Wednesday, February 4
Shadow

Tag: haryana news

मान सरकार कल से शुरू करेगी ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’, हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज

मान सरकार कल से शुरू करेगी ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’, हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़ , 22 सितंबर –पंजाब सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य का हर परिवार अब 10 लाख रुपये तक के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का उद्देश्य जनता को न केवल बुनियादी सुविधाएँ देना है बल्कि उनकी सेहत की जिम्मेदारी भी पूरी तरह से उठाना है। इस घोषणा ने पंजाब को देशभर में एक अलग पहचान दिलाई है और यह योजना पूरे भारत के लिए एक नई मिसाल बनेगी। 23 सितंबर से यह योजना सबसे पहले तਰनतारन और बरनाला जिलों में शुरू की जा रही है। इन दोनों जिलों में 128 विशेष कैंप लगाए गए हैं, जहाँ पर लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। सरकार ने बताया कि कैंपों के दौरान अगर कोई कमी या दिक्कत आती है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा। पंजीकरण पूरा होते ही ल...
बरसात में मंत्री और विधायक पहुँचे राहत सामग्री लेकर

बरसात में मंत्री और विधायक पहुँचे राहत सामग्री लेकर

Breaking News, News of Punjab
फ़ाज़िल्का, 25 अगस्त : पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर और फ़ाज़िल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना आज बरसात के बीच राहत सामग्री लेकर गाँव तेजा रुहेला और चक्क रुहेला पहुँचे। इस मौके पर उन्होंने दुधारू पशुओं के लिए कैटल फीड भी वितरित की। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते हरीके हेडवर्क्स से आज 1.7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसका असर कल तक सतलुज क्रीक से गुज़रते हुए फ़ाज़िल्का ज़िले में भी देखने को मिलेगा, जिससे पानी का स्तर और बढ़ सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि महिलाएँ, बच्चे और बुज़ुर्ग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएँ। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार सरकार ने राहत कैंप स्थापित किए हैं और स्वास्थ्य, पशुपालन, जल आपूर्ति व स्वच्छता तथा राजस्व विभाग की टीमें गाँवों में सक्रिय हैं। उन्होंने ...
युद्ध नशों विरुद्ध: लोगों से मिली जानकारी के आधार पर नशा विरोधी हेल्पलाइन ‘सेफ़ पंजाब’ पर 1 मार्च से अब तक दर्ज हुईं 5,562 एफआईआर

युद्ध नशों विरुद्ध: लोगों से मिली जानकारी के आधार पर नशा विरोधी हेल्पलाइन ‘सेफ़ पंजाब’ पर 1 मार्च से अब तक दर्ज हुईं 5,562 एफआईआर

Breaking News
चंडीगढ़, 24 अगस्त: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत, पंजाब की ‘सेफ़ पंजाब’ व्हाट्सएप चैटबॉट पोर्टल – 9779100200 – पर जनता से प्राप्त जानकारी के आधार पर 1 मार्च, 2025 से अब तक 5,562 एफआईआर दर्ज की गई हैं। यह उल्लेखनीय है कि ‘सेफ़ पंजाब’ नशा विरोधी हेल्पलाइन 97791-00200, पंजाब सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य नशों से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को आसान पहुँच और उचित सहायता प्रदान करना है। विशेष महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि ‘सेफ़ पंजाब’ चैटबॉट ने एक नए दौर की शुरुआत की है क्योंकि इसमें लोगों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। इसी विशेषता के कारण इसे जनता का व्यापक समर्थन मिला है। लोग अब स्वयं आगे बढ़कर तस्करों की रिपोर्ट करने और सुझाव देने लगे हैं। उन्होंने लोगों को भविष्य में...
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘विश्व उद्यमिता दिवस’ पर की बड़ी घोषणाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘विश्व उद्यमिता दिवस’ पर की बड़ी घोषणाएं

Breaking News, News of Haryana
चंडीगढ़, 21 अगस्त: राज्य में युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित करने हेतु ‘हरियाणा राज्य उद्यमिता आयोग’ की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि सरकार हरियाणा को देश का नंबर एक स्टार्टअप हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका लक्ष्य राज्य में स्टार्टअप्स की संख्या को तीन गुना करना है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में ‘विश्व उद्यमिता दिवस’ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह और कई अन्य घोषणाएँ कीं। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा और युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री श्री गौरव गौतम भी उपस्थित थे।...
मुख्यमंत्री ने टिल्ला बाबा शेख़ फ़रीद पर माथा टेका

मुख्यमंत्री ने टिल्ला बाबा शेख़ फ़रीद पर माथा टेका

Hindi News, News of Punjab
फ़रीदकोट, 15 अगस्त : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज टिल्ला बाबा शेख़ फ़रीद पर माथा टेका और लोगों से इस सम्माननीय सूफ़ी संत के पदचिह्नों पर चलने की अपील की। बाबा शेख़ फ़रीद को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें एक महान आध्यात्मिक नेता, कवि-प्रवक्ता और भारत में सूफ़ी परंपरा के प्रवर्तक के रूप में वर्णित किया। उन्होंने कहा कि बाबा फ़रीद जी को पंजाबी कविता का जनक माना जाता है और उनका प्रेम, करुणा, समानता, विनम्रता, भाईचारा और स्वतंत्रता पर आधारित दर्शन कालजयी और सार्वभौमिक रूप से प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बाबा शेख़ फ़रीद की बाणी, जिसमें 112 श्लोक और चार शबद शामिल हैं, श्री गुरु अर्जन देव जी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब में सम्मिलित की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब एक सार्वभौमिक ग्रंथ है, जो सभी धर्मों का प्रतिनिधित्व करता है और यह ज्ञा...
पंजाब के हर वर्ग की सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को समझने में सफल हुई पंजाब सरकार: मुख्यमंत्री

