Wednesday, February 4
Shadow

Tag: hindi news

मुख्यमंत्री ने नव-चयनित 26 यू पी एस सी  अधिकारियों को देशभर में पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत के दूत बनने के लिए प्रेरित किया

मुख्यमंत्री ने नव-चयनित 26 यू पी एस सी  अधिकारियों को देशभर में पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत के दूत बनने के लिए प्रेरित किया

News of Punjab
चंडीगढ़, 5 जून: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संघ लोक सेवा आयोग (यू पी एस सी) द्वारा चयनित राज्य के 26 उम्मीदवारों को देशभर में पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत के "ब्रांड एंबेसडर" के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। आज यहां अपने सरकारी निवास पर नव-चयनित 26 अधिकारियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि इसका श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन को जाता है। उन्होंने कहा कि अब जब ये उम्मीदवार चयनित हो चुके हैं, तो इन्हें योग्यता के आधार पर कैडर आवंटित किया जाएगा और मेरिट के अनुसार नियुक्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि चाहे इनकी तैनाती देश के किसी भी हिस्से में हो, वे अपने काम से पंजाब की खुशबू ज़रूर फैलाएं। उन्होंने कहा कि पंजाबी अपने परिश्रम, अनुकूलनशीलता और नवीन दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारि...
मान की ललकार, लुधियाना तैयार: मुख्यमंत्री मान की रैली में उमड़ा जनसैलाब ने विपक्ष को दिखाया आईना

मान की ललकार, लुधियाना तैयार: मुख्यमंत्री मान की रैली में उमड़ा जनसैलाब ने विपक्ष को दिखाया आईना

Breaking News, Hindi News
लुधियाना, 5 जून : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के हैबोवाल और गोपाल नगर इलाकों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया। इस अभियानों में मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक गुरप्रीत सिंह बनवाली और मदन लाल बग्गा, लुधियाना के मेयर, पार्षदों सहित कई प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही। विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने स्वच्छ राजनीति और जन-केंद्रित शासन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मतदाताओं से विकास पहलों को जारी रखने के लिए लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को चुनने की अपील की। सीएम मान ने अपने भाषण में युवाओं, महिलाओं और आम परिवारों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। मान ने महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी की प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने महिलाओं से राजनीति...
आप ने उपचुनाव के लिए केजरीवाल, मान, सिसोदिया समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी

आप ने उपचुनाव के लिए केजरीवाल, मान, सिसोदिया समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी

Breaking News, Hindi News
चंडीगढ़, 5 जून : आम आदमी पार्टी ने वीरवार को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में केजरीवाल और मान के अलावा मनीष सिसोदिया, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, सुनीता केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, राखी बिड़ला, आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी के नाम लिस्ट में शामिल है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डॉ संदीप पाठक, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, बलबीर सिंह सीचेवाल और अशोक मित्तल के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं। वहीं लोकसभा सांसद गुरुमीत सिंह मीत हेयर, डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और मलविंदर सिंह कंग को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है।वहीं पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक, बलजीत कौर, डॉ बलबी...
पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: छोटे दुकानदारों के लिए कागज़ी कारवाई हुई आसान

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: छोटे दुकानदारों के लिए कागज़ी कारवाई हुई आसान

Breaking News, Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 4 जून : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में आज हुई कैबिनेट बैठक में 95 फीसदी छोटे कारोबारों पर लगने वाली शर्तों को कम करते हुए और कारोबार को सरल बनाने के उद्देश्य से पंजाब दुकान एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958 में संशोधन को मंजूरी दे दी गई। इस संबंध में फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनके सरकारी निवास पर हुई मंत्री परिषद की बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रगतिशील संशोधन के अनुसार, 20 तक कर्मचारियों वाले सभी संस्थान अब इस अधिनियम के सभी प्रावधानों से मुक्त होंगे। इस कदम से पंजाब भर के लाखों दुकान मालिकों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, ऐसे संस्थानों को अपना कारोबार शुरू करने या इस अधिनियम के लागू होने के छह महीने के भीतर श्रम विभाग के पास संबंधित जानकारी जमा करवानी होगी।कर्मचारियों की तनख्वाह में वृद्धि के लिए...