Saturday, December 6
Shadow

Tag: haryana news

ग्लोबल सिख काउंसिल ने तख्त पटना साहिब कमेटी की मनमानी की कड़ी निंदा की

ग्लोबल सिख काउंसिल ने तख्त पटना साहिब कमेटी की मनमानी की कड़ी निंदा की

Global News (World News)
चंडीगढ़, 7 जुलाई :विश्व स्तरीय सिख संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली ग्लोबल सिख काउंसिल (जी एस जी) ने तख्त श्री हरिमंदिर साहिब, पटना साहिब के पांच ग्रंथियों द्वारा शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को ‘तनखाहया’ (दंडनीय) घोषित करने की कड़ी निंदा की है। काउंसिल ने इस निर्णय को व्यक्तिगत और मनमाना कदम बताते हुए इसे सिख मर्यादा का घोर उल्लंघन, पंथक प्रोटोकॉल की अनदेखी तथा श्री अकाल तख्त साहिब के अधिकार और सर्वोच्चता को सीधी चुनौती करार दिया है। काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि पंथक मामलों में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार केवल श्री अकाल तख्त साहिब को ही है।ग्लोबल सिख काउंसिल की प्रधान डा. कंवलजीत कौर ने अपने बयान में कहा कि क्षेत्रीय तख्तों का अधिकार केवल अपने क्षेत्रीय मुद्दों और स्थानीय धार्मिक मामलों तक सीमित है। वे अपने अधिकृत कार्यक्षेत्र से बाहर हस्तक्षेप नहीं कर सकते। सुखबीर सिंह न...
योगमई हुआ जालंधर, 21000 से अधिक रिकॉर्ड संख्या में इकठ्ठे हुए लोग

योगमई हुआ जालंधर, 21000 से अधिक रिकॉर्ड संख्या में इकठ्ठे हुए लोग

Breaking News
जालंधर, 19 जून: जालंधर शहर में आज योग के प्रति भारी उत्साह देखा गया। सी.एम. दी योगशाला प्रोग्राम में 21,000 से अधिक योग प्रेमियों ने भाग लिया, जो योग से संबंधित एक ही कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड है। प्रोग्राम में 17,000 योग मैट की व्यवस्था की गई थी, लेकिन लोगों की भारी प्रतिक्रिया के कारण जनभागीदारी का आंकड़ा सभी की उम्मीदों से अधिक रहा। स्वस्थ और रंगला पंजाब के निर्माण के लिए स्वास्थ्य मंत्री डा.बलबीर सिंह ने गुरुवार को लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।पी.ए.पी. ग्राउंड में राज्य स्तरीय 'सी.एम.दी योगशाला' प्रोग्राम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों को उत्साहपूर्वक भाग लेते देखना बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि 'सी.एम.दी योगशाला' एक स्वस्थ और अधिक ऊर्जावान...
कर्नल अमनप्रीत सिंह गिल – एक अद्वितीय व्यक्तित्व

कर्नल अमनप्रीत सिंह गिल – एक अद्वितीय व्यक्तित्व

Breaking News, Uncategorized
पंजाब का शूरवीर खिलाड़ी सिपाहीपंजाब की मिट्टी ने हमेशा ही शूरवीर और योद्धा पैदा किए हैं, लेकिन जब कोई सिपाही युद्ध के मैदान से खेल के मैदान तक अपनी काबिलियत का लोहा मनवाए, तो उसका व्यक्तित्व अद्वितीय बन जाता है। मोगा जिले के मद्दोके गांव से निकला कर्नल अमनप्रीत सिंह गिल आज सिर्फ अपने परिवार या फौज का ही नहीं, बल्कि सारे पंजाब का गर्व है।अनोखा जोश और समर्पण46 साल की उम्र में भी कर्नल गिल का जोश और हौसला नौजवानों को मात दे देता है। हाल ही में ड्रैगन बोट रेसिंग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता गया सिल्वर मेडल इस बात का प्रमाण है कि सच्चा खिलाड़ी कभी रिटायर नहीं होता। आर्टिलरी रेजिमेंट के इस सिपाही ने अपने करियर में न सिर्फ मिशन ओलंपिक की अगुवाई की, बल्कि भारतीय फौज में पहली बार महिला खिलाड़ियों की भर्ती भी करवाई।नारी शक्ति का प्रबल समर्थककर्नल गिल की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उन्होंने जसमीन ...
पंजाब ने 12वीं राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप में किया दबदबा; लड़कियों और लड़कों की टीमों ने जीते ओवरऑल खिताब

