Monday, November 17
Shadow

Breaking News

नए बिल्डिंग बाइलॉज कैबिनेट द्वारा मंजूर, नक्शे पास करवाने में अब नहीं होगा भ्रष्टाचार – मुख्यमंत्री

नए बिल्डिंग बाइलॉज कैबिनेट द्वारा मंजूर, नक्शे पास करवाने में अब नहीं होगा भ्रष्टाचार – मुख्यमंत्री

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 28 अक्तूबर : शहरी विकास और औद्योगिकीकरण को गति देने के लिए जनहित में बड़ा फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में पंजाब मंत्रिमंडल ने “पंजाब एकसमान भवन नियम–2025” (पंजाब यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स , 2025) को मंजूरी दे दी है। इस बाबत निर्णय आज सुबह यहां मुख्यमंत्री निवास पर मुख्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।इस निर्णय की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस अधिनियम का उद्देश्य पूरे पंजाब में निर्माण और विकास गतिविधियों के लिए एक समान, पारदर्शी और व्यापक नियामक ढांचा स्थापित करना है। यह नियम आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग तथा स्थानीय सरकार विभाग दोनों पर समान रूप से लागू होंगे, जिससे अनुमोदन और कार्यान्वयन में एकरूपता आएगी और अनावश्यक जटिलताएं दूर होंगी।इस क्षेत्र में किएमुख्य सुधारों में व्यवसाय को आसान बनान...
पंजाब में अब तक पराली जलाने के मामलों में आई रिकॉर्ड कमी – मुख्यमंत्री

पंजाब में अब तक पराली जलाने के मामलों में आई रिकॉर्ड कमी – मुख्यमंत्री

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि कई राजनीतिक दल भारतीय चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचियों की विशेष जांच (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की प्रक्रिया पर आपत्ति जता रहे हैं, इसलिए इस संवैधानिक संस्था को इस मुद्दे पर बनी उलझन वाली स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए। आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्रवाइयों — खासकर “एस.आई.आर.” — से ऐसा नहीं लगना चाहिए कि वह वोट चोरी के उद्देश्य से लोकतंत्र की आवाज़ को दबा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को मूक दर्शक बने रहने की बजाय विपक्षी दलों की आपत्तियों पर ध्यान देना चाहिए और इन पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि चुनाव आयोग का दायित्व बनता है कि वह सभी राजनीतिक दलों द्वारा उठाए गए मुद्दों का जवाब दे, ताकि लोकतंत्र में जनता का विश्वास और मजबूत हो। एक सवाल के जवाब में...
पंजाब में पहली बार पुलिस कर्मियों की संख्या एक लाख के पार होगी – मुख्यमंत्री

पंजाब में पहली बार पुलिस कर्मियों की संख्या एक लाख के पार होगी – मुख्यमंत्री

Breaking News, News of Punjab
पटियाला, 28 अक्टूबर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए पंजाब पुलिस में कर्मियों की संख्या पहली बार एक लाख के आंकड़े को पार करेगी, क्योंकि राज्य सरकार ने एक बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान शुरू किया है। पंजाब पुलिस के जांच अधिकारियों के लिए छह दिवसीय प्रमाणित इन्वेस्टिगेटर कोर्स की शुरुआत के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2000 में पंजाब पुलिस की संख्या 80,000 थी, जो आज भी लगभग उतनी ही है। उन्होंने कहा कि इस तथ्य के बावजूद कि पंजाब पुलिस को जिन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उनमें कई गुना वृद्धि हुई है, पिछली सरकारों ने इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब पुलिस में कर्मियों की संख्या जल्द ही एक लाख के आंकड़े को पार कर जाएगी, क्योंकि राज्य सर...
भविष्य के नेता तैयार कर रही मान सरकार, पंजाब विधानसभा में छात्रों का ऐतिहासिक मॉक सेशन 26 नवंबर को

भविष्य के नेता तैयार कर रही मान सरकार, पंजाब विधानसभा में छात्रों का ऐतिहासिक मॉक सेशन 26 नवंबर को

