Wednesday, February 4
Shadow

Hindi News

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए ज़मीनी स्तर पर डटी पंजाब सरकार

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए ज़मीनी स्तर पर डटी पंजाब सरकार

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 1 सितंबर: पंजाब सरकार प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में इंसानी जिंदगियों और पशुधन की रक्षा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। सभी कैबिनेट मंत्री लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं ताकि प्रभावित परिवारों तक ज़रूरी सहायता जल्द से जल्द पहुंच सके। पंजाब के वित्त मंत्री स हरपाल सिंह चीमा ने आज अजनाला सब-डिवीजन के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री से भरे पाँच ट्रकों को मोहाली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राहत ट्रकों में 1,000 राशन किटें, पीने के पानी के 600 पैकेट, 400 मच्छरदानियाँ, 400 गद्दे और 200 फोल्डिंग बिस्तर शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के वालंटियरों और पंजाब की जनता का राहत कार्यों में भारी योगदान के लिए धन्यवाद करते हुए श्री चीमा ने कहा कि पंजाब ने देश के लिए अनगिनत कुर्बानियाँ दी हैं, अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार अपने लोगों के साथ खड़ी हो। कृषि मंत्री ग...
अंबाला छावनी से चण्डीगढ़ के बीच एक नई यात्री रेलगाड़ी चलाने के लिए व्यवहार्यता जांच

अंबाला छावनी से चण्डीगढ़ के बीच एक नई यात्री रेलगाड़ी चलाने के लिए व्यवहार्यता जांच

Hindi News, News of Haryana
चण्डीगढ़, 21 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी से चण्डीगढ़ के बीच एक नई यात्री रेलगाड़ी चलाने के लिए व्यवहार्यता जांच (Feasibility Check) कराई जाएगी। श्री विज ने बताया कि गत माह उन्होंने केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अंबाला छावनी से चण्डीगढ़ के बीच एक पैसेंजर रेलगाड़ी चलाने का आग्रह किया था। इस पर केन्द्रीय रेल मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए सूचित किया है कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए अंबाला छावनी-चण्डीगढ़ मार्ग पर नई यात्री गाड़ी के संचालन हेतु ऑपरेशनल फिजिबिलिटी जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अंबाला छावनी से चण्डीगढ़ मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में कर्मचारी वर्ग, विद्यार्थी, व्यापारी एवं श्रमिक आना-जाना करते हैं। ...
पंजाब में साइबर अपराध वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल अंतर-राज्यीय म्यूल अकाउंट रैकेट का पर्दाफाश; 10.96 लाख नकद सहित चार गिरफ्तार

पंजाब में साइबर अपराध वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल अंतर-राज्यीय म्यूल अकाउंट रैकेट का पर्दाफाश; 10.96 लाख नकद सहित चार गिरफ्तार

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 21 अगस्त : पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम विंग ने चार व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ देशभर में हजारों पीड़ितों से करोड़ों रुपये की ठगी में शामिल एक अंतर-राज्यीय म्यूल अकाउंट रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने गुरुवार को यहां दी। गौरतलब है कि म्यूल अकाउंट ऐसा बैंक खाता होता है, जिसे अपराधियों द्वारा खाता धारक की जानकारी के बिना या कई बार मिलीभगत से अवैध धन प्राप्त करने, ट्रांसफर करने या लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गौतम (23), अहसास (24) और आकाश (20), तीनों अमृतसर निवासी, तथा अनमोल (21) निवासी फाजिल्का के रूप में हुई है। अनमोल पूरा समय म्यूल अकाउंट चलाने में शामिल था, गौतम बेरोज़गार है, अहसास अमृतसर में कांट्रैक्ट पर होटल चलाता है और आकाश पहले थोड़े समय तक एक कंपनी में काम कर चुका...
मुख्यमंत्री ने टिल्ला बाबा शेख़ फ़रीद पर माथा टेका

