Wednesday, December 10
Shadow

Front Page

भगवंत मान सरकार ने बाढ़ प्रभावितों को राहत देने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया

भगवंत मान सरकार ने बाढ़ प्रभावितों को राहत देने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 18 सितम्बर : एक अहम फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य में बाढ़ प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए 26 से 29 सितम्बर, 2025 तक पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय किया है। आज यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विशेष सत्र हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान से संबंधित नियमों में कई जनहितकारी संशोधन प्रस्तुत करने पर केंद्रित होगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावितों के मुआवज़े संबंधी नए कानून भी सदन में पेश किए जाएंगे और मंजूरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ से हुई भारी तबाही का ज़िक्र करते हुए कहा कि इससे 2,300 से अधिक गांव डूब गए, 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए और पाँच लाख एकड़ ज़मीन पर खड़ी फसलें तबाह हो गईं। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि इस आपदा में 56 लोगों की जान चली गई और लगभग सात लाख लोग बेघर...
मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब बना दूसरे राज्यों के लिए मिसाल राज्य के लगभग 3,658 सरकारी स्कूलों मे नशा विरोधी पाठ्यक्रम की शुरुआत 6,500 से अधिक शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब बना दूसरे राज्यों के लिए मिसाल राज्य के लगभग 3,658 सरकारी स्कूलों मे नशा विरोधी पाठ्यक्रम की शुरुआत 6,500 से अधिक शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

Breaking News, News of Punjab
पंजाब, जो लंबे समय से नशे की समस्या से जूझ रहा है, इस समस्या ने अनगिनत घर तबाह किए है,लेकिन अब वो दौर पीछे छूट रहा है अब पंजाब में सिर्फ कार्यवाही नहीं, असली बदलाव हो रहा है। इस बदलाव की अगवाई मान सरकार कर रही है। अब नशे से लड़ाई थानों से नहीं, स्कूल की कक्षा से लड़ी जाएगी। सरकार ने एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला लिया है जो आने वाले वक्त में पूरे देश के लिए एक मॉडल बनेगा। मान सरकार ने राज्य भर के सभी सरकारी स्कूलों में वैज्ञानिक रूप से डिज़ाइन किया गया नशा-विरोधी पाठ्यक्रम शुरू करने की एक अभूतपूर्व पहल शुरू की है , 1 अगस्त से पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को नशे से बचाव का एक वैज्ञानिक पाठ्यक्रम पढ़ाने की शुरुआत हो चुकी है ।यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के 'युद्ध नशियां दे विरुद्ध' अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसका उद्देश्य लगभग 8 लाख छा...
बाढ़ प्रभावित् गांव 10 दिनों में गार एवं मलबे से मुक्त होंगे: मुख्य मंत्री

बाढ़ प्रभावित् गांव 10 दिनों में गार एवं मलबे से मुक्त होंगे: मुख्य मंत्री

Breaking News
चंडीगढ़, 13 सितंबर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 100 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्वास और सफाई अभियान बड़े पैमाने पर शुरू किया जाएगा। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कई क्षेत्रों में अब बाढ़ का पानी कम हो रहा है, लेकिन गांवों और कस्बों में कीचड़ और गंदगी बहुत फैली हुई है। उन्होंने कहा कि जन-जीवन सामान्य होने की ओर बढ़ रहा है, इसलिए इन क्षेत्रों की सफाई का काम बहुत जरूरी है। इसके लिए राज्य सरकार 2300 प्रभावित गांवों और वार्डों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू करने जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रत्येक गांव के लिए सरकार ने टीमें गठित की हैं, जिनके पास जेसीबी मशीनें, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और श्रमिकों की व्यवस्था होगी। ये टीमें कीचड़ और मलबा हटाएंगी और प्रत्येक गांव की पूरी सफाई सुनिश्चित करेंगी।मुख्यमंत्री ने आश...
22,854 व्यक्ति सुरक्षित निकाले गए, बाढ़ के कारण 3 और जानें गईं: हरदीप सिंह मुंडियां

22,854 व्यक्ति सुरक्षित निकाले गए, बाढ़ के कारण 3 और जानें गईं: हरदीप सिंह मुंडियां

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 6 सितंबर: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री स हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 48 और गांव, 2691 आबादी और 2131 हेक्टेयर रकबे में खड़ी फसलें प्रभावित हुईं हैं। अब तक 22 जिलों के 1996 गांव प्रभावित हो चुके हैं, जिससे कुल 3,87,013 आबादी प्रभावित हुई है। स हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान जालंधर जिले के 19 और गांव प्रभावित हुए हैं, जबकि इसी समय में लुधियाना के 13 गांव, फिरोजपुर के 6, अमृतसर के 5, होशियारपुर के 4 और जिला फाजिल्का का एक गांव प्रभावित हुआ है। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने संबंधी प्रयासों की जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 925 और व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला गया है, जिससे अब तक कुल सुरक्षित निकाले गए व्यक्तियों की संख्या 22,854 हो गई है। सबसे अधिक गुरदासपुर में (5581), फाज...
पंजाब ने बाढ़ की स्थिति का तुरंत और सहानुभूति से किया मुकाबला; केंद्र से मांगी जवाबदेही और सहायता: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब ने बाढ़ की स्थिति का तुरंत और सहानुभूति से किया मुकाबला; केंद्र से मांगी जवाबदेही और सहायता: हरपाल सिंह चीमा

