आम आदमी पार्टी है आम जनता की पार्टी, कांग्रेस में सिर्फ परिवारवाद और गुटबाजी – शैरी कलसी
लुधियाना, 8 जून : लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) को कामयाबी मिली है। रविवार को कई कांग्रेसी परिवार 'आप' में शामिल हो गए। आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने लोक सभा इंचार्ज शरणपाल मक्कड़, पार्टी नेता डॉ सनी आहलूवालिया, जतिंदर खंगूड़ा और अन्य स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में सभी परिवारों को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में बलराज सिंह, साहिल, दिनेश कुमार, रामकुमार, राजेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, कुलवंत सिंह, जसविंदर सिंह, नछत्तर सिंह, जगदीश सिंह, जगराज सिंह, निर्मल सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, जगमोहन सिंह, रणवीर सिंह, पलविंदर सिंह, चमकौर सिंह, जगमोहन सिंह मोना, हरप्रीत सिंह, नायब सिंह, सुख...








