Monday, December 8
Shadow

Tag: hindi news

पंजाब में अपने काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: मुख्यमंत्री की सुखबीर बादल को चुनौती

पंजाब में अपने काले शासन की एक भी उपलब्धि बताओ: मुख्यमंत्री की सुखबीर बादल को चुनौती

Breaking News, News of Punjab
संगरूर, 11 अगस्त : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बादलों पर राज्य को राजनीतिक, आर्थिक और धार्मिक रूप से बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल को राज्य में अपने काले लंबे शासन की एक भी उपलब्धि गिनाने की चुनौती दी। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर तंज कसते हुए कहा कि बादलों ने राज्य और इसके लोगों की परवाह किए बिना सिर्फ अपने कारोबार बढ़ाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि 2007-2017 का समय सूबे का सबसे काला दौर था, जब ट्रांसपोर्ट, केबल, रेत, नशा और अन्य माफिया ने राज्य में अपने पैर पसारे। भगवंत सिंह मान ने अकाली नेता को इस दौरान अपनी सरकार की एक भी उपलब्धि बताने की चुनौती दी और कहा कि अकाली शासन में नशा तेजी से फैला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरे उत्साह के साथ पंजाब और इसके लोगों की सेवा कर रही है और इन नेताओं को ...
पंजाब सरकार ने किसानों की बात मानी, लैंड पूलिंग नीति वापस ली: हरदीप सिंह मुंडियां

पंजाब सरकार ने किसानों की बात मानी, लैंड पूलिंग नीति वापस ली: हरदीप सिंह मुंडियां

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 11 अगस्त : पंजाब के आवास निर्माण, शहरी विकास और राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार शुरू से ही किसानों की सरकार रही है, जिसने हमेशा किसानों के हितों को अपनी प्राथमिकता बनाया है। चाहे किसानों का कर्ज़ माफ़ करना हो, फसलों के लिए बेहतर भाव की लड़ाई हो, सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि हो या बिजली बिलों में राहत—हर कदम किसानों की भलाई के लिए ही उठाया गया है। स मुंडियां ने कहा कि इसी सोच के तहत लैंड पूलिंग नीति 2025 भी बनाई गई थी, जिसका उद्देश्य किसानों को विकास में सीधा भागीदार बनाना, उनकी ज़मीन की कीमत कई गुना बढ़ाना और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना था। पंजाब सरकार का मानना है कि विकास तभी वास्तविक है जब किसान खुश और संतुष्ट हों। यदि किसी नीति पर किसानों में असहमति है, तो उसे जबरन लागू करना जनहित और लोकतांत्र...
महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलकर पंजाब और पंजाबियों की सेवा कर रहे हैं-मुख्यमंत्री

महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलकर पंजाब और पंजाबियों की सेवा कर रहे हैं-मुख्यमंत्री

Breaking News, News of Punjab
ढढोगल (संगरूर), 10 अगस्त : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब सरकार महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलते हुए राज्य के विकास और लोगों की भलाई, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और दबे-कुचले वर्गों के लिए कल्याणकारी कार्यों को सुनिश्चित कर रही है।  आज यहां शहीद भगत सिंह ढढोगल की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरती को महान गुरुओं, संतों-महापुरुषों, पीरों और शहीदों का आशीर्वाद प्राप्त है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों में कठिन परिश्रम करने का अमिट जज्बा है, जिसके कारण उन्होंने हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में सामाजिक रिश्तों की डोर इतनी मजबूत है कि इस उपजाऊ जमीन पर कुछ भी उगाया जा सकता है, लेकिन नफरत का बीज कभी नहीं उग सकता।   मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, संतों और पैगं...
पंजाब हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देख रहा है: मुख्यमंत्री

पंजाब हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देख रहा है: मुख्यमंत्री

Breaking News, News of Punjab
सतौज (संगरूर), 10 अगस्त- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर विकास कार्य चल रहे हैं और पंजाब हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास का साक्षी बन रहा है। यहां दिड़बा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन परियोजनाओं पर काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए और राज्य के विकास की गति को बढ़ावा देने के लिए इन परियोजनाओं को अमल में लाया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और आने वाले दिनों में ऐसी और परियोजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी। कृषि क्षेत्र के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ट्यूबवेलों के उपयोग के बिना धान की बुआई सुनिश्चित करने का वादा ...
अम्बाला छावनी में 13 अगस्त को जोरशोर के साथ निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

अम्बाला छावनी में 13 अगस्त को जोरशोर के साथ निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

Hindi News, News of Haryana
चंडीगढ़, 10 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में 13 अगस्त को पूरे जोरशोर के साथ ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जाएगी जिसमें लोग बढ़-चढ़कर शामिल होंगे। इसके अलावा, उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत अपने घर के सबसे ऊंचे स्थान पर तिरंगा लगाया जाए और इस बारे में गली-मोहल्लों में सभी घरों में तिरंगा लगाने का आह्वान भी किया जाए। श्री विज ने कहा कि आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति कार्यक्रम सारे देश में मनाया जाएगा और फरीदाबाद में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा जिसमें अम्बाला छावनी से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगें। यह तिरंगा यात्रा प्रातः11 बजे अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होगी जोकि रेलवे रोड, सदर चौक, सब्जी मंडी, पुल चमेली, केसरा बाजार, कबाड़ी बाजार, राजकीय कालेज से होती हुई वापस अग्रवाल धर्मशाला पर संपन...
हरियणा के मुख मंत्री ने क्षेत्रों से बनवाई राखी