पंजाब ने 12वीं राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप में किया दबदबा; लड़कियों और लड़कों की टीमों ने जीते ओवरऑल खिताब

Breaking News
नई दिल्ली, 14 जून : नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एन जी ए आई ) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 12वीं राष्ट्रीय गतका (पुरुष और महिला) चैम्पियनशिप आज तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में संपन्न हुई, जिसमें चौदह राज्यों की पुरुष और महिला गतका टीमों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) तलवंत सिंह, दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, और विशिष्ट अतिथि बीबी रणजीत कौर, सदस्य,दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी , ने विजेताओं को पदक और ट्राफियां प्रदान कीं।अपने संबोधन में, न्यायमूर्ति तलवंत सिंह ने गतका खिलाड़ियों से इस पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट की सांस्कृतिक और मार्शल विरासत को बनाए रखते हुए खुद को पेशेवर गतकेबाज़ के रूप में तैयार करने का आग्रह किया। उन्होंने इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करने और इस ऐतिहासिक खेल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय...
गतका खेल को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करना एक बड़ी सफलता – हरजीत सिंह ग्रेवाल

गतका खेल को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करना एक बड़ी सफलता – हरजीत सिंह ग्रेवाल

Breaking News
नई दिल्ली, 12 जून : नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय 12वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप का उद्घाटन आज एशियाई गतका फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. तेजिंदरपाल सिंह नलवा, वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनजीएआई) के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल व कार्यवाहक अध्यक्ष सुखचैन सिंह कलसानी की मौजूदगी में किया।इस अवसर पर बोलते हुए एनजीएआई के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि गतका खेल को राष्ट्रीय खेलों, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, राष्ट्रीय स्कूल खेलों और अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय खेलों में शामिल करना एक बड़ी सफलता है जिसके कारण गतका खेल अब भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय खेलों का भी हिस्सा बन जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख खेलों में शामिल होने तथा आत्मरक्षा का खेल होने के कारण गतका का भविष्य बहुत उज्ज्वल...
मान सरकार के प्रयासों से पंजाब परिवहन विभाग ने 2022-2025 के दौरान 5375.65 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया

मान सरकार के प्रयासों से पंजाब परिवहन विभाग ने 2022-2025 के दौरान 5375.65 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया

News of Punjab
चंडीगढ़, 11 जून: पंजाब की मान सरकार के बेहतर प्रशासन की प्रतिबद्धता के कारण, राज्य के परिवहन विभाग ने 2019-2022 की तुलना में 2022-2025 के दौरान 5375.65 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है, जो राज्य सरकार के बेहतर शासन का प्रमाण है। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि पंजाब परिवहन विभाग के गैर-वाणिज्यिक विंग, पनबस और रोडवेज, और पेप्सू ने राजस्व संग्रह में काफी वृद्धि दर्ज की है, जो विभाग के वित्तीय प्रदर्शन को बढ़ाने के प्रयासों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब परिवहन विभाग राजस्व संग्रह बढ़ाने और जनता के लिए अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने प्रयास जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।परिवहन मंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में, परिवहन विभाग के गैर-वाणिज्यिक विंग (एसटीसी) ने 9037.49 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। उन्होंने ब...
पंजाब ने बिना किसी कटौती के 16,711 मेगावाट की चरम बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया: बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

पंजाब ने बिना किसी कटौती के 16,711 मेगावाट की चरम बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया: बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

