Monday, November 17
Shadow

Tag: punjab news

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 241वें दिन पंजाब पुलिस ने 10.6 किलो हेरोइन सहित 58 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 241वें दिन पंजाब पुलिस ने 10.6 किलो हेरोइन सहित 58 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 28 अक्तूबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर राज्य को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 241वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में 311 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 48 एफआईआर दर्ज की गईं और 58 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, पिछले 241 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 34,362 हो गई है। इन छापों के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए तस्करों के कब्जे से 10.6 किलो हेरोइन और 1 किलो गांजा बरामद किया गया। यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। नशा विरोधी इस जंग की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी गठित की है। इस अभियान के दौर...
सरहद पार से चल रहे ड्रग कार्टेल से जुड़ा एक गुर्गा फिरोज़पुर से 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

सरहद पार से चल रहे ड्रग कार्टेल से जुड़ा एक गुर्गा फिरोज़पुर से 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

Hindi News, News of Punjab
फिरोज़पुर, 28 अक्टूबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान काउंटर इंटेलिजेंस फिरोज़पुर ने सरहद पार से संचालित ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए उसके एक गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से 5 किलो हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोरा निवासी गांव हबीब, फिरोज़पुर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने 5 किलो हेरोइन बरामद करने के साथ-साथ उसका हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (पीबी-05-एयू-0504), जिस पर वह सवार था, को भी जब्त कर लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह खेप पाकिस्तान-आधारित तस्करों द्वारा सरहद पार से भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जुड़े अन्य संबंधो...
राजा वड़िंग का अफीम-भुक्की वाला बयान ‘कमजोर मानसिकता’ की निशानी, एक नशे का बदल दूसरा नशा नहीं हो सकता: नील गर्ग

राजा वड़िंग का अफीम-भुक्की वाला बयान ‘कमजोर मानसिकता’ की निशानी, एक नशे का बदल दूसरा नशा नहीं हो सकता: नील गर्ग

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग द्वारा नशों के विकल्प के तौर पर अफीम या भुक्की की खेती की वकालत करने वाले बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की 'कमजोर मानसिकता' की निशानी करार दिया है। एक बयान में नील गर्ग ने कहा कि एक नशे का बदल कभी भी दूसरा नशा नहीं हो सकता। राजा वड़िंग का यह बयान कांग्रेस की उसी पुरानी मानसिकता का सबूत है, जिस कारण वह पंजाब में से नशों को खत्म करने में बुरी तरह नाकाम रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को उसका इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि 2017 में कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पवित्र गुटका साहिब की कसम उठाकर चार हफ्तों में नशे खत्म करने का वादा किया था, लेकिन पांच साल सरकार चलाने के बावजूद वह अपना वादा पूरा नहीं कर सके। 'आप' प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा, "क्यो...
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की अंग्रेज़ी दक्षता में सुधार लाने के लिए पंजाब सरकार ने “द इंग्लिश एज” कार्यक्रम शुरू किया

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की अंग्रेज़ी दक्षता में सुधार लाने के लिए पंजाब सरकार ने “द इंग्लिश एज” कार्यक्रम शुरू किया

Hindi News, News of Punjab
अमृतसर, 28 अक्तूबर:राज्य के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर “द इंग्लिश एज - लर्न स्मार्ट, स्पीक शार्प” कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके अंतर्गत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय अंग्रेज़ी संचार कौशल से लैस किया जाएगा। स बैंस ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभिनव कार्यक्रम वर्तमान में पंजाब के 500 सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 3 लाख विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास के साथ अंग्रेज़ी में बोलने, पढ़ने और सोचने की क्षमता विकसित करना है, जिससे उनकी रोजगार योग्यता और वैश्विक स्तर पर पहुँच को बढ़ावा मिल सके। पंजाब क...
नए बिल्डिंग बाइलॉज कैबिनेट द्वारा मंजूर, नक्शे पास करवाने में अब नहीं होगा भ्रष्टाचार – मुख्यमंत्री

नए बिल्डिंग बाइलॉज कैबिनेट द्वारा मंजूर, नक्शे पास करवाने में अब नहीं होगा भ्रष्टाचार – मुख्यमंत्री

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 28 अक्तूबर : शहरी विकास और औद्योगिकीकरण को गति देने के लिए जनहित में बड़ा फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में पंजाब मंत्रिमंडल ने “पंजाब एकसमान भवन नियम–2025” (पंजाब यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स , 2025) को मंजूरी दे दी है। इस बाबत निर्णय आज सुबह यहां मुख्यमंत्री निवास पर मुख्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।इस निर्णय की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस अधिनियम का उद्देश्य पूरे पंजाब में निर्माण और विकास गतिविधियों के लिए एक समान, पारदर्शी और व्यापक नियामक ढांचा स्थापित करना है। यह नियम आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग तथा स्थानीय सरकार विभाग दोनों पर समान रूप से लागू होंगे, जिससे अनुमोदन और कार्यान्वयन में एकरूपता आएगी और अनावश्यक जटिलताएं दूर होंगी।इस क्षेत्र में किएमुख्य सुधारों में व्यवसाय को आसान बनान...
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी समारोहों की तैयारियों का हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने लिया जायज़ा

