कोटकपूरा में गुरबाणी कीर्तन के दौरान संधवां ने रागियों, ग्रंथियों और पाठियों का किया सम्मान
चंडीगढ़, 24 अक्टूबर: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने शुक्रवार को ज़िला फरीदकोट के गांव संधवां स्थित अपने पैतृक निवास पर एक आध्यात्मिक गुरबाणी शब्द कीर्तन का आयोजन किया, जहां उन्होंने पूरे श्रद्धाभाव से रागी सिंहों, ग्रंथियों और पाठियों का सम्मान किया। इस पवित्र अवसर पर उन्होंने सिख पंथ और समाज के प्रति उनकी आध्यात्मिक सेवा के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सिरोपा भेंट किए।
इस दौरान विशेष अतिथियों में तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो से आए ‘पंज प्यारों’ में से एक भाई अमनदीप सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला द्वारा हाल ही में पुनः प्रकाशित “महान कोश” में हुई त्रुटियों के सुधार के लिए स्पीकर संधवां के महत्वपूर्ण प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्पीकर द्वारा उठाए गए सुधारात्मक कदम सिख विरासत और विद्वतापूर्ण प्रामाणिकता के प्रति उनके गहरे स...