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर : पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐसा ऐतिहासिक कदम उठाया है, जो लाखों युवाओं के दिलों में राष्ट्र निर्माण का जज़्बा जगाएगा। 26 नवंबर को पंजाब विधानसभा में होने वाला 'मॉक सेशन' महज़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र की नर्सरी है, जहाँ भविष्य के नेता तैयार होंगे। यह पहल विशेष रूप से सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए है। यह दर्शाता है कि मान सरकार शिक्षा के साथ-साथ उनके राजनीतिक और सामाजिक विकास को भी महत्व देती है। यह उन छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा सम्मान और प्रेरणा है, जो दूर-दराज के इलाकों से आते हैं। पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने समूह ज़िला ऑफिसर के साथ Virutal Meeting की और उन्होंने पंजाब विधानसभा हलके से एक -एक विद्यार्थी चुनने के लिए कहा। धूरी हलके से चुना हुआ विद्यार्थी मुख्यमंत्री भगवंत स...
बाढ़ से तबाह किसानों के कंधे से कंधा मिला खड़े है CM मान : 1.85 लाख क्विंटल गेहूं के बीज पहुंचाए किसानों तक, लगभग 74 करोड़ किए खर्च

बाढ़ से तबाह किसानों के कंधे से कंधा मिला खड़े है CM मान : 1.85 लाख क्विंटल गेहूं के बीज पहुंचाए किसानों तक, लगभग 74 करोड़ किए खर्च

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 28 अक्तूबर : पंजाब के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने खुद ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर किसानों तक मदद पहुंचाने की शुरुआत की। रविवार को अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सात ट्रक गेहूं के बीजों से भरवाकर बाढ़ प्रभावित ज़िलों की ओर रवाना किए। ये ट्रक सिर्फ बीज नहीं, बल्कि लाखों किसानों के लिए उम्मीद और नई जिंदगी लेकर जा रहे है। दो लाख क्विंटल गेहूं के बीज जो 74 करोड़ रुपये की कीमत के हैं, पूरी तरह से मुफ्त दिए जा रहे है। बाढ़ ने जब पंजाब को तबाह किया था, तब किसानों की आंखों में सिर्फ आंसू थे। पांच लाख एकड़ में खड़ी फसल पानी में डूब गई। महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। कर्जे में डूबे किसानों के सामने आत्महत्या तक के ख्याल आने लगे थे। लेकिन सरकार ने समय रहते फैसला लिया और अब रबी की बुवाई से पहले ही किसानों के हाथों में बीज पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। ये ...
पंजाब सरकार की ‘इन्वेस्ट पंजाब’ का कमाल! जापान भी हुआ मुरीद, जापानी प्रतिनिधि दल ने जताई राज्य में बड़े निवेश की इच्छा

पंजाब सरकार की ‘इन्वेस्ट पंजाब’ का कमाल! जापान भी हुआ मुरीद, जापानी प्रतिनिधि दल ने जताई राज्य में बड़े निवेश की इच्छा

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रगतिशील और निवेशक-हितैषी नीतियों का असर अब ज़मीन पर दिखने लगा है। इसी कड़ी में, पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां से आज एक उच्च-स्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश करने की गहरी इच्छा व्यक्त की। यह मुलाकात पंजाब के औद्योगिक विकास और आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जापान की अग्रणी कंपनी फिट फाउंडर कंपनी लिमिटेड के सीईओ शिनतारो हाचिगा और सीओओ ताकामासा सुजी ने स्पीकर संधवां के समक्ष पंजाब के विकास में भागीदार बनने की मंशा ज़ाहिर की। स्पीकर संधवां ने इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाया कि पंजाब, जो ऐतिहासिक रूप से एक कृषि प्रधान राज्य रहा है, अब तेज़ी से औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक उभरते हुए केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। पारदर्शिता...
मान सरकार का संकल्प: पंजाब के युवा अब बनेंगे नौकरी देने वाले, न कि नौकरी मांगने वाले

मान सरकार का संकल्प: पंजाब के युवा अब बनेंगे नौकरी देने वाले, न कि नौकरी मांगने वाले