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी समारोहों की तैयारियों का हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने लिया जायज़ा

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 29 अक्तूबर: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे समारोहों की तैयारियों का विस्तारपूर्वक जायज़ा लिया। बैठक के दौरान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए श्री आनंदपुर साहिब में विभिन्न स्थानों पर तीन टेंट सिटी तैयार की जा रही हैं, जिनमें लगभग 10 से 12 हज़ार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित स्थलों पर टेंट सिटी बनाने का कार्य आरंभ हो चुका है, जो निर्धारित समय के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने इस अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित की जा रही विधानसभा के विशेष सत्र की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में सभी कार्य निर्धारित तिथि से पहले पूर्ण...
पंजाब में अब तक पराली जलाने के मामलों में आई रिकॉर्ड कमी – मुख्यमंत्री

पंजाब में अब तक पराली जलाने के मामलों में आई रिकॉर्ड कमी – मुख्यमंत्री

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि कई राजनीतिक दल भारतीय चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचियों की विशेष जांच (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की प्रक्रिया पर आपत्ति जता रहे हैं, इसलिए इस संवैधानिक संस्था को इस मुद्दे पर बनी उलझन वाली स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए। आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्रवाइयों — खासकर “एस.आई.आर.” — से ऐसा नहीं लगना चाहिए कि वह वोट चोरी के उद्देश्य से लोकतंत्र की आवाज़ को दबा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को मूक दर्शक बने रहने की बजाय विपक्षी दलों की आपत्तियों पर ध्यान देना चाहिए और इन पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि चुनाव आयोग का दायित्व बनता है कि वह सभी राजनीतिक दलों द्वारा उठाए गए मुद्दों का जवाब दे, ताकि लोकतंत्र में जनता का विश्वास और मजबूत हो। एक सवाल के जवाब में...
पंजाब में पहली बार पुलिस कर्मियों की संख्या एक लाख के पार होगी – मुख्यमंत्री

पंजाब में पहली बार पुलिस कर्मियों की संख्या एक लाख के पार होगी – मुख्यमंत्री

Breaking News, News of Punjab
पटियाला, 28 अक्टूबर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए पंजाब पुलिस में कर्मियों की संख्या पहली बार एक लाख के आंकड़े को पार करेगी, क्योंकि राज्य सरकार ने एक बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान शुरू किया है। पंजाब पुलिस के जांच अधिकारियों के लिए छह दिवसीय प्रमाणित इन्वेस्टिगेटर कोर्स की शुरुआत के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2000 में पंजाब पुलिस की संख्या 80,000 थी, जो आज भी लगभग उतनी ही है। उन्होंने कहा कि इस तथ्य के बावजूद कि पंजाब पुलिस को जिन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उनमें कई गुना वृद्धि हुई है, पिछली सरकारों ने इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब पुलिस में कर्मियों की संख्या जल्द ही एक लाख के आंकड़े को पार कर जाएगी, क्योंकि राज्य सर...
नौवें पातशाह का 350वां शहादत दिवस: डॉ. रवजोत सिंह ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को कार्यक्रमों में शामिल होने का निमंत्रण दिया

नौवें पातशाह का 350वां शहादत दिवस: डॉ. रवजोत सिंह ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को कार्यक्रमों में शामिल होने का निमंत्रण दिया

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 28 अक्तूबर: पंजाब सरकार की ओर से नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आज पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने अगरतला में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा से भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया। डॉ. रवजोत सिंह ने धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की अतुलनीय शहादत को नमन करने हेतु आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के बारे में जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों सहित इन स्मृति समारोहों के मुख्य पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत केवल सिख इतिहास का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह पूरी मानवता के लिए स्वतंत्रता, सहिष्णुता और न्याय का ...
बाढ़ से तबाह किसानों के कंधे से कंधा मिला खड़े है CM मान : 1.85 लाख क्विंटल गेहूं के बीज पहुंचाए किसानों तक, लगभग 74 करोड़ किए खर्च

बाढ़ से तबाह किसानों के कंधे से कंधा मिला खड़े है CM मान : 1.85 लाख क्विंटल गेहूं के बीज पहुंचाए किसानों तक, लगभग 74 करोड़ किए खर्च

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 28 अक्तूबर : पंजाब के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने खुद ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर किसानों तक मदद पहुंचाने की शुरुआत की। रविवार को अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सात ट्रक गेहूं के बीजों से भरवाकर बाढ़ प्रभावित ज़िलों की ओर रवाना किए। ये ट्रक सिर्फ बीज नहीं, बल्कि लाखों किसानों के लिए उम्मीद और नई जिंदगी लेकर जा रहे है। दो लाख क्विंटल गेहूं के बीज जो 74 करोड़ रुपये की कीमत के हैं, पूरी तरह से मुफ्त दिए जा रहे है। बाढ़ ने जब पंजाब को तबाह किया था, तब किसानों की आंखों में सिर्फ आंसू थे। पांच लाख एकड़ में खड़ी फसल पानी में डूब गई। महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। कर्जे में डूबे किसानों के सामने आत्महत्या तक के ख्याल आने लगे थे। लेकिन सरकार ने समय रहते फैसला लिया और अब रबी की बुवाई से पहले ही किसानों के हाथों में बीज पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। ये ...