Saturday, March 28
Shadow

Breaking News

अकाली लैंड पूलिंग का विरोध कर रहे हैं, जिसका मास्टर प्लान खुद बनाकर गए थे – अमन अरोड़ा

अकाली लैंड पूलिंग का विरोध कर रहे हैं, जिसका मास्टर प्लान खुद बनाकर गए थे – अमन अरोड़ा

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 24 जुलाई : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पेश की गई लैंड पूलिंग नीति पर विरोधी पार्टियों द्वारा की जा रही बेबुनियाद और झूठी बयानबाज़ी पर निशाना साधते हुये पंजाब के कैबिनेट मंत्री और ‘आप’ प्रदेश प्रधान श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि नयी लैंड पूलिंग नीति शिरोमणि अकाली दल ( अकाली) - भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा बनाये गये फ्रेमवर्क के आधार पर बनाई गई है। यहां पंजाब भवन में प्रैस कान्फ़्रेंस दौरान श्री अमन अरोड़ा ने लैंड पूलिंग नीति को पंजाब के लिए बहुत अहम और लाभदायक करार देते हुये कहा कि यह नीति पारदर्शिता, निष्पक्षता पर आधारित है और जन कल्याण ही इसकी मुख्य प्राथमिकता है। यह नीति संगठित और योजनाबद्ध विकास को उत्साहित करेगी, इसके इलावा ज़मीन मालिकों सहित समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाएगी। विरोधी पार्टियों की बेबुनियाद और झूठी बयानबाज़ी का पर्...
श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित हर ज़िले में 3.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे- कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क

श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित हर ज़िले में 3.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे- कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क

Breaking News, News of Punjab
बटाला, 23 जुलाईः पंजाब के प्रसिद्ध कवि शिव कुमार बटालवी के 89वें जन्म दिवस को समर्पित ‘राज्य स्तरीय समागम’ स्थानीय शिव कुमार बटालवी सांस्कृतिक केंद्र में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें श्री लाल चंद कटारूचक्क, कैबिनेट मंत्री वन और वन्य जीव संरक्षण विभाग, ख़ाद्य स्पलाई और उपभोक्ता मामले पंजाब मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर श्री दलविन्दरजीत सिंह डिप्टी कमिशनर गुरदासपुर, सुहैल कासिम मीर, एस. एस. पी बटाला, डा. हरजिन्दर सिंह बेदी अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज), आप पंजाब के कार्यकारी प्रधान और बटाला के विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी के भाई अमृत कलसी, राजीव बटालवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा शिव कुमार बटालवी आडोटोरियम के विकास के लिए 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया। इस मौके पर संबोधन करते हुये कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ...
गुजरात में अमीरों की भाजपा सरकार किसानों को मारती है, हम पंजाब में किसानों के खेत सींचते हैं- अरविंद केजरीवाल

गुजरात में अमीरों की भाजपा सरकार किसानों को मारती है, हम पंजाब में किसानों के खेत सींचते हैं- अरविंद केजरीवाल

Breaking News, News of Punjab
गुजरात, 23 जुलाई : गुजरात के किसानों और पशुपालकों के समर्थन मोडास में आयोजित महापंचायत में ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगंवत मान शामिल हुए। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में भाजपा की सत्ता अहंकार-भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता का गुस्सा ही इस अहंकारी सत्ता का अंत करेगा। उन्होंने कहा कि अडानी को ठेका दिलाने पीएम विदेश जाते हैं, लेकिन गुजरात में किसान बोनस मांगता है तो उस पर लाठियां बरसाते हैं। लाठीचार्ज में जान गवांने वाले पशुपालक के परिवार को अभी तक एक रुपए का मुआवजा नहीं मिला। यह सरकार अमीरों की सरकार है। गरीबों और किसानों को तो सिर्फ लाठियों की मार देती है। भाजपा को सत्ता का अहंकार हो गया है। किसान की शहादत से उसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। किसानों को हर साल जून में बोनस मिलता था, लेकिन इस बार अभी तक नहीं मिला- केजरीवाल मोडासा में किसानों ...
हरियाणा सरकार प्रदेश में प्रदूषणमुक्त यातायात को बढावा/प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध – परिवहन मंत्री श्री अनिल विज

