Thursday, April 16
Shadow

Front Page

पंजाब देश का अगला व्यापारिक केंद्र बनेगा: मुख्यमंत्री

पंजाब देश का अगला व्यापारिक केंद्र बनेगा: मुख्यमंत्री

Breaking News, News of Punjab
राजपुरा, 1 अक्टूबर : पंजाब के मुख्यमंत्री ने आज उम्मीद जताई कि अपने औद्योगिक और व्यवसायिक अनुकूल माहौल के कारण राज्य देश का अगला व्यापारिक केंद्र बनकर उभरेगा। नीदरलैंड आधारित बहुराष्ट्रीय कंपनी डी ह्यूज के पशु फ़ीड प्लांट का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने औद्योगिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए व्यापार में सरलता के कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा से मेहनती, उद्यमी और समृद्ध विरासत वाली भूमि रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को भारत का अन्न भंडार होने पर गर्व है क्योंकि देश के अन्न भंडार में राज्य का सबसे अधिक योगदान है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पंजाब के औद्योगिक सफर में उल्लेखनीय बदलाव आया है, जिससे इस क्षेत्र में तेज़ गति देखने को मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पंजाब औद्योगिक पावरहाउस बन गया है और फ़ूड प्रोसेसिंग, टेक्...
डिजिटल युग में पंजाब सबसे आगे! मान सरकार ने स्कूलों में AI क्रांति का किया आगाज़! 89.1% स्मार्ट क्लासरूम और 10,000 शिक्षक तैयार; 6वीं–12वीं के बच्चों के लिए AI पाठ्यक्रम लागू!

डिजिटल युग में पंजाब सबसे आगे! मान सरकार ने स्कूलों में AI क्रांति का किया आगाज़! 89.1% स्मार्ट क्लासरूम और 10,000 शिक्षक तैयार; 6वीं–12वीं के बच्चों के लिए AI पाठ्यक्रम लागू!

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 30 सितंबर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, पंजाब स्मार्ट गवर्नेंस और डिजिटल ताकत के नए युग में कदम रख रहा है। राज्य अब नई सोच और ईमानदारी में पूरे देश में आगे बढ़ रहा है। राज्य ने मजबूत डिजिटल सिस्टम का इस्तेमाल करके सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को पढ़ाई में शामिल करने की ऐतिहासिक पहल शुरू की है। यह सिर्फ कक्षाओं को आधुनिक बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया के लिए तैयार करने और उन्हें सिर्फ नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि नौकरी बनाने वाले बनाने का मिशन है। AI को पढ़ाई में शामिल करने का मकसद यह है कि पुराने तरीके और दुनिया के आधुनिक तरीके के बीच का फर्क खत्म किया जा सके। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पूरे राज्य के छात्रों और शिक्षकों के लिए एक पूरा AI सिस्टम बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। कक्षा VI से XII तक के लिए ...
भारत में होगा जी.एस.सी. ट्रस्ट स्थापित; अगली ए.जी.एम. नवंबर माह में चंडीगढ़ में : डॉ. कंवलजीत कौर

भारत में होगा जी.एस.सी. ट्रस्ट स्थापित; अगली ए.जी.एम. नवंबर माह में चंडीगढ़ में : डॉ. कंवलजीत कौर

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 30 सितंबर 2025 – विश्व स्तर पर सिखों के तालमेल को मजबूत करने और पंथक प्राथमिकताओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 28 देशों की राष्ट्रीय सिख संस्थाओं की प्रतिनिधि संस्था ग्लोबल सिख काउंसिल (जी.एस.सी.) ने पाकिस्तान में सिख विरासती स्थलों के संरक्षण के साथ-साथ भारत स्थित तख़्तों की प्रभुसत्ता, मान-मर्यादा और आध्यात्मिक अधिकारों की बहाली की वकालत की है। यह निर्णय जी.एस.सी. की तीन घंटे से अधिक चली वार्षिक आम सभा (ए.जी.एम.) की ऑनलाइन सत्र के दौरान लिया गया।काउंसिल की प्रधान लेडी सिंह डॉ. कंवलजीत कौर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सिख कौम से जुड़े धार्मिक, मानवतावादी और प्रशासनिक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। बैठक के विवरण साझा करते हुए प्रधान डॉ. कंवलजीत कौर और सचिव हरजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि ए.जी.एम. की शुरुआत उप-प्रधान परमजीत सिंह बेदी (अमेरिका) द्वारा पंजाब में बाढ़ प्रभावित ...
बाढ़ प्रभावितों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! बढ़ाई गई राहत राशि,15 अक्टूबर से मिलेंगे मुआवज़े के चेक, CM बोले- दीवाली से पहले ही पंजाबियों के चेहरों पर ख़ुशी के दीये जलाएँगे

