मान सरकार के एंटी-करप्शन एजेंडा के तहत बड़ा बदलाव: अब पंजाब में बिजली कनेक्शन प्रक्रिया हुई आसान
चंडीगढ़, 19 नवंबर : आज जब देशभर में आम नागरिक छोटे-छोटे कामों के लिए भारी कागज़ी बोझ उठाता है, वहीं पंजाब में एक सरकार है जिसने जनता की आवाज़ सचमुच सुनी है। मान सरकार ने वह कर दिखाया है जिसकी उम्मीद लोग बरसों से कर रहे थे, अब पंजाब में बिजली का नया कनेक्शन लेना बेहद आसान हो गया है। पंजाब में मान सरकार ने लोगों की एक बड़ी परेशानी दूर कर दी है। पहले बिजली का नया कनेक्शन लेने के लिए तरह–तरह के कागज़, चक्कर और सबसे मुश्किल—NOC (No Objection Certificate) की ज़रूरत पड़ती थी। कई बार यह प्रक्रिया महीनों तक चलती रहती थी और आम नागरिक को सिर्फ एक बिजली कनेक्शन के लिए भी परेशान होना पड़ता था। किसी भी तरह की NOC की अब कोई ज़रूरत नहीं।
यह सिर्फ एक नियम हटाने का फ़ैसला नहीं है, यह उन परिवारों की राहत है जो महीनों तक NOC के लिए दफ्तरों के चक्कर काटते थे,यह उन किसानों की मुस्कान है जिनके खेत सिर्फ एक क...








