Wednesday, February 4
Shadow

Hindi News

मान सरकार का ‘कल्याणकारी कन्यादान’: 5,751 बेटियों को ₹29.33 करोड़ का शुभ शगुन देकर दिया ‘आशीर्वाद’ का तोहफा

मान सरकार का ‘कल्याणकारी कन्यादान’: 5,751 बेटियों को ₹29.33 करोड़ का शुभ शगुन देकर दिया ‘आशीर्वाद’ का तोहफा

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़ ,18 अक्टूबर : पंजाब में, जब घर में बेटी की शादी की बात आती है, तो गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए यह खुशी का पल होने के साथ-साथ एक बड़ी आर्थिक चुनौती भी बन जाती है। ऐसे ही हजारों परिवारों की चिंता को दूर करते हुए, भगवंत मान सरकार ने एक शानदार कदम उठाया है। हाल ही में, सरकार ने अपनी 'आशीर्वाद योजना' के तहत 5,751 बेटियों के विवाह के लिए ₹29.33 करोड़ की भारी-भरकम राशि जारी करके, न सिर्फ उनकी खुशियों को पंख लगाए हैं, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि सरकार का असली आशीर्वाद गरीब और कमजोर वर्ग की बेटियों के साथ है। यह खबर सिर्फ एक सरकारी घोषणा नहीं, बल्कि उन 5,751 परिवारों के चेहरों पर आई मुस्कान की सच्ची कहानी है, जिसके पीछे सरकार का मजबूत इरादा और संवेदनशीलता झलकती है। मान सरकार ने इस बार केवल पैसा जारी नहीं किया है, बल्कि एक नई मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि उनकी स...
मान सरकार की औद्योगिक क्रांति! फास्टट्रैक पोर्टल ने 96% पुराने मामले खत्म किए, कारोबार और नौकरियों की नई शुरुआत!

मान सरकार की औद्योगिक क्रांति! फास्टट्रैक पोर्टल ने 96% पुराने मामले खत्म किए, कारोबार और नौकरियों की नई शुरुआत!

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर : पंजाब सरकार ने कारोबार और निवेश की दुनिया में कमाल कर दिखाया है! माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 29 मई 2025 को फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल को नया रूप दिया और 10 जून को इसे बड़े धूमधाम से शुरू किया। यह डिजिटल मंच पुरानी कागजी परेशानियों को खत्म करके पंजाब को नया कारोबार शुरू करने का सबसे तेज और आसान राज्य बना रहा है। पंजाब उद्योग क्रांति के जरिए यह पहल निवेशकों का भरोसा जीत रही है, युवाओं को नौकरियां दे रही है और पंजाब को तरक्की की नई राह दिखा रही है। पहले नया कारोबार शुरू करना मुश्किल था। कागज इधर-उधर भटकते, महीनों लग जाते। लेकिन अब पंजाब ने गजब कर दिखाया! फरवरी 2025 में 8,075 आवेदन समय से ज्यादा लटके थे, जो अब सिर्फ 283 बचे – यानी 96% की शानदार कमी! जिला स्तर पर 833 मामले लंबित थे, जो अब सिर्फ 17 बचे – 98% सफाई। सबसे खास बात, राज्य स्तर पर 166 मामले अब पूरी तरह खत्म – ...
मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान: शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू

मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान: शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 7 अक्तूबर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में जो इंकलाबी बदलाव किए हैं, उन्होंने पूरे देश में मिसाल कायम की है। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को “राष्ट्र निर्माता” बताते हुए युवाओं को पंजाब की गौरवशाली विरासत से जोड़ने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षण कोई पेशा नहीं बल्कि “विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का पवित्र मिशन” है। एक शिक्षक के पुत्र होने के नाते उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि एक शिक्षक कितनी लगन और निष्ठा से अपने विद्यार्थियों के जीवन को आकार देता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बताया कि 55 वर्षों के बाद राज्य सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब तक विरासत मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत की है — यह कदम पंजाब की ऐति...
भारत में होगा जी.एस.सी. ट्रस्ट स्थापित; अगली ए.जी.एम. नवंबर माह में चंडीगढ़ में : डॉ. कंवलजीत कौर

