प्रोजेक्ट जीवनजोत 2.0 के अंतर्गत आज 15 जिलों में छापेमारी के दौरान 20 बच्चों को भिक्षावृत्ति से बचाया गया – डॉ. बलजीत कौर
चंडीगढ़, 23 जुलाई: मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए संवैधानिक व मानवीय स्तर पर गंभीर एवं प्रतिबद्ध है। इसी मिशन के तहत प्रोजेक्ट जीवनजोत 2.0 के अंतर्गत आज राज्य के 15 जिलों में विशेष रेस्क्यू मुहिम चलाई गई, जिसमें 20 भीख मांगते बच्चों को बचाया गया। मुहिम के सातवें दिन तक कुल 169 बच्चों को रेस्क्यू किया जा चुका है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।
ओर जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि विभाग की जिला बाल सुरक्षा टीमों द्वारा बर् नाला, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, होशियारपुर, जालंधर, मानसा, मलेरकोटला, मोगा, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), श्री मुक्तसर साहिब और तरनतारन में कुल 29 स्थानों पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई।
डॉ. कौर ने बताया कि जमीनी स्तर पर योजनाबद...