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 6 सितंबर : पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां राज्य में बाढ़ की स्थिति का गंभीर मूल्यांकन किया, जिसे उन्होंने पिछले पांच दशकों की सबसे भयानक बाढ़ बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब और पड़ोसी पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है, जिससे लगभग 2,000 गांव प्रभावित हुए हैं। इस संकट ने 4,00,000 से अधिक नागरिकों को प्रभावित किया है, जबकि 14 जिलों में 43 मौतें हुई हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था का आधार माने जाने वाले कृषि क्षेत्र को भी भारी नुकसान हुआ है, जिसमें 18 जिलों में 1.72 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, बुनियादी ढांचे, घरों और पशुओं को भी गंभीर क्षति पहुंची है। घग्गर नदी का जल स्तर भी 750 फीट के खतरे के निशान को पार कर गया है।वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस अप्रत्याशित बाढ़ संकट का तुरंत और सहानुभूति के साथ जवाब दिया ...
पिछले 24 घंटों में कोई नई आबादी प्रभावित नहीं हुई, कोई मौत नहीं हुई: हरदीप सिंह मुंडियां

पिछले 24 घंटों में कोई नई आबादी प्रभावित नहीं हुई, कोई मौत नहीं हुई: हरदीप सिंह मुंडियां

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 5 सितंबर : पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि पंजाब और ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश कम होने के कारण प्रदेश को बाढ़ से कुछ राहत मिली है। उन्होंने कहा कि जिलों से मिली रिपोर्टों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रभावित आबादी में कोई वृद्धि नहीं हुई, हालांकि कुछ क्षेत्रों में खेती योग्य भूमि प्रभावित हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान किसी जान-माल की हानि की खबर नहीं है। इस संबंध में और जानकारी साझा करते हुए राजस्व मंत्री ने बताया कि पंजाब भर में बाढ़ प्रभावित इलाकों से 21,929 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अब तक गुरदासपुर के (5581) व्यक्ति, फिरोजपुर (3840), फाजिल्का (3953), अमृतसर (2734), पठानकोट (1139), होशियारपुर (1615), कपूरथला (1428), जालंधर (511), बरनाला (539), मानसा (178), मोगा (145), रूपनग...
बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील – हरजोत सिंह बैंस

बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील – हरजोत सिंह बैंस

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 4 सितंबर: स भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित आबादी को राहत और सहायता प्रदान करने तथा प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए दिन-रात पूरी निष्ठा से काम कर रही है। प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री विभिन्न गांवों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों को राहत सामग्री और सहायता प्रदान कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्रियों ने संवेदनशील इलाकों का दौरा कर नदियों के बांधों को मजबूत करने की व्यवस्था की समीक्षा भी की। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने गुरुवार को भारत सरकार से अपील की कि वह पंजाब के प्रति वही मानवीय दृष्टिकोण दिखाए जो उसने तालिबान-शासित अफगानिस्तान को सहायता देने में दिखाया है। उन्होंने केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि अफगानिस्तान को राहत सामग्री तुरंत भेज दी गई, लेकिन बाढ़ प्रभावित पंजाब को वित्त...
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ बांटा दुःख, कहा- राहत और बचाव में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ बांटा दुःख, कहा- राहत और बचाव में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 4 सितंबर : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के सुलतानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, जहाँ विनाशकारी बाढ़ ने अभूतपूर्व तबाही मचाई है। मीडिया से बात करते हुए, केजरीवाल ने संकट की भयावहता, राहत और बचाव के लिए पंजाब सरकार के चौबीसों घंटे किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला और केंद्र से तत्काल सहायता की अपील की। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी 'आप' सुप्रीमो के साथ मौजूद थे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस साल की बाढ़ पंजाब के इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ में से एक है, जिसकी तुलना केवल 37 साल पहले 1988 की बाढ़ से की जा सकती है। पूरे के पूरे गांव डूब गए हैं, जिससे घरों, फसलों और बुनियादी ढांचे का भारी नुकसान हुआ है। केजरीवाल ने लोगों की पीड़ा पर गहरी चिंता व्यक्त की और आश्...
बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए ज़मीनी स्तर पर डटी पंजाब सरकार

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए ज़मीनी स्तर पर डटी पंजाब सरकार

Hindi News, News of Punjab
चंडीगढ़, 1 सितंबर: पंजाब सरकार प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में इंसानी जिंदगियों और पशुधन की रक्षा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। सभी कैबिनेट मंत्री लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं ताकि प्रभावित परिवारों तक ज़रूरी सहायता जल्द से जल्द पहुंच सके। पंजाब के वित्त मंत्री स हरपाल सिंह चीमा ने आज अजनाला सब-डिवीजन के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री से भरे पाँच ट्रकों को मोहाली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राहत ट्रकों में 1,000 राशन किटें, पीने के पानी के 600 पैकेट, 400 मच्छरदानियाँ, 400 गद्दे और 200 फोल्डिंग बिस्तर शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के वालंटियरों और पंजाब की जनता का राहत कार्यों में भारी योगदान के लिए धन्यवाद करते हुए श्री चीमा ने कहा कि पंजाब ने देश के लिए अनगिनत कुर्बानियाँ दी हैं, अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार अपने लोगों के साथ खड़ी हो। कृषि मंत्री ग...
मुख्यमंत्री की ओर से होशियारपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों का जायजा

मुख्यमंत्री की ओर से होशियारपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों का जायजा

Breaking News
टांडा (होशियारपुर), 1 सितंबर :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब अब तक की सबसे भयावह बाढ़ का सामना कर रहा है। साथ ही, उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है और इस संकट से उबारने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।  मुख्यमंत्री ने आज होशियारपुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मियाणी के राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी दुख-तकलीफों को सुना।   इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से राज्य को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन राज्य सरकार ने प्रभावित लोगों के बचाव और राहत के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इस चुनौतीपूर्ण समय में राहत कार्यों के लिए पहले ही व्यापक स्तर पर कदम उठाए हैं। &nb...