लुधियाना वेस्ट – मुद्दा साफ़ है – एक तरफ़ प्यार है, दूसरी तरफ़ अहंकार: भगवंत मान
लुधियाना, 7 जून : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को लुधियाना पश्चिम में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए प्रचार किया। उन्होंने जवाहर नगर और सराभा नगर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों को अपनी सरकार के विकासशील दृष्टिकोण को बताया। भाषण के दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा और उन्हें अहंकारी बताया। मान ने लुधियाना के निवासियों से संजीव अरोड़ा को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि लुधियाना पंजाब का दिल है। अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो किसी ऐसे व्यक्ति को चुनें जिसके दिल में लुधियाना हो।" कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु पर हमला करते हुए मान ने कहा कि यह चुनाव "प्यार और अहंकार" के बीच है। आपको चुनना है।अपने संबोधन के दौरान मान ने कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल की तीखी आलोचना की और उन पर दशकों तक पंजाब के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने अक्...


