बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील – हरजोत सिंह बैंस
चंडीगढ़, 4 सितंबर: स भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित आबादी को राहत और सहायता प्रदान करने तथा प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए दिन-रात पूरी निष्ठा से काम कर रही है। प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री विभिन्न गांवों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों को राहत सामग्री और सहायता प्रदान कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्रियों ने संवेदनशील इलाकों का दौरा कर नदियों के बांधों को मजबूत करने की व्यवस्था की समीक्षा भी की।
पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने गुरुवार को भारत सरकार से अपील की कि वह पंजाब के प्रति वही मानवीय दृष्टिकोण दिखाए जो उसने तालिबान-शासित अफगानिस्तान को सहायता देने में दिखाया है। उन्होंने केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि अफगानिस्तान को राहत सामग्री तुरंत भेज दी गई, लेकिन बाढ़ प्रभावित पंजाब को वित्त...








