Wednesday, February 4
Shadow

Hindi News

राहुल गांधी खुद की रक्षा नहीं कर सकते, वे देश की क्या रक्षा करेंगे : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

राहुल गांधी खुद की रक्षा नहीं कर सकते, वे देश की क्या रक्षा करेंगे : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

Hindi News, News of Haryana
चंडीगढ़, 23 जुलाई : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि "राहुल गांधी खुद की रक्षा नहीं कर सकते। जबकि वे रोज जोर-जोर से चिल्लाते है कि उन्हें बोलने का समय नहीं दिया जाता"। उन्होंने कहा कि "विपक्ष के नेता में इतनी हीन भावना होना और जो पद की गरिमा की रक्षा नहीं कर सकते, वो देश की क्या रक्षा करेंगे"। श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा महबूबा मुफ्ती के बयान कि हमारे संविधान में निहित धर्म निरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने और उसकी रक्षा की जिम्मेवारी राहुल गांधी की है, के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे के बयान कि आरएसएस का इतिहास देश के इतिहास से अलग है, के बारे में पूछे गए सवाल पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे बिल्क...
पंजाब में धान की सीधी बुआई के अधीन रकबे में 11.86% की वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड़ियां

पंजाब में धान की सीधी बुआई के अधीन रकबे में 11.86% की वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड़ियां

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 23 जुलाई: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड़ियां ने बताया कि प्रदेश में टिकाऊ कृषि पद्धतियों के माध्यम से भूमिगत जल के संरक्षण हेतु पंजाब सरकार के प्रयासों के चलते इस वर्ष धान की सीधी बुआई (डीएसआर) के अंतर्गत रकबे में पिछले वर्ष की तुलना में 11.86 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए स खुड़ियां ने बताया कि इस वर्ष अब तक 2.83 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में धान की सीधी बुआई हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष डीएसआर के अंतर्गत कुल रकबा 2.53 लाख एकड़ था। उन्होंने आशा जताई कि डीएसआर के अधीन रकबा और बढ़ेगा, क्योंकि धान की बुआई अभी भी जारी है। कृषि मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा जल संरक्षण में सहायक सीधी बुआई विधि को अपनाने वाले किसानों को 1,500 रुपये प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता भी दी जा...
मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने 78 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक स्पोर्ट्स हब का रखा नींव पत्थर

मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने 78 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक स्पोर्ट्स हब का रखा नींव पत्थर

Hindi News
जालंधर, 11 जून : पंजाब में खेल बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बर्लटन पार्क को अत्याधुनिक स्पोर्ट्स हब में बदलने संबंधी परियोजना का नींव पत्थर रखा। यह परियोजना 78 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित की जाएगी।इसे एक ऐतिहासिक पल बताते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि ये नई खेल सुविधाएं भारत की खेल राजधानी के रूप में जालंधर को मिले दर्जे को और मजबूत करेंगी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत, बर्लटन पार्क को एक व्यापक स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें कई तरह की सुविधाएं शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत एक अत्याधुनिक क्रिकेट मैदान सहित विभिन्न अन्य स्टेडियम और आधुनिक खेल सुविधाएं तैयार की जाएंगी।उन्होंने बताया कि दो बहु-उद्देशीय स्टेडियम भी विकसित किए जा रहे हैं जिनमें से एक हैंडबॉल, ब...
पंजाब पुलिस द्वारा युवाओं को सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए समझौता

पंजाब पुलिस द्वारा युवाओं को सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए समझौता

Hindi News
चंडीगढ़, 10 जून: पंजाब पुलिस ने युवाओं को सशक्त बनाने और जनहितकारी पुलिसिंग की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, अपने कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सीएडी) और हारटेक फाउंडेशन के बीच एक समझौता किया है। इस समझौते का उद्देश्य पूरे प्रदेश में संवेदनशील और मार्गभ्रष्ट युवाओं को कौशल विकास, काउंसलिंग, जागरूकता, क्षमता निर्माण और सामुदायिक भागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल करना है। इस समझौते पर आज विशेष पुलिस महानिदेशक (विशेष डीजीपी), कम्युनिटी अफेयर्स गुरप्रीत कौर दियो और हारटेक फाउंडेशन की सीईओ हरकीरत कौर द्वारा हस्ताक्षर किए गए। यह रणनीतिक साझेदारी युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने वाली "युवा सांझ" पहल को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। विशेष डीजीपी गुरप्रीत कौर दियो ने बताया कि हारटेक फाउंडेशन इस सहयोग के तहत पुलिस अधिकारियों और युवा सांझ समितियों के लिए नियमित प्रशिक्षण और क्ष...
लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! पुराने कांग्रेसी नेता सुनील कपूर ‘आप’ में शामिल

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! पुराने कांग्रेसी नेता सुनील कपूर ‘आप’ में शामिल

Hindi News
लुधियाना, 10 जून : लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील कपूर कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इनके आप में शामिल होने से निश्चित तौर पर पार्टी को एक मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलेगी।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार शाम को एक जनसभा के दौरान सुनील कपूर को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर आप सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल, पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और लुधियाना पश्चिम से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सुनील कपूर लुधियाना के बेहद प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और लुधियाना वेस्ट विधानसभा से तीन बार विधायक रहें स्वर्गीय लाला सरदारी लाल ...
मार्केट होगी वातानुकूलित, लोगों के बैठने के लिए कॉमन स्पेस के साथ-साथ पार्किंग की सुविधा भी होगी -अनिल विज

