Sunday, July 20
Shadow

News of Punjab

मान सरकार के प्रयासों से पंजाब परिवहन विभाग ने 2022-2025 के दौरान 5375.65 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया

मान सरकार के प्रयासों से पंजाब परिवहन विभाग ने 2022-2025 के दौरान 5375.65 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया

News of Punjab
चंडीगढ़, 11 जून: पंजाब की मान सरकार के बेहतर प्रशासन की प्रतिबद्धता के कारण, राज्य के परिवहन विभाग ने 2019-2022 की तुलना में 2022-2025 के दौरान 5375.65 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है, जो राज्य सरकार के बेहतर शासन का प्रमाण है। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि पंजाब परिवहन विभाग के गैर-वाणिज्यिक विंग, पनबस और रोडवेज, और पेप्सू ने राजस्व संग्रह में काफी वृद्धि दर्ज की है, जो विभाग के वित्तीय प्रदर्शन को बढ़ाने के प्रयासों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब परिवहन विभाग राजस्व संग्रह बढ़ाने और जनता के लिए अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने प्रयास जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।परिवहन मंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में, परिवहन विभाग के गैर-वाणिज्यिक विंग (एसटीसी) ने 9037.49 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। उन्होंने ब...
पंजाब ने बिना किसी कटौती के 16,711 मेगावाट की चरम बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया: बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

पंजाब ने बिना किसी कटौती के 16,711 मेगावाट की चरम बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया: बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

News of Punjab
चंडीगढ़, 11 जून: पंजाब सरकार ने आज, 11 जून 2025 को, राज्य में बिजली की अब तक की सबसे अधिक मांग 16,711 मेगावाट को बिना किसी कटौती के सफलतापूर्वक पूरा किया, जिससे इसके निवासियों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हुई। यह जानकारी पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज एक प्रेस बयान में दी। उन्होंने आगे बताया कि बिजली की मांग का एक नया रिकॉर्ड ठीक कल, 10 जून 2025 को बना था, जब राज्य में 16,192 मेगावाट दर्ज किया गया था, एक रिकॉर्ड जो 24 घंटे से भी कम समय में टूट गया। इससे पहले, बिजली की मांग का रिकॉर्ड 16,058 मेगावाट था, जो 29 जून 2024 को दर्ज किया गया था।बिजली मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पी एस पी सी एल और पी एस टी सी एल के अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण की सराहना की, जो राज्य के निवासियों को निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्हो...
अमृतसर में नार्काे-हवाला कार्टेल का पर्दाफाश; 4.5 किलोग्राम हेरोइन, 8.7 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत छह गिरफ़्तार

अमृतसर में नार्काे-हवाला कार्टेल का पर्दाफाश; 4.5 किलोग्राम हेरोइन, 8.7 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत छह गिरफ़्तार

News of Punjab
अमृतसर, 10 जूनः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरु की मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुये कमिशनरेट पुलिस अमृतसर ने अरशदीप सिंह जो मौजूदा समय गोइन्दवाल जेल में बंद है, द्वारा चलाए जा रहे संगठित नार्काे-हवाला कार्टेल के 6 गुर्गों को 4.526 किलोग्राम हेरोइन और 8.7 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत गिरफ़्तार करके इस कार्टेल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान करनदीप सिंह उर्फ करन ( 25) निवासी अलगों खुर्द, तरन तारन, जसप्रीत सिंह ( 20) निवासी सलोदी, लुधियाना, अरशदीप सिंह उर्फ अरस ( 22) निवासी महिन्दीपुर, तरन तारन, गुरमीत सिंह उर्फ गीतू ( 24) निवासी सुखेरा बोदला, फाजिल्का, रजिन्दरपाल सिंह उर्फ निक्का (24) निवासी कोलोवाल, अमृतसर और मलकीत सिंह (28)...
सांसद अरोड़ा ने शहर में 70 दिनों में हुए विकास कार्यों पर डाला प्रकाश 

सांसद अरोड़ा ने शहर में 70 दिनों में हुए विकास कार्यों पर डाला प्रकाश 

News of Punjab
लुधियाना, 10 जून, : लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने राजगुरु नगर (वार्ड नंबर 58) के निवासियों के साथ चुनावी बैठक की। इस बैठक को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने बतौर राज्यसभा सांसद अपने तीन साल के कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया और शहर में 70 दिनों में हुए चौगुने विकास कार्यों का भी ब्यौरा दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि उनके प्रयासों से 30 साल से लंबित इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की छह योजनाएं- राजगुरु नगर, महर्षि वाल्मीकि नगर, शहीद भगत सिंह नगर, भारत नगर एक्सटेंशन, संत ईशर सिंह नगर और सुखदेव एन्क्लेव नगर निगम को हस्तांतरित की गई।अरोड़ा ने कहा कि उनके प्रयासों से 75 साल बाद लाल लकीर के करीब 1600 निवासियों को मालिकाना हक मिला है और हीरो बेकरी पुल पर दोनों तरफ आवाजाही शुरू हो गई है, जिस के लिए 5 साल से मांग की जा रही थी। इसके ...
आम आदमी पार्टी है आम जनता की पार्टी, कांग्रेस में सिर्फ परिवारवाद और गुटबाजी – शैरी कलसी

आम आदमी पार्टी है आम जनता की पार्टी, कांग्रेस में सिर्फ परिवारवाद और गुटबाजी – शैरी कलसी