पंजाब के हर वर्ग की सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को समझने में सफल हुई पंजाब सरकार: मुख्यमंत्री

Breaking News, News of Punjab
फरीदकोट, 15 अगस्त : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाबियों से आह्वान किया कि वे पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर इसकी प्राचीन शान को बहाल करने का संकल्प लें, ताकि एक समृद्ध और गतिशील रंगीला पंजाब बनाया जा सके।  यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान तिरंगा फहराने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी देशवासियों, विशेष रूप से पंजाबियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने फरीदकोट की पवित्र धरती पर महान सूफी संत बाबा फरीद जी को श्रद्धा और सम्मान भी अर्पित किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाबा फरीद जी को पंजाबी साहित्य का पहला महान कवि माना जाता है, क्योंकि उन्होंने आम लोगों की भाषा में अपनी बात कही।   मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों की अनूठी और बेमिसाल भूमिका जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि...
पंजाब में अपने काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: मुख्यमंत्री की सुखबीर बादल को चुनौती

पंजाब में अपने काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: मुख्यमंत्री की सुखबीर बादल को चुनौती

Breaking News, News of Punjab
संगरूर, 11 अगस्त : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बादलों पर राज्य को राजनीतिक, आर्थिक और धार्मिक रूप से बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल को राज्य में अपने काले लंबे शासन की एक भी उपलब्धि गिनाने की चुनौती दी। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर तंज कसते हुए कहा कि बादलों ने राज्य और इसके लोगों की परवाह किए बिना सिर्फ अपने कारोबार बढ़ाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि 2007-2017 का समय सूबे का सबसे काला दौर था, जब ट्रांसपोर्ट, केबल, रेत, नशा और अन्य माफिया ने राज्य में अपने पैर पसारे। भगवंत सिंह मान ने अकाली नेता को इस दौरान अपनी सरकार की एक भी उपलब्धि बताने की चुनौती दी और कहा कि अकाली शासन में नशा तेजी से फैला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरे उत्साह के साथ पंजाब और इसके लोगों की सेवा कर रही है और इन नेताओं को ...
महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलकर पंजाब और पंजाबियों की सेवा कर रहे हैं-मुख्यमंत्री

महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलकर पंजाब और पंजाबियों की सेवा कर रहे हैं-मुख्यमंत्री

Breaking News, News of Punjab
ढढोगल (संगरूर), 10 अगस्त : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब सरकार महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलते हुए राज्य के विकास और लोगों की भलाई, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और दबे-कुचले वर्गों के लिए कल्याणकारी कार्यों को सुनिश्चित कर रही है।  आज यहां शहीद भगत सिंह ढढोगल की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरती को महान गुरुओं, संतों-महापुरुषों, पीरों और शहीदों का आशीर्वाद प्राप्त है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों में कठिन परिश्रम करने का अमिट जज्बा है, जिसके कारण उन्होंने हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में सामाजिक रिश्तों की डोर इतनी मजबूत है कि इस उपजाऊ जमीन पर कुछ भी उगाया जा सकता है, लेकिन नफरत का बीज कभी नहीं उग सकता।   मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, संतों और पैगं...
पंजाब हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देख रहा है: मुख्यमंत्री

पंजाब हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देख रहा है: मुख्यमंत्री

Breaking News, News of Punjab
सतौज (संगरूर), 10 अगस्त- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर विकास कार्य चल रहे हैं और पंजाब हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास का साक्षी बन रहा है। यहां दिड़बा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन परियोजनाओं पर काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए और राज्य के विकास की गति को बढ़ावा देने के लिए इन परियोजनाओं को अमल में लाया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और आने वाले दिनों में ऐसी और परियोजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी। कृषि क्षेत्र के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ट्यूबवेलों के उपयोग के बिना धान की बुआई सुनिश्चित करने का वादा ...
अम्बाला छावनी में 13 अगस्त को जोरशोर के साथ निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

अम्बाला छावनी में 13 अगस्त को जोरशोर के साथ निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

Hindi News, News of Haryana
चंडीगढ़, 10 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में 13 अगस्त को पूरे जोरशोर के साथ ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जाएगी जिसमें लोग बढ़-चढ़कर शामिल होंगे। इसके अलावा, उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत अपने घर के सबसे ऊंचे स्थान पर तिरंगा लगाया जाए और इस बारे में गली-मोहल्लों में सभी घरों में तिरंगा लगाने का आह्वान भी किया जाए। श्री विज ने कहा कि आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति कार्यक्रम सारे देश में मनाया जाएगा और फरीदाबाद में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा जिसमें अम्बाला छावनी से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगें। यह तिरंगा यात्रा प्रातः11 बजे अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होगी जोकि रेलवे रोड, सदर चौक, सब्जी मंडी, पुल चमेली, केसरा बाजार, कबाड़ी बाजार, राजकीय कालेज से होती हुई वापस अग्रवाल धर्मशाला पर संपन...