हरियाणा सरकार प्रदेश में प्रदूषणमुक्त यातायात को बढावा/प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध – परिवहन मंत्री श्री अनिल विज

Breaking News, News of Haryana
चण्डीगढ, 22 जुलाई- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने आज कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्रदूषणमुक्त यातायात को बढावा/प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश में इलैक्ट्रिक वाहनों को बढावा देना चाहती है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य में लोगों को इलैक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए आ रही दिक्कतों जैसे कि चार्जिंग इत्यादि को दूर किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि यदि ईवी कंपनियां ईवी वाहनों की बिक्री, अवसरंचना इत्यादि को स्थापित करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई योजना या स्कीम (फुल पैकेज स्कीम) को बनाने का सुझाव देती हैं तो उस पर सरकार विचार करके अमलीजामा पहनाने का काम करेगी। श्री विज आज यहां चण्डीगढ में देशभर में इलैक्ट्रिक वाहनों के निर्माता कंपनियों जैसे कि महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, टाटा मोटर्स, हुंडई मोटर्स, एमजी मोटर्स और कीया...
लैंड पूलिंग योजना में किसान को 1 लाख रुपये सालाना देगी सरकार – मुख्यमंत्री मान

लैंड पूलिंग योजना में किसान को 1 लाख रुपये सालाना देगी सरकार – मुख्यमंत्री मान

Breaking News, News of Punjab
चंडीगढ़, 22 जुलाई : मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने मंगलवार को एक अहम फैसला लेते हुए लैंड पूलिंग नीति-2025 में कई किसान-हितैषी संशोधनों को हरी झंडी दे दी है। इन संशोधनों का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि अब ज़मीन पूलिंग में शामिल होने वाले किसानों को ज़मीन विकसित होने तक उनके गुजारे के लिए सरकार सालाना 1 लाख रुपये देगी, जो पिछली सरकारों द्वारा दी जाने वाली 20,000 रुपये की राशि से सीधे पांच गुना अधिक है। सरकार ने किसानों को भविष्य की सुरक्षा का आश्वासन देते हुए इस 1 लाख रुपये की राशि पर हर साल 10% की बढ़ोत्तरी करने का भी ऐलान किया है। प्रक्रिया को तेज़ और पारदर्शी बनाते हुए अब 21 दिनों के भीतर ही किसानों को लेटर ऑफ इंटेंट (लेटर ऑफ इंटेंट) मिल जाएगा। किसान की सहूलियत के लिए सरकार ने प्रावधान किया है कि लेटर ऑफ इंटेंट को बेचा भी जा सकता है और इस पर लोन भी लिया जा सकता है...
“शिक्षकों से संवाद” शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की अनूठी पहल

“शिक्षकों से संवाद” शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की अनूठी पहल

Breaking News, News of Punjab
श्री आनंदपुर साहिब 22 जुलाई : पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए "शिक्षकों से संवाद" कार्यक्रम के तहत ज़िला रूपनगर में एक अनूठी पहल की है। विरासत-ए-खालसा श्री आनंदपुर साहिब के सभागार में आज शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेताओं, सिंगापुर, फ़िनलैंड, अहमदाबाद से प्रशिक्षित शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के साथ विशेष बातचीत की और घंटों उनके सुझाव सुने। उनके साथ विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा भी मौजूद थे।शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रीय सर्वेक्षण में पंजाब के शिक्षकों को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि इस अनूठी पहल का उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में और सुधार या बदलाव के लिए राष्ट्रीय राज्य पुरस्कार विजेताओं, सिंगापुर, फिनलैंड, अहमदाबाद से प्रशिक्षित शिक्षकों, प्रिंसिपलों, हेडमास...
अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य शुरू – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य शुरू – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

Breaking News, News of Haryana
चंडीगढ़, 18 जुलाई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य पुनः शुरू कर दिया गया है। यह भवन अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से लैस होगा जिसे क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) की तर्ज पर बनाया जाएगा और यहां मरीजों को बेहतरीन उपचार मिलेगा। इस 100 बिस्तर के भवन के निर्माण होने से अंबाला छावनी सिविल अस्पताल की क्षमता दौगुनी अर्थात 200 बिस्तर की हो जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि इस नए भवन का डिजाईन इस प्रकार से तैयार किया गया है कि सामान्य मरीजों को संक्रमण का खतरा न उठाना पडें। श्री विज ने बताया कि पहले भवन के निर्माण का केस माननीय हाईकोर्ट में होने की वजह से रूक गया था जिसके बाद ऑबिर्टेशन में जाने पर दोबारा से निर्माण कार्य के अब टेंडर हुए हैं। अब 14.79 करोड़ रुपए की लागत से भवन का शेष निर्माण कार्य ...
बाग़बानी विभाग द्वारा करवाये गये राज्य स्तरीय नाशपाती मुकाबले में अमृतसर के किसानों ने मारी बाज़ी

