अमृतसर में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले को 24 घंटे में सुलझाया; नाबालिग समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार
अमृतसर, 8 अगस्त: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात शहर में तीन स्थानों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे। उल्लेखनीय है कि अमेरिका स्थित प्रतिबंधित संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (एस एफ जे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया था।
गिरफ्तार आरोपियों में बटाला के दरगाबाद गांव निवासी जशनप्रीत सिंह (22 वर्ष) और एक 17 वर्षीय नाबालिग शामिल हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने...







