फिर खड़ा होगा पंजाब!’मिशन चढ़दीकला’ के जरिए पंजाब सरकार ने दुनिया को दिया संदेश
गुरुओं की धरती पंजाब, जो हमेशा 'चढ़दीकला' की भावना से भरी रहती है, बाढ़ से हुए नुकसान के बाद भी डटी हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में 'मिशन चढ़दीकला' की शुरुआत हो चुकी है, जिसका लक्ष्य पंजाब को सिर्फ संकट से बाहर निकालना नहीं, बल्कि उसे फिर से खुशहाली और तरक्की के शिखर पर ले जाना है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि 'मिशन चढ़दीकला' की शुरुआत राहत और पुनर्वास से आगे बढ़कर, पंजाब के भविष्य को संवारने के लिए की गई है। उन्होंने कहा, "हमारे किसानों को फिर से खेती करनी है, बच्चों को दोबारा स्कूल जाना है और बाढ़ से प्रभावित परिवारों को अपने घर फिर से बसाने हैं।" यह मिशन पंजाबियों की आपसी एकता और भाईचारे की भावना पर आधारित है। देश-विदेश में बसे पंजाबी इस मुहिम का हिस्सा बनकर खुले दिल से सहयोग दे रहे हैं, जिससे यह साबित होता है कि मुश्किल समय में भी पंजाब के लोग एक साथ खड़े...






