श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी दिवस: हरजोत सिंह बैंस की अगुवाई में मंत्रियों की टीम करेगी नगर कीर्तन के मार्गों का निरीक्षण
चंडीगढ़, 6 अक्तूबर: पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में राज्यभर में भव्य तैयारियाँ चल रही हैं। इन तैयारियों की समीक्षा के लिए उनकी अगुवाई में गठित मंत्रियों की टीम — जिसमें हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और तरुनप्रीत सिंह सौंद शामिल हैं — 8 नवंबर से शुरू होकर राज्यभर में निकाले जा रहे चार प्रमुख नगर कीर्तनों के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण करेगी।
स हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “हम विकास परियोजनाओं, सड़कों के कार्यों और लॉजिस्टिकल प्रबंधों सहित सभी इंतजामों की बारीकी से समीक्षा करेंगे। इसके लिए उपायुक्तों, स्थानीय विधायकों और संत महापुरुषों के सहयोग से बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी तैयारियाँ सुचारू रूप से पूरी की जा सकें।”
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में धार्मिक प...