मुख्यमंत्री ने टिल्ला बाबा शेख़ फ़रीद पर माथा टेका

Hindi News, News of Punjab
फ़रीदकोट, 15 अगस्त : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज टिल्ला बाबा शेख़ फ़रीद पर माथा टेका और लोगों से इस सम्माननीय सूफ़ी संत के पदचिह्नों पर चलने की अपील की। बाबा शेख़ फ़रीद को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें एक महान आध्यात्मिक नेता, कवि-प्रवक्ता और भारत में सूफ़ी परंपरा के प्रवर्तक के रूप में वर्णित किया। उन्होंने कहा कि बाबा फ़रीद जी को पंजाबी कविता का जनक माना जाता है और उनका प्रेम, करुणा, समानता, विनम्रता, भाईचारा और स्वतंत्रता पर आधारित दर्शन कालजयी और सार्वभौमिक रूप से प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बाबा शेख़ फ़रीद की बाणी, जिसमें 112 श्लोक और चार शबद शामिल हैं, श्री गुरु अर्जन देव जी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब में सम्मिलित की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब एक सार्वभौमिक ग्रंथ है, जो सभी धर्मों का प्रतिनिधित्व करता है और यह ज्ञा...
पंजाब में खरीफ की मक्की का रकबा बढ़कर 1 लाख हेक्टेयर हुआ; पिछले साल की तुलना में 16.27% की वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड्डियां

पंजाब में खरीफ की मक्की का रकबा बढ़कर 1 लाख हेक्टेयर हुआ; पिछले साल की तुलना में 16.27% की वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड्डियां

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 14 अगस्त: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि राज्य सरकार की फसली विविधता मुहिम को बड़ी सफलता मिली है, क्योंकि चालू सीज़न में खरीफ की मक्की के अंतर्गत रकबे में 16.27% की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में खरीफ की मक्की का रकबा 86,000 हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 1 लाख हेक्टेयर हो गया है। आज यहां अपने कार्यालय में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने खरीफ की मक्की की फसल की स्थिति की समीक्षा की और मक्की की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। कृषि मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने कृषि विविधता और भूमिगत जल संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसके तहत छह जिलों—बठिंडा, संगरूर, कपूरथला, जालंधर, गुरदासपुर और पठानकोट—में 12,000 हेक्टेयर रकबे को ध...
अम्बाला छावनी में 13 अगस्त को जोरशोर के साथ निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

अम्बाला छावनी में 13 अगस्त को जोरशोर के साथ निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

Hindi News, News of Haryana
चंडीगढ़, 10 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में 13 अगस्त को पूरे जोरशोर के साथ ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जाएगी जिसमें लोग बढ़-चढ़कर शामिल होंगे। इसके अलावा, उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत अपने घर के सबसे ऊंचे स्थान पर तिरंगा लगाया जाए और इस बारे में गली-मोहल्लों में सभी घरों में तिरंगा लगाने का आह्वान भी किया जाए। श्री विज ने कहा कि आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति कार्यक्रम सारे देश में मनाया जाएगा और फरीदाबाद में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा जिसमें अम्बाला छावनी से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगें। यह तिरंगा यात्रा प्रातः11 बजे अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होगी जोकि रेलवे रोड, सदर चौक, सब्जी मंडी, पुल चमेली, केसरा बाजार, कबाड़ी बाजार, राजकीय कालेज से होती हुई वापस अग्रवाल धर्मशाला पर संपन...
अमृतसर में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले को 24 घंटे में सुलझाया; नाबालिग समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

अमृतसर में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले को 24 घंटे में सुलझाया; नाबालिग समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

Hindi News, News of Punjab
अमृतसर, 8 अगस्त: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब  गौरव यादव ने दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात शहर में तीन स्थानों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे। उल्लेखनीय है कि अमेरिका स्थित प्रतिबंधित संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (एस एफ जे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया था। गिरफ्तार आरोपियों में बटाला के दरगाबाद गांव निवासी जशनप्रीत सिंह (22 वर्ष) और एक 17 वर्षीय नाबालिग शामिल हैं। डीजीपी गौरव यादव ने...
गुरु तेग बहादर साहिब जी का शहीदी पर्व विश्वभर में मनाने के लिए शिरोमणि कमेटी करे प्रयास – ग्लोबल सिख काउंसिल

