मुख्यमंत्री ने मलेरकोटला ज़िले के लोगों को 13 करोड़ रुपये का तोहफा दिया
मलेरकोटला, 18 जुलाई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अमरगढ़ और अहमदगढ़ सब-डिवीजनों में नवनिर्मित तहसील कॉम्प्लेक्स जनता को समर्पित करते हुए मलेरकोटला ज़िले के लोगों को 13 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उपहार दिया।
मुख्यमंत्री ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता के प्रत्येक पैसे को जनकल्याण पर खर्च करने के लिए प्रतिबद्ध है और अमरगढ़ तथा अहमदगढ़ को दिया गया यह तोहफा इसी संकल्प का हिस्सा है।
उन्होंने बताया कि अमरगढ़ में तहसील कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर 6 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत आई है, जबकि अहमदगढ़ में बने तहसील कॉम्प्लेक्स की इमारत पर 6 करोड़ 86 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अमरगढ़ का तहसील कॉम्प्लेक्स 27 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बनाया गया है, जिसमें एस.डी.एम. कार्यालय, कोर्ट रूम, बड़ा हॉल, 26 केबिन और अन्य कार्यालय स्थापित...








