उसके खिलाफ एन डी पी एस  एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी, पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा संचालित एक सीमा पार नेटवर्क चला रहा था और डेरा बाबा नानक सेक्टर का उपयोग करके ड्रोन के माध्यम से भेजी गई नशे की खेपों को प्राप्त करता था। इस मामले मे...
कैबिनेट मंत्री सौंद ने लोगों से भगवान विश्वकर्मा जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की

कैबिनेट मंत्री सौंद ने लोगों से भगवान विश्वकर्मा जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की

Hindi News, News of Punjab
लुधियाना, 22 अक्तूबर : कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बुधवार को कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी को धरती पर शिल्पकला, वास्तुकला और इंजीनियरिंग के सृजन का जनक माना जाता है। विश्वकर्मा दिवस मनाने के लिए लुधियाना स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए सौंद ने कहा कि वैश्विक औद्योगिक और बुनियादी ढांचे का विकास भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद का परिणाम है। मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब सरकार राज्यभर के युवाओं के लिए कौशल विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है, ताकि उन्हें भगवान विश्वकर्मा के सिद्धांतों और शिक्षाओं के अनुरूप सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जीने योग्य बनाया जा सके। भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड के सर्वाेच्च शिल्पकार के रूप में सम्मानित किया जाता है, जिन्हें औद्योगिक प्रक्रियाओं में प्रयुक्त की जाने वाली सभी मशीनरी और उपकरणों के स्वामी के ...
पिछले दो वर्षों की तुलना में पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में आई 4 गुना कमी

पिछले दो वर्षों की तुलना में पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में आई 4 गुना कमी

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 22 अक्टूबर : राज्य में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए सिविल प्रशासन और पंजाब पुलिस द्वारा किए जा रहे लगातार और सक्रिय प्रयासों के सकारात्मक परिणामस्वरूप, इस वर्ष पंजाब में पिछले दो वर्षों की तुलना में खेतों में पराली जलाने की घटनाओं में लगभग चार गुना कमी दर्ज की गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 15 सितंबर से 21 अक्टूबर 2025 तक, पंजाब में केवल 415 पराली जलाने के मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि वर्ष 2024 और 2023 में क्रमशः 1,510 और 1,764 मामले दर्ज हुए थे, जो इस वर्ष पराली जलाने की घटनाओं में चौंकाने वाली गिरावट को दर्शाते हैं। उल्लेखनीय है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सी.ए.क्यू.एम.) के पराली जलाने के मामलों को शून्य तक लाने के निर्देशों की पालना करते हुए, पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव और विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला स...