कैबिनेट मंत्री सौंद ने लोगों से भगवान विश्वकर्मा जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की
लुधियाना, 22 अक्तूबर : कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बुधवार को कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी को धरती पर शिल्पकला, वास्तुकला और इंजीनियरिंग के सृजन का जनक माना जाता है।
विश्वकर्मा दिवस मनाने के लिए लुधियाना स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए सौंद ने कहा कि वैश्विक औद्योगिक और बुनियादी ढांचे का विकास भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद का परिणाम है।
मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब सरकार राज्यभर के युवाओं के लिए कौशल विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है, ताकि उन्हें भगवान विश्वकर्मा के सिद्धांतों और शिक्षाओं के अनुरूप सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जीने योग्य बनाया जा सके। भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड के सर्वाेच्च शिल्पकार के रूप में सम्मानित किया जाता है, जिन्हें औद्योगिक प्रक्रियाओं में प्रयुक्त की जाने वाली सभी मशीनरी और उपकरणों के स्वामी के ...








