सांसद अरोड़ा ने शहर में 70 दिनों में हुए विकास कार्यों पर डाला प्रकाश
लुधियाना, 10 जून, : लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने राजगुरु नगर (वार्ड नंबर 58) के निवासियों के साथ चुनावी बैठक की। इस बैठक को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने बतौर राज्यसभा सांसद अपने तीन साल के कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया और शहर में 70 दिनों में हुए चौगुने विकास कार्यों का भी ब्यौरा दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि उनके प्रयासों से 30 साल से लंबित इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की छह योजनाएं- राजगुरु नगर, महर्षि वाल्मीकि नगर, शहीद भगत सिंह नगर, भारत नगर एक्सटेंशन, संत ईशर सिंह नगर और सुखदेव एन्क्लेव नगर निगम को हस्तांतरित की गई।अरोड़ा ने कहा कि उनके प्रयासों से 75 साल बाद लाल लकीर के करीब 1600 निवासियों को मालिकाना हक मिला है और हीरो बेकरी पुल पर दोनों तरफ आवाजाही शुरू हो गई है, जिस के लिए 5 साल से मांग की जा रही थी। इसके ...