मार्केट होगी वातानुकूलित, लोगों के बैठने के लिए कॉमन स्पेस के साथ-साथ पार्किंग की सुविधा भी होगी -अनिल विज

Hindi News, News of Haryana
चंडीगढ़, 07 जून - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में बनाई जा रही नाईट फूड स्ट्रीट मार्केट में प्रत्येक राज्य के लजीज व्यंजन लोगों को खाने-पीने के लिए मिलेंगें और खान-पान का शौक रखने वाले लोग इन व्यजंनों को पूरा लुत्फ अंबाला छावनी में ही उठा सकेंगें। उन्होंने कहा कि यह मार्केट लगभग अगले दो माह में बनकर तैयार हो जाएगी। श्री विज ने कहा कि नाइट फूड स्ट्रीट बनने से जहां लोगों को अप्रत्यक्ष रूप् से रोजगार मिलेगा वहीं लोगों के बीच यह मार्केट आकर्षण का केंद्र भी होगी। श्री विज ने आज अंबाला छावनी के गांधी ग्राउंड के साथ निर्माणाधीन नाइट फूड स्ट्रीट मार्केट में औचक निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह पूरी मार्केट वातानुक...
ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत बिहार के पूर्व खनन मंत्री बृज किशोर बिंद ने मुलाकात की

ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत बिहार के पूर्व खनन मंत्री बृज किशोर बिंद ने मुलाकात की

Hindi News, News of Haryana
चण्डीगढ, 07 जून- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज अंबाला छावनी में उनके सदर बाजार स्थित टी-प्वाइंट पर बिहार के पूर्व खनन मंत्री बृज किशोर बिंद ने भारतीय जनता पार्टी के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत मुलाकात की। अम्बाला में अपने प्रवास के दौरान पूर्व खनन मंत्री बृज किशोर बिंद ने इस दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ अभियान को लेकर चर्चा की और श्री बिंद ंने ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा नेता राजीव गुप्ता डिम्पल के अलावा अन्य पदाधिकारी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।...
मुख्य मंत्री ने समाना पहुंचकर पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा किया

मुख्य मंत्री ने समाना पहुंचकर पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा किया

Hindi News
समाना (पटियाला), 7 जून : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने एक भयानक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 7 बच्चों के पीड़ित माता-पिता को आज इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही, उन्होंने जांच में बाधा डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की। पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना में होनहार छात्र हमसे बिछड़ गए। उन्होंने इस हादसे को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। भगवंत सिंह मान ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार दुखी परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और इंसाफ दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।मुख्य मंत्री ने दृढ़ता से कहा कि इस दिल दहलाने वाले हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ नजीर बनने वाली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केस को लटकाने या इंसाफ मे...
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; छह विदेशी पिस्तौल सहित तीन गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; छह विदेशी पिस्तौल सहित तीन गिरफ्तार

Hindi News
अमृतसर, 7 जून: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर, पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत, अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता दर्ज की गई है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) बॉर्डर रेंज अमृतसर ने जेल में बंद सरगना जुगराज सिंह के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से छह आधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए हैं। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के भगतांवाला गेट निवासी राजन, अमृतसर के घन्नूपुर के हीर हाल निवासी परमजीत सिंह, और अमृतसर के नारायणगढ़ निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है। बरामद किए गए हथियारों में दो ग्लॉक 19एक्स पिस्तौल (ऑस्ट्रिया निर्मित), दो .30 बोर पिस्तौल (इटली निर्मित), एक .30 बोर स्टार मार्क पिस्तौल और एक बरेटा .30 बोर प...
लुधियाना पश्चिम में कांग्रेस को बड़ा झटका! कांग्रेस छोड़ दर्जनों परिवार हुए ‘आप’ में शामिल

लुधियाना पश्चिम में कांग्रेस को बड़ा झटका! कांग्रेस छोड़ दर्जनों परिवार हुए ‘आप’ में शामिल

Hindi News, News of Punjab
लुधियाना, 5 जून : लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को आज फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। वहीं कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वीरवार को उपचुनाव में खड़े एक आजाद उम्मीदवार चंदन चनालिया समेत करीब दो दर्जन कांग्रेसी परिवार 'आप' में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना पश्चिम से 'आप' उम्मीदवार संजीव अरोड़ा और पार्टी के सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में सभी नेताओं और परिवारों को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में शिक्षाविद सिम्मी चोपड़ा पशान, विनायक पशान, चंदरजीत करण, रणबीर सिंह ( रिटायर्ड पुलिस पदाधिकारी व पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी), एडवोकेट जीवनजोत, एडवोकेट मम्मत अरोड़ा एवं मनीष अग्रवाल प्रमुख हैं।वहीं कांग्रेस से आए हुए लोगों में पवनदीप सिंह (वार्ड नंबर- 57), वरूण शर्मा (वार्ड न...