गुरु तेग बहादर साहिब जी का शहीदी पर्व विश्वभर में मनाने के लिए शिरोमणि कमेटी करे प्रयास – ग्लोबल सिख काउंसिल

Global News (World News), Hindi News
अमृतसर, 7 अगस्त : ग्लोबल सिख काउंसिल (जी.एस.सी.) ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से ‘धर्म की चादर’ के रूप में सम्मानित नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व की स्मृति में दुनियाभर में आयोजित किए जाने वाले शताब्दी समारोहों हेतु प्रयास करने की अपील की है।शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को लिखे एक विस्तृत पत्र में काउंसिल की प्रधान लेडी सिंह डॉ. कंवलजीत कौर ने 11 मुख्य प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं, जिनका उद्देश्य "मानवता के रक्षक" गुरु तेग बहादर जी के शहीदी पर्व को विश्व स्तर पर मनाते हुए मानव अधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता और मूल्यों की रक्षा के लिए गुरु साहिब द्वारा दिए गए महान बलिदान को याद करना और उनकी शिक्षाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना है।ग्लोबल सिख काउंसिल ने कहा कि मानवीय मूल्यों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्...
अभिनव कार्यप्रणाली के क्रियान्वयन से केन्द्र व राज्य सरकारों की स्कीमों का लाभ वास्तविक लाभार्थियों को मिलेगा- अनिल विज

अभिनव कार्यप्रणाली के क्रियान्वयन से केन्द्र व राज्य सरकारों की स्कीमों का लाभ वास्तविक लाभार्थियों को मिलेगा- अनिल विज

Hindi News, News of Haryana
चण्डीगढ, 6 अगस्त- हरियाणा के श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा है कि ‘‘मैं श्रम विभाग की कार्य व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करने के साथ-साथ पारदर्शिता अपनाते हुए श्रमिकों के उत्थान के लिए अभिनव कार्यप्रणालियों को लागू करना चाहता हूं ताकि केन्द्र व राज्य सरकारों की स्कीमों का लाभ वास्तविक लाभार्थियों को मिल सके’’। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सुविधा के लिए श्रम विभाग द्वारा जल्द ही खण्ड स्तर पर हैल्प डैस्क स्थापित किए जाएंगें। श्री विज आज चंडीगढ़ में श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर श्रम विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव रंजन भी उपस्थित थे। श्रम मंत्री श्री विज ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा जल्द ही खण्ड स्तर पर हैल्प डैस्क स्थापित किए जाएंगें, जहां पर श्रमिक अपना पंजीकरण करवा सकेंगें और केन्द्र व राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं का लाभ ...
पंजाब को डेटा एनालिटिक्स में मिला टेक्नोलॉजी सभा एक्सीलेंस पुरस्कार

पंजाब को डेटा एनालिटिक्स में मिला टेक्नोलॉजी सभा एक्सीलेंस पुरस्कार

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 4 अगस्त: राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पंजाब सरकार ने डेटा एनालिटिक्स श्रेणी में टेक्नोलॉजी सभा एक्सीलेंस अवार्ड 2025 प्राप्त किया है। यह पुरस्कार नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने और सुशासन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रौद्योगिकी और डेटा विश्लेषण के उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण पहलों को दर्शाता है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पंजाब सरकार के सुशासन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री डी.के. तिवारी द्वारा जयपुर (राजस्थान) में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा आयोजित एक शानदार समारोह में प्राप्त किया गया। यह सम्मान प्रशासनिक प्रबंधन में टेक्नोलॉजी के प्रयोग को लेकर पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। गौरतलब है कि टेक्नोलॉजी सभा, जो कि एक अग्रणी ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म है, देशभर के सरकारी क्षेत्र से जुड़े प्रमुख आईसीटी पेशेवरों और नीत...