पंजाब को मिला देश का नया Industrial Capital का दर्जा, मान सरकार की नीतियों से पंजाब बनेगा अब भारत का नया Manufacturing Destination
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर : पंजाब, जो सदियों से अपनी उपजाऊ ज़मीन और किसानी के लिए जाना जाता है, आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी के नेतृत्व में एक नया इतिहास लिख रहा है। यह सिर्फ फैक्ट्रियां लगाने की बात नहीं है, यह पंजाबियत के साहस को फिर से जगाने की बात है जो मुश्किलों में भी मुस्कुराना जानता है। मान सरकार का उद्देश्य है कि पंजाब को सिर्फ एक सेक्टर (खेती) पर निर्भर न रखकर, इसे 'मल्टी-सेक्टर ग्रोथ' का एक मज़बूत मॉडल बनाना है।
आँकड़े बताते हैं कि मार्च 2022 से अब तक राज्य को ₹1.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं! यह सिर्फ संख्याएँ नहीं हैं, ये 4.7 लाख से अधिक युवाओं के परिवारों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान का सपना है। जब IOL केमिकल्स जैसी बड़ी कंपनियाँ बरनाला में ₹1133 करोड़ का मेगा-निवेश करती हैं, तो यह केवल एक प्लांट नहीं बनता, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत की नींव को पंजाब की ...