भारत में होगा जी.एस.सी. ट्रस्ट स्थापित; अगली ए.जी.एम. नवंबर माह में चंडीगढ़ में : डॉ. कंवलजीत कौर

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 30 सितंबर 2025 – विश्व स्तर पर सिखों के तालमेल को मजबूत करने और पंथक प्राथमिकताओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 28 देशों की राष्ट्रीय सिख संस्थाओं की प्रतिनिधि संस्था ग्लोबल सिख काउंसिल (जी.एस.सी.) ने पाकिस्तान में सिख विरासती स्थलों के संरक्षण के साथ-साथ भारत स्थित तख़्तों की प्रभुसत्ता, मान-मर्यादा और आध्यात्मिक अधिकारों की बहाली की वकालत की है। यह निर्णय जी.एस.सी. की तीन घंटे से अधिक चली वार्षिक आम सभा (ए.जी.एम.) की ऑनलाइन सत्र के दौरान लिया गया।काउंसिल की प्रधान लेडी सिंह डॉ. कंवलजीत कौर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सिख कौम से जुड़े धार्मिक, मानवतावादी और प्रशासनिक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। बैठक के विवरण साझा करते हुए प्रधान डॉ. कंवलजीत कौर और सचिव हरजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि ए.जी.एम. की शुरुआत उप-प्रधान परमजीत सिंह बेदी (अमेरिका) द्वारा पंजाब में बाढ़ प्रभावित ...
बाढ़ प्रभावितों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! बढ़ाई गई राहत राशि,15 अक्टूबर से मिलेंगे मुआवज़े के चेक, CM बोले- दीवाली से पहले ही पंजाबियों के चेहरों पर ख़ुशी के दीये जलाएँगे

बाढ़ प्रभावितों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! बढ़ाई गई राहत राशि,15 अक्टूबर से मिलेंगे मुआवज़े के चेक, CM बोले- दीवाली से पहले ही पंजाबियों के चेहरों पर ख़ुशी के दीये जलाएँगे

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 29 सितम्बर : आज पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे और अंतिम दिन, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ित किसानों और परिवारों के लिए एक बेमिसाल ऐलान किया। सत्र की शुरुआत ही इस बात से हुई कि 15 अक्टूबर से मुआवज़े के चेक जारी होंगे, ताकि हर किसान अपनी फसल, पशुओं और अन्य नुकसान का मुआवज़ा समय पर प्राप्त कर सके। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया, "दिवाली 20 अक्टूबर को है। इससे पहले, लोगों के चेहरों पर खुशी के दीये जलाने के लिए, हम मुआवज़े के चेक जारी कर देंगे।" यह न सिर्फ़ तारीख की गारंटी है, बल्कि पंजाब सरकार की लोगों के कल्याण और खुशहाली को प्रधानता देने वाली राजनीतिक सोच का स्पष्ट प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए मुआवज़े की नई राशि का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पहले 26–33% फसल नुकसान वाले किसानों के लिए ₹2,000 प्रति एकड़ मिलता था, अब यह ₹10,000 प्रति एकड़ हो गया है। 33–7...
CM मान के नेतृत्व में पंजाब को मिला ₹900 करोड़ का तोहफा — मोहाली बनेगा मेडिकल कैपिटल

CM मान के नेतृत्व में पंजाब को मिला ₹900 करोड़ का तोहफा — मोहाली बनेगा मेडिकल कैपिटल

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़ , 29 सतंबर : पंजाब को “रंगला, सेहतमंद, और भविष्य के लिए तैयार” बनाने की मुहिम में एक बड़ा कदम उठाते हुए, फोर्टिस हेल्थकेयर ने मोहाली में अपने कैंपस के विस्तार के लिए ₹900 करोड़ का ऐलान किया है। उद्योग मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि इस निवेश के तहत 400 से अधिक नये बेड्स जुड़ेंगे और इसे 13.4 एकड़ में फैला कर विश्वस्तरीय उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence) बनाया जाएगा — जिससे पंजाब मेडिकल, रोज़गार और आधुनिक सुविधाओं का नया गढ़ बन रहा है। प्रदेश सरकार की सक्रियता, मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान की दूरदृष्टि और मज़बूत नेतृत्व के चलते, फोर्टिस का यह अभूतपूर्व निवेश प्रदेश के युवाओं के लिए 2,200 से अधिक नई नौकरियां और हजारों अप्रत्यक्ष रोज़गार के अवसर लेकर आएगा। यह परियोजना सीधे–सीधे 2500 से ज़्यादा लोगों को रोज़गार देगी, जिससे पंजाब के युवाओं को भविष्य की हेल्थकेयर इंडस्ट्री में दमद...
ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति का नतीजा: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी को दबोचा

ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति का नतीजा: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी को दबोचा

Hindi News, News of Punjab
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की "सभी को न्याय" सुनिश्चित करने की वचनबद्धता के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) मॉड्यूल के वांछित आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी का प्रत्यर्पण हासिल कर उसे अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) से सफलतापूर्वक भारत ले आई है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। जानकारी के अनुसार, बटाला के हर्षा गांव का रहने वाला परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी केवल अपराधी ही नहीं बल्कि एक खतरनाक आतंकी-अपराध सिंडिकेट का मुख्य संचालक भी है। उसे बटाला पुलिस की टीम यूएई से भारत लेकर आई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पिंदी, अंतरराष्ट्रीय स्तर के आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैपी पासियां का करीबी सहयोगी है और बटाला-गुरदासपुर क्षेत्र में पेट्रोल ब...
विदेशी पढ़ाई का सपना होगा साकार—पंजाब सरकार देगी फीस, वीज़ा, टिकट और ₹13.17 लाख वार्षिक भत्ता

विदेशी पढ़ाई का सपना होगा साकार—पंजाब सरकार देगी फीस, वीज़ा, टिकट और ₹13.17 लाख वार्षिक भत्ता

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 18 सितम्बर: पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है।पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग की प्रमुख पहलों के बारे में जानकारी साझा की।पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम – 35% की ऐतिहासिक वृद्धिडॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम को वर्षों से चले आ रहे विवादों और अनियमितताओं से बाहर निकाला है। फंडों की हेराफेरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और अब एक-एक रुपया सीधे जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा पर खर्च हो रहा है। 2022 में 1,76,842 विद्यार्थियों ने इस योजना का लाभ लिया था।...
22,854 व्यक्ति सुरक्षित निकाले गए, बाढ़ के कारण 3 और जानें गईं: हरदीप सिंह मुंडियां

22,854 व्यक्ति सुरक्षित निकाले गए, बाढ़ के कारण 3 और जानें गईं: हरदीप सिंह मुंडियां

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 6 सितंबर: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री स हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 48 और गांव, 2691 आबादी और 2131 हेक्टेयर रकबे में खड़ी फसलें प्रभावित हुईं हैं। अब तक 22 जिलों के 1996 गांव प्रभावित हो चुके हैं, जिससे कुल 3,87,013 आबादी प्रभावित हुई है। स हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान जालंधर जिले के 19 और गांव प्रभावित हुए हैं, जबकि इसी समय में लुधियाना के 13 गांव, फिरोजपुर के 6, अमृतसर के 5, होशियारपुर के 4 और जिला फाजिल्का का एक गांव प्रभावित हुआ है। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने संबंधी प्रयासों की जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 925 और व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला गया है, जिससे अब तक कुल सुरक्षित निकाले गए व्यक्तियों की संख्या 22,854 हो गई है। सबसे अधिक गुरदासपुर में (5581), फाज...
बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील – हरजोत सिंह बैंस

बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील – हरजोत सिंह बैंस

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 4 सितंबर: स भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित आबादी को राहत और सहायता प्रदान करने तथा प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए दिन-रात पूरी निष्ठा से काम कर रही है। प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री विभिन्न गांवों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों को राहत सामग्री और सहायता प्रदान कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्रियों ने संवेदनशील इलाकों का दौरा कर नदियों के बांधों को मजबूत करने की व्यवस्था की समीक्षा भी की। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने गुरुवार को भारत सरकार से अपील की कि वह पंजाब के प्रति वही मानवीय दृष्टिकोण दिखाए जो उसने तालिबान-शासित अफगानिस्तान को सहायता देने में दिखाया है। उन्होंने केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि अफगानिस्तान को राहत सामग्री तुरंत भेज दी गई, लेकिन बाढ़ प्रभावित पंजाब को वित्त...