नेस्ले, पेप्सीको, कोका-कोला ने चुना पंजाब — मान सरकार की नीतियों पर बढ़ा भरोसा
चंडीगढ़, 18 अक्टूबर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब आज औद्योगिक पुनर्जागरण के युग में प्रवेश कर चुका है। जिस राज्य को कभी कृषि संकट और बेरोज़गारी की चुनौती झेलनी पड़ी, वही अब वैश्विक निवेशकों का सबसे विश्वसनीय ठिकाना बन गया है। मान सरकार की पारदर्शी नीतियों, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस सुधारों और तेज़ी से फैसले लेने की प्रणाली ने पंजाब को भारत का सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य बना दिया है। यह कोई दावा नहीं, बल्कि आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं — 2022 से अब तक राज्य में ₹1.23 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें प्रमुख योगदान फूड प्रोसेसिंग सेक्टर का है।
इस औद्योगिक उछाल के केंद्र में हैं वैश्विक दिग्गज — नेस्ले इंडिया, पेप्सीको इंडिया और कोका-कोला इंडिया, जिन्होंने पंजाब की नीतियों पर भरोसा जताते हुए करोड़ों का निवेश किया है। इन तीनों कंपनियों के निवेश ने न सिर्...








