राजा वड़िंग का अफीम-भुक्की वाला बयान ‘कमजोर मानसिकता’ की निशानी, एक नशे का बदल दूसरा नशा नहीं हो सकता: नील गर्ग
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग द्वारा नशों के विकल्प के तौर पर अफीम या भुक्की की खेती की वकालत करने वाले बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की 'कमजोर मानसिकता' की निशानी करार दिया है।
एक बयान में नील गर्ग ने कहा कि एक नशे का बदल कभी भी दूसरा नशा नहीं हो सकता। राजा वड़िंग का यह बयान कांग्रेस की उसी पुरानी मानसिकता का सबूत है, जिस कारण वह पंजाब में से नशों को खत्म करने में बुरी तरह नाकाम रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को उसका इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि 2017 में कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पवित्र गुटका साहिब की कसम उठाकर चार हफ्तों में नशे खत्म करने का वादा किया था, लेकिन पांच साल सरकार चलाने के बावजूद वह अपना वादा पूरा नहीं कर सके। 'आप' प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा, "क्यो...








