Monday, December 8
Shadow

News of Punjab

युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने में सक्षम बनाएंगे — मुख्यमंत्री

युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने में सक्षम बनाएंगे — मुख्यमंत्री

Breaking News, News of Punjab
मोरिंडा (रूपनगर), 23 अक्टूबर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार युवाओं का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ताकि हमारे युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने में सक्षम बन सकें। मुख्यमंत्री आज यहां शहीद सूबेदार मेवा सिंह स्कूल ऑफ एमिनेंस के विद्यार्थियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में शिक्षा क्रांति के एक नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि यह क्रांति विद्यार्थियों को भविष्य के प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार कर रही है और उन्हें जीवन में नई ऊंचाइयां छूने योग्य बना रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक ओर जहां युवाओं को रोजगार देने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर युवाओं की असीम ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमं...
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा गोवा के मुख्यमंत्री को श्री गुरु तेग़ बहादर साहिब जी के 350वें शहादत दिवस समारोहों के लिए आमंत्रण

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा गोवा के मुख्यमंत्री को श्री गुरु तेग़ बहादर साहिब जी के 350वें शहादत दिवस समारोहों के लिए आमंत्रण

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 23 अक्टूबर : उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री श्री संजीव अरोड़ा तथा कृषि और पशुपालन मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत से भेंट की और श्री गुरु तेग़ बहादर साहिब जी के 350वें शहादत दिवस के अवसर पर होने वाले आगामी समारोहों के लिए औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया। इस बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्रियों ने नौवें सिख गुरु, श्री गुरु तेग़ बहादर साहिब जी, जिनकी धर्म की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए निःस्वार्थ बलिदान की वजह से ‘हिंद की चादर’ के रूप में जाना जाता है, के प्रति अपनी गहरी श्रद्धांजलि और सम्मान व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्रियों संजीव अरोड़ा और गुरमीत सिंह खुड्डियां ने गोवा के मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र सौंपा, जिसमें पंजाब सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे व्यापक स्मृति सम...
अमृतसर में सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश; 5 किलो हेरोइन सहित ड्रग सरगना काबू

अमृतसर में सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश; 5 किलो हेरोइन सहित ड्रग सरगना काबू

Hindi News, News of Punjab
अमृतसर, 23 अक्टूबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू की गई ‘ युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम’ के दौरान, गुप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक ड्रग सरगना को 5.025 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया और सीमा पार नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। यह जानकारी आज पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजपाल सिंह (25) के रूप में हुई, जो  छेहरटा, अमृतसर में मजीद बिल्डिंग का निवासी है। आरोपी का आपराधिक पिछोकड़ है और उसके खिलाफ एन डी पी एस  एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी, पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा संचालित एक सीमा पार नेटवर्क चला रहा था और डेरा बाबा नानक सेक्टर का उपयोग करके ड्रोन के माध्यम से भेजी गई नशे की खेपों को प्राप्त करता था। इस मामले मे...
प्रदेश में अब तक 61.01 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, किसानों को 13073 करोड़ रुपए का भुगतान-मुख्य मंत्री

प्रदेश में अब तक 61.01 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, किसानों को 13073 करोड़ रुपए का भुगतान-मुख्य मंत्री

Breaking News, News of Punjab
मोरिंडा, 23 अक्टूबर : प्रदेश में बाढ़ के कारण धान की फसल को हुए नुकसान के मद्देनजर मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारत सरकार से धान की खरीद के लिए निर्धारित मानदंडों में ढील देने की मांग की है।  आज बस्सी पठाना और मोरिंडा की अनाज मंडियों में धान की खरीद के चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भयानक बाढ़ ने किसानों का बहुत बड़ा नुकसान किया है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण किसानों को हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार को धान की खरीद के लिए निर्धारित मानदंडों में ढील देनी चाहिए क्योंकि धान में नमी की मात्रा, खराब और बदरंग दानों की मात्रा बढ़ गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे इस संबंध में केंद्र सरकार से पहले ही अनुरोध कर चुके हैं कि वह प्रदेश के किसानों की इस अति आवश्यक मांग को पूरा करे क्योंकि रिपोर्टों के अनुसार बाढ़ के कारण कई प्रभावित क्षेत्र...
कैबिनेट मंत्री सौंद ने लोगों से भगवान विश्वकर्मा जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की

कैबिनेट मंत्री सौंद ने लोगों से भगवान विश्वकर्मा जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की

Hindi News, News of Punjab
लुधियाना, 22 अक्तूबर : कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बुधवार को कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी को धरती पर शिल्पकला, वास्तुकला और इंजीनियरिंग के सृजन का जनक माना जाता है। विश्वकर्मा दिवस मनाने के लिए लुधियाना स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए सौंद ने कहा कि वैश्विक औद्योगिक और बुनियादी ढांचे का विकास भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद का परिणाम है। मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब सरकार राज्यभर के युवाओं के लिए कौशल विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है, ताकि उन्हें भगवान विश्वकर्मा के सिद्धांतों और शिक्षाओं के अनुरूप सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जीने योग्य बनाया जा सके। भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड के सर्वाेच्च शिल्पकार के रूप में सम्मानित किया जाता है, जिन्हें औद्योगिक प्रक्रियाओं में प्रयुक्त की जाने वाली सभी मशीनरी और उपकरणों के स्वामी के ...
तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 4 अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 4 अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