बाढ़ प्रभावितों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! बढ़ाई गई राहत राशि,15 अक्टूबर से मिलेंगे मुआवज़े के चेक, CM बोले- दीवाली से पहले ही पंजाबियों के चेहरों पर ख़ुशी के दीये जलाएँगे

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 29 सितम्बर : आज पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे और अंतिम दिन, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ित किसानों और परिवारों के लिए एक बेमिसाल ऐलान किया। सत्र की शुरुआत ही इस बात से हुई कि 15 अक्टूबर से मुआवज़े के चेक जारी होंगे, ताकि हर किसान अपनी फसल, पशुओं और अन्य नुकसान का मुआवज़ा समय पर प्राप्त कर सके। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया, "दिवाली 20 अक्टूबर को है। इससे पहले, लोगों के चेहरों पर खुशी के दीये जलाने के लिए, हम मुआवज़े के चेक जारी कर देंगे।" यह न सिर्फ़ तारीख की गारंटी है, बल्कि पंजाब सरकार की लोगों के कल्याण और खुशहाली को प्रधानता देने वाली राजनीतिक सोच का स्पष्ट प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए मुआवज़े की नई राशि का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पहले 26–33% फसल नुकसान वाले किसानों के लिए ₹2,000 प्रति एकड़ मिलता था, अब यह ₹10,000 प्रति एकड़ हो गया है। 33–7...
पंजाबी भाषा ओलंपियाड के जरिए मान सरकार ने युवा पीढ़ी में जगाया ‘पंजाबीयत’ का जज्बा

पंजाबी भाषा ओलंपियाड के जरिए मान सरकार ने युवा पीढ़ी में जगाया ‘पंजाबीयत’ का जज्बा

Breaking News
चंडीगढ़, 29 सितम्बर : पंजाब की मिट्टी में रची-बसी, गुरुओं की बानी और साहित्य की भाषा, पंजाबी अब केवल पंजाब की सीमा तक सीमित नहीं है। दुनिया भर में फैले पंजाबियों के लिए यह उनकी पहचान का प्रतीक है। लेकिन, बदलते वक्त के साथ जब विदेशों में बसी नई पीढ़ी अपनी जड़ों से दूर होती जा रही थी, तब इस भाषा के अस्तित्व को लेकर एक चिंता गहराने लगी थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इस चिंता को समझा और एक ऐसी पहल की, जिसने हर पंजाबी के दिल को छू लिया। अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड की शुरुआत इसी भावनात्मक सोच का परिणाम है। यह ओलंपियाड सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अपनी मातृभाषा के प्रति प्रेम और सम्मान का एक भावनात्मक उत्सव है। यह उन लाखों पंजाबी बच्चों को अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़ने का मौका देता है, जो विदेशों में पले-बढ़े हैं और शायद अपनी भाषा से पूरी तरह परिचित नहीं ह...
CM मान के नेतृत्व में पंजाब को मिला ₹900 करोड़ का तोहफा — मोहाली बनेगा मेडिकल कैपिटल

CM मान के नेतृत्व में पंजाब को मिला ₹900 करोड़ का तोहफा — मोहाली बनेगा मेडिकल कैपिटल

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़ , 29 सतंबर : पंजाब को “रंगला, सेहतमंद, और भविष्य के लिए तैयार” बनाने की मुहिम में एक बड़ा कदम उठाते हुए, फोर्टिस हेल्थकेयर ने मोहाली में अपने कैंपस के विस्तार के लिए ₹900 करोड़ का ऐलान किया है। उद्योग मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि इस निवेश के तहत 400 से अधिक नये बेड्स जुड़ेंगे और इसे 13.4 एकड़ में फैला कर विश्वस्तरीय उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence) बनाया जाएगा — जिससे पंजाब मेडिकल, रोज़गार और आधुनिक सुविधाओं का नया गढ़ बन रहा है। प्रदेश सरकार की सक्रियता, मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान की दूरदृष्टि और मज़बूत नेतृत्व के चलते, फोर्टिस का यह अभूतपूर्व निवेश प्रदेश के युवाओं के लिए 2,200 से अधिक नई नौकरियां और हजारों अप्रत्यक्ष रोज़गार के अवसर लेकर आएगा। यह परियोजना सीधे–सीधे 2500 से ज़्यादा लोगों को रोज़गार देगी, जिससे पंजाब के युवाओं को भविष्य की हेल्थकेयर इंडस्ट्री में दमद...
फिर खड़ा होगा पंजाब!’मिशन चढ़दीकला’ के जरिए पंजाब सरकार ने दुनिया को दिया संदेश