हरियणा के मुख मंत्री ने क्षेत्रों से बनवाई राखी

Breaking News, News of Haryana
चंडीगढ़ , 9 अगस्त : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को संत कबीर कुटीर में रक्षा बंधन का त्योहार हर्ष और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती सुमन सैनी भी उपस्थित थीं। इस विशेष और शुभ दिन पर, पंचकूला जिले के दो सरकारी प्राथमिक विद्यालयों की छोटी बच्चियों और रायपुर रानी स्थित वाक् एवं श्रवण बाधित व्यक्तियों के कल्याण केंद्र की बच्चियों ने अपने शिक्षकों के साथ प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी। जब स्कूली वर्दी में सजी बच्चियों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर स्नेह के रंग-बिरंगे रेशमी धागे बांधे, तो उन्होंने उन्हें उपहार और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चियों के साथ स्नेहपूर्वक बातचीत की, उनकी पढ़ाई, खेल गतिविधियों और भविष्य की आकांक्षाओं के बारे में पूछा। उ...
जोगा सिंह की गिरफ्तारी से 2015 के ड्रग रैकेट में अन्य आरोपियों का पर्दाफाश होने की उम्मीद : हरपाल सिंह चीमा

जोगा सिंह की गिरफ्तारी से 2015 के ड्रग रैकेट में अन्य आरोपियों का पर्दाफाश होने की उम्मीद : हरपाल सिंह चीमा

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 9 अगस्त : पंजाब के वित्त मंत्री एवं ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष, एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज घोषणा की कि विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के पूर्व सुरक्षा अधिकारी जोगा सिंह की गिरफ्तारी, 2015 के गुरदेव सिंह देबी ड्रग रैकेट के पीड़ितों के लिए न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि इस मामले में दशकभर से चली आ रही देरी, आरोपियों के शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस नेतृत्व से राजनीतिक संबंधों के कारण हुई है। यहाँ पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जोगा सिंह की गिरफ्तारी से जुड़े घटनाक्रम का विवरण दिया। 28 सितंबर 2023 को आरोपी नामित होने के बाद से ही जोगा सिंह फरार था। अक्टूबर 2023 में फाजिल्का की सेशन अदालत और जनवरी 2024 में हाई कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पुलिस के कई छापों के...
मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल द्वारा सीमा पार से नशा और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए एंटी-ड्रोन प्रणाली की शुरुआत

मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल द्वारा सीमा पार से नशा और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए एंटी-ड्रोन प्रणाली की शुरुआत

Breaking News, News of Punjab
तरन तारन, 9 अगस्त : सीमा पार से नशे की तस्करी रोकने के लिए एक ऐतिहासिक पहल के तहत, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज 'बाज आंख' एंटी-ड्रोन प्रणाली (ए.डी.एस.) को हरी झंडी दिखाई, जिससे पंजाब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस प्रणाली को तैनात करने वाला देश का पहला राज्य बन गया। मीडिया से बातचीत करते हुए 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इस पहल से नशे के खिलाफ मुहिम में एक और शानदार अध्याय जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की नशा तस्करों से मिलीभगत के कारण यह अभिशाप राज्य में फैल गया था। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'आप' सरकार ने नशे के खिलाफ बड़ी जंग छेड़ी है और इस कारोबार में शामिल बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे डाला गया है। उन्होंने कहा कि सीमा पार से पंजाब में नशे की सप्लाई की जा रही है और उन्हें रोकने के लिए यह एंटी-ड्रोन प्रणाली शुरू की गई ...
मुख्यमंत्री मान और अरविंद केजरीवाल की ओर से पंजाब में औद्योगिक क्रांति लाने के लिए सेक्टर आधारित 24 कमेटियों की शुरुआत

मुख्यमंत्री मान और अरविंद केजरीवाल की ओर से पंजाब में औद्योगिक क्रांति लाने के लिए सेक्टर आधारित 24 कमेटियों की शुरुआत

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 8 अगस्त : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज औद्योगिक विकास के लिए विभिन्न सेक्टरों पर आधारित 24 कमेटियों की शुरुआत करते हुए कहा कि ये कमेटियां पंजाब को उद्योग और व्यापार का केंद्र बनाने के लिए क्रांतिकारी कदम साबित होंगी।  आज यहां देश भर में अपनी तरह की अनूठी शुरुआत के दौरान सभा को संबोधित करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक ने इस पहल को पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि 2022 से पहले पंजाब में जबरन उगाही का दौर था, जब राजनीतिक नेताओं द्वारा उद्योगपतियों पर व्यापार में हिस्सा लेने के लिए दबाव डाला जाता था। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस दबाव से तंग आकर उद्योगपति अन्य राज्यों की ओर पलायन कर गए, जिसने पंजाब को गंभीर संकट में डाल दिया और हमारे युवा नशे की चपेट में आ गए।  2022 के बाद औद्योगिक क्षेत्र की उपलब्धियों क...
अमृतसर में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले को 24 घंटे में सुलझाया; नाबालिग समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

अमृतसर में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले को 24 घंटे में सुलझाया; नाबालिग समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

Hindi News, News of Punjab
अमृतसर, 8 अगस्त: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब  गौरव यादव ने दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात शहर में तीन स्थानों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे। उल्लेखनीय है कि अमेरिका स्थित प्रतिबंधित संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (एस एफ जे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया था। गिरफ्तार आरोपियों में बटाला के दरगाबाद गांव निवासी जशनप्रीत सिंह (22 वर्ष) और एक 17 वर्षीय नाबालिग शामिल हैं। डीजीपी गौरव यादव ने...