Breaking News, News of Punjab
अमृतसर, 22 अक्टूबर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई गई मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर ने चार मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार कर सीमा पार से चल रहे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस दौरान उनके कब्जे में से चार आधुनिक .30 बोर स्टार मार्क पिस्तौलों के साथ-साथ गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान तरनतारन के जुगराज सिंह उर्फ चिरी निवासी गांव भगवाणपुरा, कुलबीर सिंह उर्फ नन्नू उर्फ कालू निवासी गांव दलीरी, अरशदीप सिंह निवासी गांव दलीरी और नछत्तर सिंह निवासी गांव दयालपुर के रूप में हुई है। यह कार्रवाई, एसएसओसी अमृतसर द्वारा पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार ग्लॉक पिस्...
पिछले दो वर्षों की तुलना में पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में आई 4 गुना कमी

पिछले दो वर्षों की तुलना में पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में आई 4 गुना कमी

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 22 अक्टूबर : राज्य में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए सिविल प्रशासन और पंजाब पुलिस द्वारा किए जा रहे लगातार और सक्रिय प्रयासों के सकारात्मक परिणामस्वरूप, इस वर्ष पंजाब में पिछले दो वर्षों की तुलना में खेतों में पराली जलाने की घटनाओं में लगभग चार गुना कमी दर्ज की गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 15 सितंबर से 21 अक्टूबर 2025 तक, पंजाब में केवल 415 पराली जलाने के मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि वर्ष 2024 और 2023 में क्रमशः 1,510 और 1,764 मामले दर्ज हुए थे, जो इस वर्ष पराली जलाने की घटनाओं में चौंकाने वाली गिरावट को दर्शाते हैं। उल्लेखनीय है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सी.ए.क्यू.एम.) के पराली जलाने के मामलों को शून्य तक लाने के निर्देशों की पालना करते हुए, पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव और विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला स...
पंजाब कैबिनेट मंत्रियों द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व समारोहों के लिए असम के मुख्यमंत्री को आमंत्रण

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व समारोहों के लिए असम के मुख्यमंत्री को आमंत्रण

Breaking News, News of Punjab
गुवाहाटी, 22 अक्टूबर : पंजाब सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने, जिसकी अगुवाई वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक कर रहे थे, आज गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात कर उन्हें श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित समारोहों के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया। इस उच्च-स्तरीय बैठक के दौरान राष्ट्रीय एकता की भावना पर जोर दिया गया और नौवें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, जिन्हें धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए उनके महान बलिदान के कारण “हिंद दी चादर” कहा जाता है, के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया गया। कैबिनेट मंत्रियों एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और लाल चंद कटारूचक ने मुख्यमंत्री सरमा को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पत्र सौंपा, जिसमें पंजाब सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे भव्य स्मृति समारोहों क...
मुख्यमंत्री ने डी.आई.जी. भुल्लर को किया निलंबित; भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति दोहराई

मुख्यमंत्री ने डी.आई.जी. भुल्लर को किया निलंबित; भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति दोहराई

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 21 अक्टूबर: भ्रष्टाचार के प्रति अपनी सरकार की जीरो-टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आईपीएस अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर को निलंबित कर दिया है, जिन्हें हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार-मुक्त शासन राज्य सरकार के नैतिक मूल्यों का आधार है, जो पिछले चार वर्षों में सरकार की कार्रवाइयों से स्पष्ट रूप से झलकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के दोषी पाए गए किसी भी व्यक्ति को बख्शे बिना जीरो-टॉलरेंस नीति को बरकरार रखा है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि इसी नीति के तहत हाल ही में एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए आईपीएस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई जनसेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी सुनिश्चित करने...
CM मान के दिशा निर्देशों और प्रयासों के तहत,बन रहा है पंजाब ‘निवेशकों की पहली पसंद

CM मान के दिशा निर्देशों और प्रयासों के तहत,बन रहा है पंजाब ‘निवेशकों की पहली पसंद

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 19 अक्तूबर : देश के आर्थिक मानचित्र पर पंजाब एक बार फिर अपनी मज़बूत पहचान बना रहा है। पिछले कुछ वर्षों में राज्य ने खुद को निवेश के लिए सबसे आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित किया है। देश-विदेश के उद्योगपति अब पंजाब की ओर रुख कर रहे है और यहां अपने कारोबार का विस्तार करने में दिलचस्पी दिखा रहे है। यह बदलाव महज़ संयोग नहीं, बल्कि राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और ज़मीनी स्तर पर किए गए सुधारों का नतीजा है। पंजाब की सबसे बड़ी ताकत इसकी भौगोलिक स्थिति है। दिल्ली से सटा होना और पाकिस्तान की सीमा पर स्थित होने के कारण यह राज्य व्यापार के लिए एक प्राकृतिक गेटवे बन गया है। यहां से माल को उत्तर भारत के किसी भी कोने तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और मोहाली जैसे शहर औद्योगिक केंद्रों के रूप में तेज़ी से विकसित हो रहे है। राष्ट्रीय राजमार्गों का घना नेटवर्क और आधुनिक...