बाग़बानी विभाग द्वारा करवाये गये राज्य स्तरीय नाशपाती मुकाबले में अमृतसर के किसानों ने मारी बाज़ी

Breaking News
अमृतसर 18 जुलाई : बाग़बानी विभाग द्वारा ज़िला अमृतसर में महाराजा फार्म में दो दिवसीय राज्य स्तरीय नाशपाती का शो और सैमीनार लगाया गया, जिसमें रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता संग्रामी और बाग़बानी मंत्री श्री मोहिंद्र भगत मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए और इस शो का उद्घाटन किया। इस मौके पर बाग़बानी मंत्री श्री मोहिंद्र भगत ने किसानों को संबोधन करते हुये कहा कि पंजाब सरकार राज्य के बाग़बानी क्षेत्र का विकास करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज का यह नाशपती मुकाबला भी इन प्रयासों का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मुकाबले, प्रदर्शनियां, सैमीनार जहाँ किसानों की जानकारी बढ़ाते हैं, वहीं उनके व्यापारिक सम्बन्ध भी बनते हैं जोकि किसानों की आय बढ़ाने में अच्छा योगदान डालते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार इस बार ...
मुख्यमंत्री ने मलेरकोटला ज़िले के लोगों को 13 करोड़ रुपये का तोहफा दिया

मुख्यमंत्री ने मलेरकोटला ज़िले के लोगों को 13 करोड़ रुपये का तोहफा दिया

Breaking News
मलेरकोटला, 18 जुलाई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अमरगढ़ और अहमदगढ़ सब-डिवीजनों में नवनिर्मित तहसील कॉम्प्लेक्स जनता को समर्पित करते हुए मलेरकोटला ज़िले के लोगों को 13 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उपहार दिया। मुख्यमंत्री ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता के प्रत्येक पैसे को जनकल्याण पर खर्च करने के लिए प्रतिबद्ध है और अमरगढ़ तथा अहमदगढ़ को दिया गया यह तोहफा इसी संकल्प का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि अमरगढ़ में तहसील कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर 6 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत आई है, जबकि अहमदगढ़ में बने तहसील कॉम्प्लेक्स की इमारत पर 6 करोड़ 86 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अमरगढ़ का तहसील कॉम्प्लेक्स 27 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बनाया गया है, जिसमें एस.डी.एम. कार्यालय, कोर्ट रूम, बड़ा हॉल, 26 केबिन और अन्य कार्यालय स्थापित...
योगमई हुआ जालंधर, 21000 से अधिक रिकॉर्ड संख्या में इकठ्ठे हुए लोग

योगमई हुआ जालंधर, 21000 से अधिक रिकॉर्ड संख्या में इकठ्ठे हुए लोग

Breaking News
जालंधर, 19 जून: जालंधर शहर में आज योग के प्रति भारी उत्साह देखा गया। सी.एम. दी योगशाला प्रोग्राम में 21,000 से अधिक योग प्रेमियों ने भाग लिया, जो योग से संबंधित एक ही कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड है। प्रोग्राम में 17,000 योग मैट की व्यवस्था की गई थी, लेकिन लोगों की भारी प्रतिक्रिया के कारण जनभागीदारी का आंकड़ा सभी की उम्मीदों से अधिक रहा। स्वस्थ और रंगला पंजाब के निर्माण के लिए स्वास्थ्य मंत्री डा.बलबीर सिंह ने गुरुवार को लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।पी.ए.पी. ग्राउंड में राज्य स्तरीय 'सी.एम.दी योगशाला' प्रोग्राम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों को उत्साहपूर्वक भाग लेते देखना बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि 'सी.एम.दी योगशाला' एक स्वस्थ और अधिक ऊर्जावान...