गुजरात में भाजपा की विदाई तय, अबकी बार जनता करेगी बाय-बाय- केजरीवाल
गुजरात, 24 जुलाई : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को गुजरात के डेडियापाड़ा विधानसभा में विशाल जनसभा की। ‘‘आप’’ विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित जनसभा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में भाजपा का समय चक्र पूरा हो चुका है। अब गुजरात से भाजपा की विदाई तय है। इस बार जनता ने भाजपा को बाय-बाय करने का मन बना लिया है। उन्होंने भाजपा सरकार के दमन और शोषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आदिवासी नेता चैतर वसावा ने भ्रष्टाचार की पोल खोली तो डरकर भाजपा ने झूठे केस में उनको जेल में डाल दिया। उन्होंने एलान किया कि आगामी तालुका-पंचायत चुनाव में ‘‘आप’’ आम लोगों को टिकट देगी। अब गुजरात में ‘‘आप’’ एक मजबूत विपक्ष है, जो इस बार जनता के साथ मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।
भाजपा सरकार के शोषण और...







