नौवें पातशाह का 350वां शहादत दिवस: डॉ. रवजोत सिंह ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को कार्यक्रमों में शामिल होने का निमंत्रण दिया
चंडीगढ़, 28 अक्तूबर: पंजाब सरकार की ओर से नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आज पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने अगरतला में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा से भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया।
डॉ. रवजोत सिंह ने धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की अतुलनीय शहादत को नमन करने हेतु आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के बारे में जानकारी दी।
कैबिनेट मंत्री ने 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों सहित इन स्मृति समारोहों के मुख्य पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत केवल सिख इतिहास का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह पूरी मानवता के लिए स्वतंत्रता, सहिष्णुता और न्याय का ...