फिर खड़ा होगा पंजाब!’मिशन चढ़दीकला’ के जरिए पंजाब सरकार ने दुनिया को दिया संदेश

Breaking News, News of Punjab
गुरुओं की धरती पंजाब, जो हमेशा 'चढ़दीकला' की भावना से भरी रहती है, बाढ़ से हुए नुकसान के बाद भी डटी हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में 'मिशन चढ़दीकला' की शुरुआत हो चुकी है, जिसका लक्ष्य पंजाब को सिर्फ संकट से बाहर निकालना नहीं, बल्कि उसे फिर से खुशहाली और तरक्की के शिखर पर ले जाना है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि 'मिशन चढ़दीकला' की शुरुआत राहत और पुनर्वास से आगे बढ़कर, पंजाब के भविष्य को संवारने के लिए की गई है। उन्होंने कहा, "हमारे किसानों को फिर से खेती करनी है, बच्चों को दोबारा स्कूल जाना है और बाढ़ से प्रभावित परिवारों को अपने घर फिर से बसाने हैं।" यह मिशन पंजाबियों की आपसी एकता और भाईचारे की भावना पर आधारित है। देश-विदेश में बसे पंजाबी इस मुहिम का हिस्सा बनकर खुले दिल से सहयोग दे रहे हैं, जिससे यह साबित होता है कि मुश्किल समय में भी पंजाब के लोग एक साथ खड़े...
ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति का नतीजा: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी को दबोचा

ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति का नतीजा: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी को दबोचा

Hindi News, News of Punjab
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की "सभी को न्याय" सुनिश्चित करने की वचनबद्धता के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) मॉड्यूल के वांछित आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी का प्रत्यर्पण हासिल कर उसे अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) से सफलतापूर्वक भारत ले आई है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। जानकारी के अनुसार, बटाला के हर्षा गांव का रहने वाला परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी केवल अपराधी ही नहीं बल्कि एक खतरनाक आतंकी-अपराध सिंडिकेट का मुख्य संचालक भी है। उसे बटाला पुलिस की टीम यूएई से भारत लेकर आई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पिंदी, अंतरराष्ट्रीय स्तर के आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैपी पासियां का करीबी सहयोगी है और बटाला-गुरदासपुर क्षेत्र में पेट्रोल ब...
मान सरकार कल से शुरू करेगी ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’, हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज

मान सरकार कल से शुरू करेगी ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’, हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़ , 22 सितंबर –पंजाब सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य का हर परिवार अब 10 लाख रुपये तक के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का उद्देश्य जनता को न केवल बुनियादी सुविधाएँ देना है बल्कि उनकी सेहत की जिम्मेदारी भी पूरी तरह से उठाना है। इस घोषणा ने पंजाब को देशभर में एक अलग पहचान दिलाई है और यह योजना पूरे भारत के लिए एक नई मिसाल बनेगी। 23 सितंबर से यह योजना सबसे पहले तਰनतारन और बरनाला जिलों में शुरू की जा रही है। इन दोनों जिलों में 128 विशेष कैंप लगाए गए हैं, जहाँ पर लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। सरकार ने बताया कि कैंपों के दौरान अगर कोई कमी या दिक्कत आती है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा। पंजीकरण पूरा होते ही ल...
CM मान का आम आदमी को बड़ा तोहफ़ा,पंजाब सरकार ने घटाए रोज़मर्रा के डेयरी उत्पादों के दाम

CM मान का आम आदमी को बड़ा तोहफ़ा,पंजाब सरकार ने घटाए रोज़मर्रा के डेयरी उत्पादों के दाम

Breaking News, News of Punjab
पंजाब सरकार ने एक बार फिर साबित किया है कि उसकी प्राथमिकता आम आदमी का हित और रोज़मर्रा की ज़िंदगी को आसान बनाना है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वेरका के दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बड़ी कटौती का जो निर्णय लिया है, वह न केवल उपभोक्ताओं को राहत देता है बल्कि राज्य की सहकारी व्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान करता है। यह कदम पंजाब के हर घर की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर उठाया गया है। वेरका, जो पंजाब की किसान सहकारी संस्था मिल्कफेड का एक भरोसेमंद ब्रांड है, अब और भी अधिक सुलभ होगा। दूध, घी, मक्खन, पनीर और आइसक्रीम जैसे रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले उत्पादों की कीमतों में की गई कमी सीधे उपभोक्ताओं को लाभ पहुँचाएगी। उदाहरण के लिए, घी 30-35 रुपये प्रति लीटर/किलोग्राम सस्ता हो जाएगा, पनीर की कीमत 15 रुपये प्रति किलोग्राम कम होगी, और टेबल बटर व अनसाल्टेड बटर की कीमतें भी घटा दी गई हैं। इ...