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में एक नए, क्रांतिकारी युग की शुरुआत कर दी है। सरकार का स्पष्ट विज़न है कि पंजाब के युवाओं के भाग्य को बदला जाए, उन्हें केवल नौकरी चाहने वाला (Job Seeker) नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला (Job Giver) बनाया जाए। यह एक दूरगामी विजन है जो 'रंगला पंजाब' के सपने को साकार करने की नींव भी रखेगा। मान सरकार की नीतियों का मूलमंत्र 'अवसर की समानता' है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वित्तीय बाधाओं के कारण कोई भी छात्र शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। इसी क्रम में, ₹231.74 करोड़ के निवेश से स्थापित 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' में पढ़ने वाले सभी छात्रों को मुफ्त यूनिफॉर्म और बस सेवा प्रदान की जा रही है, जिसका विशेष लाभ छात्राओं को मिल रहा है। मुख्यमंत्री मान ने मोरिंडा के स्कूल ऑफ एमिनेंस में छात्रों से बातचीत में जो...
अब घर-घर पहुंचेगी खुशहाली! मान सरकार ने ‘आटा-दाल’ योजना को बनाया ‘पूरा राशन पैकेज’ नए साल से 1.42 करोड़ लोगों को मिलेगी होम डिलीवरी!

अब घर-घर पहुंचेगी खुशहाली! मान सरकार ने ‘आटा-दाल’ योजना को बनाया ‘पूरा राशन पैकेज’ नए साल से 1.42 करोड़ लोगों को मिलेगी होम डिलीवरी!

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 26 अक्टूबर : पंजाब के लाखों परिवारों के लिए एक ऐतिहासिक घोषणा! बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है घर-घर राशन वितरण। भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने राज्य की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजना 'आटा-दाल' को एक नया आयाम देते हुए इसे 'पूरा रसोई पैकेज' में बदल दिया है। यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि पंजाब के गरीब और मध्यम वर्ग के लिए 'आप' सरकार की तरफ से सीधी राहत और बचत की गारंटी है। मुख्यमंत्री मान ने एक बड़ा और जनहितैषी फैसला लेते हुए मौजूदा लाभार्थियों के लिए राशन में कई महत्वपूर्ण वस्तुएं जोड़ने की घोषणा की है। जल्द ही, पात्र परिवारों को गेहूं के साथ-साथ यह पूरा पैकेज मुफ्त में मिलेगा, जिसमें शामिल हैं: 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो चायपत्ती, 1 लीटर सरसों का तेल, और 200 ग्राम हल्दी। यह सुनिश्चित करता है कि रसोई की मूलभूत ज़रूरतों को पूरा करने के लिए परिवारों को बाजार ...
पंजाब सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को मुफ्त गेहूं के बीज वितरण की शुरुआत

पंजाब सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को मुफ्त गेहूं के बीज वितरण की शुरुआत

Breaking News, News of Punjab
अमृतसर, 26 अक्टूबर : राज्य के बाढ़ पीड़ितों के साथ किए गए एक और वादे को पूरा करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हाल ही में आई बाढ़ के दौरान लगभग पांच लाख एकड़ जमीन में अपनी फसल गंवाने वाले किसानों को दो लाख क्विंटल गेहूं के बीज मुफ्त प्रदान करने के लिए आज सात ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण राज्य के किसानों को अनगिनत मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और सरकार इस गंभीर संकट की घड़ी में राज्य के किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण राज्य के किसानों को भारी नुकसान सहना पड़ा है, जिसके चलते राज्य सरकार ने उन्हें 74 करोड़ रुपए के दो लाख क्विंटल बीज मुफ्त प्रदान करने का फैसला किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को मुफ्त बीज वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया...
तरनतारन उपचुनाव में होगी आम आदमीं पार्टी की बड़ी जीत – मुख्यमंत्री मान

तरनतारन उपचुनाव में होगी आम आदमीं पार्टी की बड़ी जीत – मुख्यमंत्री मान

Breaking News, News of Punjab
तरनतारन 24 अक्टूबर : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के इंचार्ज मनीष सिसोदिया, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और पार्टी उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के साथ आज तरनतारन में एक विशाल वालंटियर मीटिंग को संबोधन किया। इस दौरान तरनतारन विधान सभा हलके के 103 पिंडों और 23 वार्डों के मेंबर और इंचार्ज शामिल हुए। इसके इलावा, आप पंजाब के कार्यकारी प्रधान अमनशेर सिंह शैरी कलसी, मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (तरनतारन जिमनी चुनाव इंचार्ज), कई कैबिनेट मंत्री, विधायक और सीनियर नेता मौजूद थे। पंजाब को गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त है, उसने हमेशा देश की अगुवाई की है: मुख्य मंत्री मान अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब हमेशा गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त सूबा रहा है, जिसने देश की अगुवाई की है। उन्होंने कहा कि यह धरती लीडरशिप का तोहफ़ा ले कर आई है। मान ने क...