बाढ़ प्रभावितों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! बढ़ाई गई राहत राशि,15 अक्टूबर से मिलेंगे मुआवज़े के चेक, CM बोले- दीवाली से पहले ही पंजाबियों के चेहरों पर ख़ुशी के दीये जलाएँगे
चंडीगढ़, 29 सितम्बर : आज पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे और अंतिम दिन, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ित किसानों और परिवारों के लिए एक बेमिसाल ऐलान किया। सत्र की शुरुआत ही इस बात से हुई कि 15 अक्टूबर से मुआवज़े के चेक जारी होंगे, ताकि हर किसान अपनी फसल, पशुओं और अन्य नुकसान का मुआवज़ा समय पर प्राप्त कर सके। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया, "दिवाली 20 अक्टूबर को है। इससे पहले, लोगों के चेहरों पर खुशी के दीये जलाने के लिए, हम मुआवज़े के चेक जारी कर देंगे।" यह न सिर्फ़ तारीख की गारंटी है, बल्कि पंजाब सरकार की लोगों के कल्याण और खुशहाली को प्रधानता देने वाली राजनीतिक सोच का स्पष्ट प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए मुआवज़े की नई राशि का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पहले 26–33% फसल नुकसान वाले किसानों के लिए ₹2,000 प्रति एकड़ मिलता था, अब यह ₹10,000 प्रति एकड़ हो गया है। 33–7...