News of Punjab
चंडीगढ़, 11 जून: पंजाब सरकार ने आज, 11 जून 2025 को, राज्य में बिजली की अब तक की सबसे अधिक मांग 16,711 मेगावाट को बिना किसी कटौती के सफलतापूर्वक पूरा किया, जिससे इसके निवासियों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हुई। यह जानकारी पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज एक प्रेस बयान में दी। उन्होंने आगे बताया कि बिजली की मांग का एक नया रिकॉर्ड ठीक कल, 10 जून 2025 को बना था, जब राज्य में 16,192 मेगावाट दर्ज किया गया था, एक रिकॉर्ड जो 24 घंटे से भी कम समय में टूट गया। इससे पहले, बिजली की मांग का रिकॉर्ड 16,058 मेगावाट था, जो 29 जून 2024 को दर्ज किया गया था।बिजली मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पी एस पी सी एल और पी एस टी सी एल के अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण की सराहना की, जो राज्य के निवासियों को निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्हो...
मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने 78 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक स्पोर्ट्स हब का रखा नींव पत्थर

मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने 78 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक स्पोर्ट्स हब का रखा नींव पत्थर

Hindi News
जालंधर, 11 जून : पंजाब में खेल बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बर्लटन पार्क को अत्याधुनिक स्पोर्ट्स हब में बदलने संबंधी परियोजना का नींव पत्थर रखा। यह परियोजना 78 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित की जाएगी।इसे एक ऐतिहासिक पल बताते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि ये नई खेल सुविधाएं भारत की खेल राजधानी के रूप में जालंधर को मिले दर्जे को और मजबूत करेंगी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत, बर्लटन पार्क को एक व्यापक स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें कई तरह की सुविधाएं शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत एक अत्याधुनिक क्रिकेट मैदान सहित विभिन्न अन्य स्टेडियम और आधुनिक खेल सुविधाएं तैयार की जाएंगी।उन्होंने बताया कि दो बहु-उद्देशीय स्टेडियम भी विकसित किए जा रहे हैं जिनमें से एक हैंडबॉल, ब...
आप विधायकों ने काम करके दिखाया, आपका भी काम हो इसलिए संजीव अरोड़ा को वोट दें : केजरीवाल

आप विधायकों ने काम करके दिखाया, आपका भी काम हो इसलिए संजीव अरोड़ा को वोट दें : केजरीवाल

Breaking News
लुधियाना, 11 जून : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना पश्चिम में आप उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। दोनों नेताओं ने वार्ड नंबर- 57 के पिंड सुनेत में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और लोगों से अपने उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताने की अपील की। कार्यक्रम में पार्टी समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई, जो पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी के विजन में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। जनसभा के दौरान आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के अलावा पार्टी के कई पदाधिकारी मंच पर मौजूद थे।विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लोगों के भारी समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। केजरीवाल ने आप विधायक की जीत के महत्व पर जोर देते हुए कहा, "यदि आप अपने और अपने इलाके के सभी काम करवाना चाहते हैं, तो केवल आप विधायक ही यह सुनिश...
“फ़ास्ट ट्रैक पोर्टल पंजाब में लाएगा उद्योग क्रांति: अब ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ वादा नहीं गारंटी – अरविंद केजरीवाल

“फ़ास्ट ट्रैक पोर्टल पंजाब में लाएगा उद्योग क्रांति: अब ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ वादा नहीं गारंटी – अरविंद केजरीवाल

Breaking News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली), 10 जून : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब को देश के औद्योगिक केंद्र के रूप में उभारने के लिए उद्योगपतियों को फास्टट्रैक पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल निवेशकों को 45 दिनों के भीतर सभी मंजूरियां प्रदान करना सुनिश्चित करेगा और यह औद्योगिक मॉडल शासन की रीढ़ है। उन्होंने दोहराया कि यह सुधारों की श्रृंखला में एक नई लहर की शुरुआत है, जहां कारोबार के लिए अनुकूल माहौल अब एक नारा नहीं, बल्कि यहां का संस्कृति बन गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब हमेशा साहसी और उद्योमियों लोगों की धरती रहा है और अब यह उसी भावना के साथ भारत के औद्योगिक पुनर्जनन का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है।मुख्य मंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार ने समाज के हर...