News of Punjab
लुधियाना, 8 जून : लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) को कामयाबी मिली है। रविवार को कई कांग्रेसी परिवार 'आप' में शामिल हो गए। आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने लोक सभा इंचार्ज शरणपाल मक्कड़, पार्टी नेता डॉ सनी आहलूवालिया, जतिंदर खंगूड़ा और अन्य स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में सभी परिवारों को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में बलराज सिंह, साहिल, दिनेश कुमार, रामकुमार, राजेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, कुलवंत सिंह, जसविंदर सिंह, नछत्तर सिंह, जगदीश सिंह, जगराज सिंह, निर्मल सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, जगमोहन सिंह, रणवीर सिंह, पलविंदर सिंह, चमकौर सिंह, जगमोहन सिंह मोना, हरप्रीत सिंह, नायब सिंह, सुख...
लुधियाना वेस्ट – मुद्दा साफ़ है – एक तरफ़ प्यार है, दूसरी तरफ़ अहंकार: भगवंत मान

लुधियाना वेस्ट – मुद्दा साफ़ है – एक तरफ़ प्यार है, दूसरी तरफ़ अहंकार: भगवंत मान

News of Punjab
लुधियाना, 7 जून : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को लुधियाना पश्चिम में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए प्रचार किया। उन्होंने जवाहर नगर और सराभा नगर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों को अपनी सरकार के विकासशील दृष्टिकोण को बताया। भाषण के दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा और उन्हें अहंकारी बताया। मान ने लुधियाना के निवासियों से संजीव अरोड़ा को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि लुधियाना पंजाब का दिल है। अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो किसी ऐसे व्यक्ति को चुनें जिसके दिल में लुधियाना हो।" कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु पर हमला करते हुए मान ने कहा कि यह चुनाव "प्यार और अहंकार" के बीच है। आपको चुनना है।अपने संबोधन के दौरान मान ने कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल की तीखी आलोचना की और उन पर दशकों तक पंजाब के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने अक्...
लुधियाना पश्चिम में कांग्रेस को बड़ा झटका! कांग्रेस छोड़ दर्जनों परिवार हुए ‘आप’ में शामिल

लुधियाना पश्चिम में कांग्रेस को बड़ा झटका! कांग्रेस छोड़ दर्जनों परिवार हुए ‘आप’ में शामिल

Hindi News, News of Punjab
लुधियाना, 5 जून : लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को आज फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। वहीं कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वीरवार को उपचुनाव में खड़े एक आजाद उम्मीदवार चंदन चनालिया समेत करीब दो दर्जन कांग्रेसी परिवार 'आप' में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना पश्चिम से 'आप' उम्मीदवार संजीव अरोड़ा और पार्टी के सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में सभी नेताओं और परिवारों को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में शिक्षाविद सिम्मी चोपड़ा पशान, विनायक पशान, चंदरजीत करण, रणबीर सिंह ( रिटायर्ड पुलिस पदाधिकारी व पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी), एडवोकेट जीवनजोत, एडवोकेट मम्मत अरोड़ा एवं मनीष अग्रवाल प्रमुख हैं।वहीं कांग्रेस से आए हुए लोगों में पवनदीप सिंह (वार्ड नंबर- 57), वरूण शर्मा (वार्ड न...
मुख्यमंत्री ने नव-चयनित 26 यू पी एस सी  अधिकारियों को देशभर में पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत के दूत बनने के लिए प्रेरित किया

मुख्यमंत्री ने नव-चयनित 26 यू पी एस सी  अधिकारियों को देशभर में पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत के दूत बनने के लिए प्रेरित किया

News of Punjab
चंडीगढ़, 5 जून: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संघ लोक सेवा आयोग (यू पी एस सी) द्वारा चयनित राज्य के 26 उम्मीदवारों को देशभर में पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत के "ब्रांड एंबेसडर" के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। आज यहां अपने सरकारी निवास पर नव-चयनित 26 अधिकारियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि इसका श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन को जाता है। उन्होंने कहा कि अब जब ये उम्मीदवार चयनित हो चुके हैं, तो इन्हें योग्यता के आधार पर कैडर आवंटित किया जाएगा और मेरिट के अनुसार नियुक्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि चाहे इनकी तैनाती देश के किसी भी हिस्से में हो, वे अपने काम से पंजाब की खुशबू ज़रूर फैलाएं। उन्होंने कहा कि पंजाबी अपने परिश्रम, अनुकूलनशीलता और नवीन दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारि...
पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: छोटे दुकानदारों के लिए कागज़ी कारवाई हुई आसान

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: छोटे दुकानदारों के लिए कागज़ी कारवाई हुई आसान

Breaking News, Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 4 जून : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में आज हुई कैबिनेट बैठक में 95 फीसदी छोटे कारोबारों पर लगने वाली शर्तों को कम करते हुए और कारोबार को सरल बनाने के उद्देश्य से पंजाब दुकान एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958 में संशोधन को मंजूरी दे दी गई। इस संबंध में फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनके सरकारी निवास पर हुई मंत्री परिषद की बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रगतिशील संशोधन के अनुसार, 20 तक कर्मचारियों वाले सभी संस्थान अब इस अधिनियम के सभी प्रावधानों से मुक्त होंगे। इस कदम से पंजाब भर के लाखों दुकान मालिकों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, ऐसे संस्थानों को अपना कारोबार शुरू करने या इस अधिनियम के लागू होने के छह महीने के भीतर श्रम विभाग के पास संबंधित जानकारी जमा करवानी होगी।कर्मचारियों की तनख्वाह में वृद्धि के लिए...